IPL 2026 Purple Cap List: आईपीएल 2026 में 25 से अधिक मैच हो गए हैं, लेकिन हर मैच में दर्शकों का उत्साह पिछले मैच से ज्यादा ही है। हर गुजरते मैच के साथ जहां पॉइंट्स टेबल में उलटफेर हो रहा है, वहीं खिलाड़ियों के बीच ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की जंग भी दिलचस्प हो गई है। आइए जानते हैं कि अभी ऑरेंज और पर्पल कैप किसके सिर सजी हुई है। इसके साथ ही पॉइंट्स टेबल में कौन सी टीम की बादशाहत कायम है।
आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल के अनुसार पंजाब किंग्स टॉप पर बनी हुई है। वहीं दूसरे नंबर पर आरसीबी है। इसके अलावा केकआर इस सीजन में अभी भी आखिरी नंबर पर बनी हुई है।