IPL 2026 Purple Cap List: इंडियन प्रमियर लीग (आईपीएल) 2026 जैसे -जैसे आगे बढ़ता जा रहा है अब हर दिन पर्पल और ऑरेंज कैप टेबल में बदलाव हो रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच हुए मुकाबले के बाद अंशुल कम्बोज और प्रसिद्ध कृष्णा पर्पल केप तालिका में संयुक्त रुप से शीर्ष पर पहुंच गये है।
सीएसके के मध्यम तेज गेंदबाज अंशुल कम्बोज अब तक एक भी मैच ऐसा नहीं खेले हैं जिसमें उन्हें विकेट न मिला हो। पांच मैचों में सिर्फ़ एक बार ऐसा हुआ जब वे दो या उससे अधिक विकेट नहीं ले सके। एमए चिंदबरम स्टेडियम में खेले कल खेले गये मुकाबले में कम्बोज ने केकेआर के खिलाफ 32 रन देकर 2 विकेट झटके इसी के साथ उनके इस सीजन में कुल 10 विकेट हो गए। अब वे प्रसिद्ध कृष्णा (गुजरात टाइटंस) के साथ संयुक्त रूप से टॉप पर पहुंच गए हैं। हालांकि बेहतर इकॉनमी रेट के चलते पर्पल कैप अभी भी कृष्णा के पास ही है।
इस टेबल में रवि बिश्नोई (राजस्थान रॉयल्स) नौ विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं। उनके बाद जोफ्रा आर्चर सात विकेट के साथ चौथे नंबर पर हैं। इसके बाद तीन गेंदबाज छह-छह विकेट के साथ मौजूद हैं, प्रिंस यादव (लखनऊ सुपर जायंट्स), जैकब डफी (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) और केकेआर के वैभव अरोड़ा, जिन्होंने सीएसके के खिलाफ एक विकेट हासिल किया।
ऑरेंज कैस किस खिलाड़ी के पास?
ऑरेंज कैप की टेबल में बड़ा बदलाव हुआ है। हेनरिक क्लासेन, ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी को पीछे छोड़ते हुए विराट कोहली पहले नंबर पर आ गए हैं। विराट कोहली ने 228 रनों के साथ ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा लिया है। वहीं दूसरे नंबर पर 224 रनों के साथ हेनरिक क्लासेन हैं। वहीं राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी 200 रन के साथ पांचवें नंबर पर पहंच गए हैं।