Iphone Latest Update: अगर आप भी एप्पल यूजर हैं, तो इस वक्त आप भी एक समस्या से काफी परेशान होंगे। वो समस्या और कोई नहीं Apple की Siri है। आजकल काफी यूजर्स की शिकायत है कि Siri उनकी बात नहीं सुनती है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो एप्पल इसका हल ले आया है।
AI वॉयस असिस्टेंट्स की दुनिया में Gemini और ChatGPT मिनटों में हर सवाल का जवाब खोज ले रहे हैं और कभी सबसे आगे रहने वाली Siri पिछड़ गई है। ऐसे में एप्पल ने iOS 26.2 beta 3 में ऐसा अपेडट दिया है, जो आपकी लाइफ को ही बदल देगा।
अब एप्पल यूजर्स iPhone में साइड में लगे बटन को दबाकर Siri की बजाय किसी और असिस्टेंट को ऑन कर सकेंगे। कंपनी के अनुसार यूजर्स अपने पंसदीदा वॉयस असिस्टेंट को साइड बटन दबाकर ऑन कर सकते हैं। हालांकि अभी ये फीचर भारत में लॉन्च नहीं किया गया है।
कहां के लोग कर सकेंगे फीचर का इस्तेमाल?
iOS 26.2 beta 3 के टीयरडाउन से पता चला कि ये फीचर अभी जापान में लॉन्च किया गया है। नोट्स के अनुसार जापान में लोग तुरंत साइड बटन को दबाकर अपने फेवरेट वॉइस असिस्टेंट को ऑन कर सकते हैं। हालांकि ये तभी संभव हो पाएगा, जब ऐप डेवलपर्स अपनी ऐप्स को नए सिस्टम के लिए अपडेट करें। एप्पल ने साफ कहा कि इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए Apple अकाउंट की लोकेशन ही नहीं बल्कि फोन भी फिजिकली जापान में होना चाहिए।
एप्पल ने क्यों किया बदलाव?
जापान की Mobile Software Competition Act Guidelines के अनुसार एप्पल अपने वॉयस असिस्टेंट को प्राथमिकता नहीं दे सकती है। उसे थर्ड पार्टी ऐप्स को भी कोर हार्डवेयर इंटरैक्शन तक पहुंच देनी होगी। इसी वजह से एप्पल को ये बदलाव करना पड़ा और ये बदलाव सिर्फ जापान तक सीमित है।