
IPL Auction: आईपीएल दुनिया की सबसे लोकप्रिय और सबसे ज्यादा देखी जाने वाली क्रिकेट लीग है, जिसने कई खिलाड़ियों को रातों-रात स्टार बनाया है। अब आईपीएल 2026 सीजन के लिए मंच पूरी तरह सज चुका है। सभी फ्रेंचाइजी ने अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची आईपीएल गवर्निंग काउंसिल को सौंप दी है। इसके साथ ही क्रिकेट फैंस की नजरें अब 16 दिसंबर को होने वाले मिनी ऑक्शन पर टिक गई हैं, जहां टीमों की रणनीति और खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला होगा।
आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में आयोजित किया जाएगा। यह ऑक्शन एक ही दिन में पूरा होगा और भारतीय समयानुसार इसकी शुरुआत दोपहर 2:30 बजे से होगी। चूंकि यह मिनी ऑक्शन है, इसलिए इस बार फ्रेंचाइजियों को राइट टू मैच (RTM) कार्ड का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं होगी, जिससे बोली की प्रतिस्पर्धा और रोमांच और बढ़ने की उम्मीद है।
इस मिनी ऑक्शन के लिए कुल 359 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जिनमें से 77 खिलाड़ियों की ही खरीदारी संभव होगी। इन 77 में 31 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। खास बात यह है कि 40 खिलाड़ियों ने 2 करोड़ रुपए के बेस प्राइस के साथ रजिस्ट्रेशन कराया है, जिनमें वेंकटेश अय्यर और रवि बिश्नोई जैसे बड़े नाम शामिल हैं। ऑक्शन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के पास सबसे ज्यादा 64.30 करोड़ रुपए हैं, जबकि मुंबई इंडियंस के पास सबसे कम 2.75 करोड़ रुपए का पर्स बचा है।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.