RCB vs SRH IPL 2026 Scorecard: छा गई RCB! विराट का नाबाद अर्धशतक, आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया

RCB vs SRH IPL 2026 Live Updates: विराट कोहली (नाबाद 69) और देवदत्त पडिक्कल (61) की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने शनिवार को आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 26 गेंदें शेष रहते छह विकेट से हरा दिया।

Priya Shandilya
अपडेटेड28 Mar 2026, 11:30:48 PM IST
IPL 2026: जीत के साथ आरसीबी का आगाज, सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया
IPL 2026: जीत के साथ आरसीबी का आगाज, सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया(ANI)

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: आईपीएल 2026 का आगाज डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने धमाकेदार जीत के साथ किया है। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में RCB ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया।

विराट कोहली (नाबाद 69) और देवदत्त पडिक्कल (61) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने IPL 2026 के पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 26 गेंद पहले ही 6 विकेट से हरा दिया। 202 रन के बड़े लक्ष्य को RCB ने सिर्फ 15.4 ओवर में हासिल कर लिया।

शुरुआत में झटका, फिर मैच पलटा

202 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए RCB को दूसरे ही ओवर में फिल सॉल्ट (8) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल और विराट कोहली ने पारी संभाली और दूसरे विकेट के लिए 101 रन की बड़ी साझेदारी कर दी।

पडिक्कल ने 26 गेंदों में 7 चौके और 4 छक्कों की मदद से 61 रन ठोके। वहीं कोहली ने 38 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्कों के साथ नाबाद 69 रन बनाए।

IPL 2026 Scorecard:

Royal Challengers Bengaluru (RCB): 203/4 (15.4)

Sunrisers Hyderabad (SRH): 201/9 (20)

यहां अपडेट्स फॉलो करें:
28 Mar 2026, 11:10:02 PM IST

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: बेंगलुरु ने हैदराबाद को 6 विकेट से हराया

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आईपीएल 2026 के पहले ही मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की है। सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा दिए गए 202 रनों के लक्ष्य को आरसीबी ने बेहद आसानी से हासिल कर लिया। विराट कोहली के नाबाद अर्धशतक और देवदत्त पडिक्कल की तूफानी पारी की बदौलत बेंगलुरु ने इस मैच को अपने नाम किया।

28 Mar 2026, 10:48:55 PM IST

RCB vs SRH Live Score IPL 2026: बेंगलुरु को बैक-टू-बैक झटका, चौथा विकट गिरा

RCB vs SRH Live Score IPL 2026: लक्ष्य के करीब पहुंच रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को दो बैक-टू-बैक झटके लगे हैं। रजत पाटीदार के बाद जितेश शर्मा भी अपना विकेट गंवा बैठे हैं। उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज ने अपनी जाल में फंसाया और पवेलियन की राह दिखाई।

28 Mar 2026, 10:37:37 PM IST

RCB vs SRH Live Score IPL 2026: बेंगलुरु का आक्रामक अंदाज

RCB vs SRH Live Score IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों ने मैदान पर कदम रखते ही अपने इरादे साफ कर दिए हैं। शुरुआती विकेट गिरने के बावजूद रनों की गति में कोई कमी नहीं आई है। चिन्नास्वामी के मैदान पर बेंगलुरु के खिलाड़ियों ने चौकों और छक्कों की जो झड़ी लगाई है, उसने सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजी आक्रमण को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया है।

28 Mar 2026, 10:26:41 PM IST

RCB vs SRH Live Score IPL 2026: देवदत्त पडिक्कल की तूफानी पारी का अंत

RCB vs SRH Live Score IPL 2026: आरसीबी को दूसरा बड़ा झटका लगा है। बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे देवदत्त पडिक्कल 26 गेंदों में 61 रनों की धुआंधार पारी खेलकर पवेलियन लौट गए हैं।

28 Mar 2026, 10:06:33 PM IST

RCB vs SRH Live Score IPL 2026: RCB का बैक-टू-बैक शॉट्स

RCB vs SRH Live Score IPL 2026: फिल साल्ट का विकेट गिरने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार वापसी की है। क्रीज पर मौजूद विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने लगातार शॉट्स जड़कर दबाव को कम कर दिया है। इन बेहतरीन शॉट्स की मदद से आरसीबी ने रन-रेट को नियंत्रित कर लिया है।

28 Mar 2026, 09:48:59 PM IST

RCB vs SRH Live Score IPL 2026: बेंगलुरु को लगा पहला झटका

RCB vs SRH Live Score IPL 2026: 202 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट सस्ते में अपना विकेट गंवाकर पवेलियन लौट गए हैं।

28 Mar 2026, 09:29:09 PM IST

RCB vs SRH Live Score IPL 2026: RCB के आगे 202 रनों का लक्ष्य

RCB vs SRH Live Score IPL 2026: शुरुआती झटकों और 9 विकेट गिरने के बावजूद सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने जुझारू खेल दिखाते हुए 20 ओवरों में 201 रन बोर्ड पर टांग दिए हैं। बल्लेबाजों और कप्तान ईशान किशन की सूझबूझ भरी पारी ने टीम को इस सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया है। अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के आगे 202 रनों का लक्ष्य है।

28 Mar 2026, 09:23:43 PM IST

RCB vs SRH Live Score IPL 2026: 9वां विकेट गिरा! क्या 200 का आंकड़ा पार कर पाएगी SRH

RCB vs SRH Live Score IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद टीम का 9वां बल्लेबाज भी पवेलियन लौट गया है। आरसीबी के गेंदबाजों ने अंतिम ओवरों में अपनी धारदार गेंदबाजी से हैदराबाद के बल्लेबाजों को टिकने का मौका ही नहीं दिया।

28 Mar 2026, 09:15:05 PM IST

RCB vs SRH Live Score IPL 2026: 8वां विकेट भी गिरा

RCB vs SRH Live Score IPL 2026: एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर चुकी है। विकेटों के गिरने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा और अब 8वां बल्लेबाज भी पवेलियन लौट गया है।

28 Mar 2026, 09:10:29 PM IST

RCB vs SRH Live Score IPL 2026: 7वां विकेट भी गिरा

RCB vs SRH Live Score IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद की पारी अब पूरी तरह ताश के पत्तों की तरह बिखर चुकी है। कप्तान ईशान किशन के जाने के बाद उम्मीद थी कि निचले क्रम के बल्लेबाज कुछ संघर्ष करेंगे, लेकिन 7वां विकेट गिरते ही रही-सही कसर भी पूरी हो गई।

28 Mar 2026, 09:05:55 PM IST

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: कप्तान ईशान किशन की पारी समाप्त

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद के लिए यह सबसे बड़ा झटका है। एक छोर संभाले खड़े कप्तान ईशान किशन आखिरकार दबाव के आगे झुक गए और छठे विकेट के रूप में अपना कीमती विकेट गंवा बैठे। उनकी विदाई के साथ ही हैदराबाद की एक बड़े और सम्मानजनक स्कोर की आखिरी उम्मीद भी लगभग खत्म होती दिख रही है।

28 Mar 2026, 08:53:13 PM IST

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: सलिल अरोड़ा भी आउट

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: विकेटों के गिरने का सिलसिला जारी है और अब सलिल अरोड़ा भी पवेलियन लौट गए हैं। क्रीज पर पैर जमाने की कोशिश कर रहे सलिल को आरसीबी के गेंदबाजों ने टिकने नहीं दिया और हैदराबाद को पांचवां झटका दे दिया। आधी टीम के आउट होने के बाद अब हैदराबाद के लिए 200 का आंकड़ा छूना भी एक बड़ी चुनौती नजर आ रहा है।

28 Mar 2026, 08:49:08 PM IST

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: हेनरिक क्लासेन पवेलियन लौटे

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन, जिनसे एक बड़े अंत की उम्मीद थी, अपना विकेट गंवा बैठे हैं। आरसीबी के गेंदबाजों ने उन्हें क्रीज पर पैर जमाने का मौका ही नहीं दिया और चौथा बड़ा झटका दे दिया। अब पूरी जिम्मेदारी कप्तान ईशान किशन के कंधों पर है।

28 Mar 2026, 08:37:44 PM IST

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: ईशान किशन की पारी से मिला SRH को सहारा?

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने मुश्किल वक्त में टीम की कमान संभालते हुए अपना शानदार अर्द्धशतक (50) पूरा कर लिया है। ईशान आज अलग ही लय में नजर आ रहे हैं। वे न केवल गैप्स ढूंढकर बाउंड्री बटोर रहे हैं, बल्कि स्ट्राइक रोटेट करके रनों की गति को भी थमने नहीं दे रहे।

28 Mar 2026, 08:01:41 PM IST

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: हैदराबाद का टॉप ऑर्डर ढहा, नीतीश रेड्डी भी आउट

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: आरसीबी के गेंदबाजों ने चिन्नास्वामी में कहर बरपा रखा है। अभिषेक और हेड के जाने के बाद उम्मीद थी कि नीतीश कुमार रेड्डी पारी को संभालेंगे, लेकिन वे भी दबाव नहीं झेल सके और सस्ते में अपना विकेट गंवा बैठे। हैदराबाद ने पावरप्ले के भीतर ही अपने तीन मुख्य विकेट खो दिए हैं। स्टेडियम में बेंगलुरु के फैंस का शोर सातवें आसमान पर है, जबकि हैदराबाद की टीम अब पूरी तरह बैकफुट पर नजर आ रही है।

28 Mar 2026, 07:55:17 PM IST

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: अभिषेक के बाद ट्रेविस हेड भी हुए आउट

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पावरप्ले किसी बुरे सपने जैसा साबित हो रहा है। अभिषेक शर्मा के आउट होने के तुरंत बाद विस्फोटक बल्लेबाज ट्रेविस हेड भी पवेलियन लौट गए हैं। मैच की शुरुआत में जो टीम बेहद आक्रामक लग रही थी, उसने महज कुछ ही गेंदों के भीतर अपने दोनों मुख्य ओपनर्स को खो दिया है। बेंगलुरु के गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।

28 Mar 2026, 07:52:21 PM IST

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद का पहला विकेट गिरा

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: मैच की शुरुआत में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत दिखाई, लेकिन यह खुशी ज्यादा देर नहीं टिकी। अभी 5 ओवर भी पूरे नहीं हुए थे कि आरसीबी के गेंदबाजों ने वापसी कर ली। आक्रामक दिख रहे अभिषेक शर्मा गच्चा खा गए और पवेलियन लौट गए हैं।

28 Mar 2026, 07:07:11 PM IST

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: RCB ने जीता टॉस

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score: IPL 2026 के पहले महामुकाबले का बिगुल बज चुका है और टॉस का नतीजा आ गया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतते हुए पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। इसका मतलब है कि ईशान किशन की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आज पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर बड़ा स्कोर टांगने की कोशिश करेगी।

28 Mar 2026, 06:48:04 PM IST

IPL 2026 Live Updates: कुछ ही देर में होगा टॉस

IPL 2026 Live Updates: मैच शुरू होने में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है और कुछ ही देर में टॉस होने वाला है। RCB और SRH के कप्तान मैदान पर उतरेंगे, जहां पहला फैसला होगा, पहले बल्लेबाजी या गेंदबाजी। मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

28 Mar 2026, 06:39:50 PM IST

IPL 2026 Live Score: SRH और RCB में किसका पलड़ा भारी?

IPL 2026 Live Score: जब भी ये दोनों टीमें आमने-सामने आती हैं, मुकाबला कांटे का होता है। अब तक इन दोनों के बीच कुल 26 मैच खेले गए हैं, जिसमें आंकड़ों के लिहाज से सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है। हैदराबाद ने 13 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 11 बार मैदान मारा है। वहीं, दो मुकाबले बिना किसी नतीजे के खत्म हुए थे। आज बेंगलुरु के पास अपने इस रिकॉर्ड को सुधारने का सुनहरा मौका होगा।

28 Mar 2026, 06:32:56 PM IST

RCB vs SRH IPL 2026 Live Updates: क्या फ्री में देख सकते हैं IPL 2026?

RCB vs SRH IPL 2026 Live Updates: पिछले कुछ सालों से हम बिना एक पैसा दिए जियोसिनेमा पर आईपीएल देखते आ रहे थे, लेकिन इस बार कुछ बड़े बदलाव हुए हैं। जियोसिनेमा और डिज्नी+ हॉटस्टार के मर्जर के बाद अब आईपीएल की स्ट्रीमिंग JioHotstar प्लेटफॉर्म पर होगी।

पूरी खबर यहां पढ़ें- IPL 2026: क्या फ्री में देख सकते हैं IPL 2026? जानें रिचार्ज प्लान्स और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल

28 Mar 2026, 06:30:51 PM IST

RCB vs SRH IPL 2026 Live Updates: पहले ही मैच में RCB को झटका

RCB vs SRH IPL 2026 Live Updates: RCB को सीजन के पहले मुकाबले से पहले ही झटका लगा है। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड हैदराबाद के खिलाफ इस मैच में नहीं खेलेंगे, क्योंकि वह हाल ही में टीम से जुड़े हैं और अभी पूरी तरह मैच के लिए तैयार नहीं माने जा रहे। हेड कोच एंडी फ्लावर ने भी साफ किया कि उनकी फिटनेस और तैयारी को देखते हुए उन्हें इस मुकाबले से बाहर रखा गया है।

28 Mar 2026, 05:56:55 PM IST

RCB vs SRH IPL 2026 Live Updates: आज बेंगलुरु में कैसा है मौसम?

RCB vs SRH IPL 2026 Live Updates: Accuweather ऐप के मुताबिक, बेंगलुरु में आज शनिवार को शाम होते-होते तापमान गिरकर करीब 25°C तक आ जाएगा और मैच के समय मौसम साफ रहने की उम्मीद है। अच्छी बात ये है कि बारिश की कोई संभावना नहीं है, यानी मैच बिना रुकावट खेला जाएगा।

28 Mar 2026, 05:45:09 PM IST

RCB vs SRH IPL 2026 Live Updates: SRH संभावित प्लेइंग XI

RCB vs SRH IPL 2026 Live Updates: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिख क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, हर्ष दुबे, ब्राइडन कार्स, जयदेव उनादकट

28 Mar 2026, 05:36:49 PM IST

RCB vs SRH IPL 2026 Live Updates: RCB संभावित प्लेइंग XI

RCB vs SRH IPL 2026 Live Updates: फिलिप सॉल्ट, विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर, रजत पाटीदार, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, टिम डेविड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयश शर्मा, मंगेश यादव/रसिख डार

28 Mar 2026, 05:12:08 PM IST

RCB vs SRH IPL 2026 Live Update: चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

RCB vs SRH IPL 2026 Live Update: IPL 2026 का पहला मुकाबला सेंटर पिच पर खेला जाएगा, जो आमतौर पर हाई-स्कोरिंग मानी जाती है। लेकिन करीब 10 महीने से यहां मैच नहीं हुआ है, ऐसे में दोनों टीमें पिच के बर्ताव को लेकर सतर्क रहेंगी। बेंगलुरु में पिछले कुछ दिनों से काफी गर्मी है और तापमान मिड-टू-हाई 20 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। वहीं, शाम के मैच में ज्यादा ओस पड़ने की संभावना भी कम बताई जा रही है।

28 Mar 2026, 04:35:52 PM IST

RCB vs SRH IPL 2026 Live Updates: पिछली बार RCB ने जीता था खिताब

RCB vs SRH IPL 2026 Live Updates: IPL 2025 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को हराकर इतिहास रच दिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 190 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। जवाब में पंजाब की टीम अंत तक लड़ती रही, लेकिन 20 ओवर में 184 रन ही बना सकी। आखिरी ओवर के उस हाई-वोल्टेज ड्रामे में बेंगलुरु ने 6 रनों से बाजी मारकर अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी उठाई थी। आज वही 'डिफेंडिंग चैंपियंस' एक बार फिर मैदान पर उतर रहे हैं।

28 Mar 2026, 04:20:42 PM IST

RCB vs SRH IPL 2026 Live Updates: कहां देखें लाइव मैच?

RCB vs SRH IPL 2026 Live Updates: आईपीएल 2026 के इस ओपनिंग मैच का लुत्फ आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports) पर उठा सकते हैं। वहीं, अगर आप इस मुकाबले को अपने मोबाइल या लैपटॉप पर ऑनलाइन देखना चाहते हैं, तो जियो सिनेमा (JioCinema) ऐप और वेबसाइट पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी।

28 Mar 2026, 04:04:20 PM IST

RCB vs SRH IPL 2026 Live Updates: दो हफ्ते के लिए आईपीएल से बाहर हुए धोनी

RCB vs SRH IPL 2026 Live Updates: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी पिंडली की चोट के कारण आईपीएल के पहले दो सप्ताह में नहीं खेल पाएंगे।

पढ़ें पूरी खबर: MS Dhoni Injury Update: CSK को लगा झटका, 2 सप्ताह के लिए आईपीएल से बाहर हुए धोनी, जानिए वजह

28 Mar 2026, 03:38:33 PM IST

IPL 2026 Live Updates: ईशान किशन संभालेंगे SRH की कमान

IPL 2026 Live Updates: इस मुकाबले में दोनों टीमों को थोड़ा झटका भी लगा है। SRH के कप्तान पैट कमिंस और RCB के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोट के कारण इस मैच में नहीं खेलेंगे। कमिंस की गैरमौजूदगी में SRH की कप्तानी ईशान किशन संभालेंगे। उनके लिए यह एक बड़ी जिम्मेदारी है और पहला ही मैच उनके लीडरशिप स्किल्स का टेस्ट होगा।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सRCB vs SRH IPL 2026 Scorecard: छा गई RCB! विराट का नाबाद अर्धशतक, आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया
More
होमट्रेंड्सRCB vs SRH IPL 2026 Scorecard: छा गई RCB! विराट का नाबाद अर्धशतक, आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया