IPL 2026 Points Table: कौन है IPL के पॉइंट्स टेबल का बादशाह? मैच के बाद मची खलबली, जानिए टॉप-5 टीमों का हाल

IPL 2026 Points Table Topper: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का रोमांच अपने चरम पर है और हर बीतते मैच के साथ पॉइंट्स टेबल की तस्वीर किसी थ्रिलर फिल्म की तरह बदल रही है। आइए जानते हैं आज कौन हैं टॉप पर

Anuj Shrivastava
अपडेटेड16 Apr 2026, 03:30 PM IST
आईपीएल पाइंट टेबल 2026 की टॉप 10 टीम
आईपीएल पाइंट टेबल 2026 की टॉप 10 टीम

IPL 2026 Points Table: क्रिकेट का महाकुंभ यानी आईपीएल 2026 अपने पूरे शबाब पर है। मैदान पर भी रोजाना चौकों-छक्कों की बारिश हो रही है, जिससे पॉइंट्स टेबल का गणित हर दिन बदल रहा है। पॉइंट्स टेबल फैंस की धड़कनें बढ़ा रहा है। आइए जानते हैं मैच के बाद कौन पॉइंट्स टेबल का बादशाह बना बैठा है। एक तरफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) अपने विराट अवतार में नजर आ रही है और पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है। वहीं मुंबई इंडियंस और CSK जैसे पुराने धुरंधर इस बार अपनी लय तलाशने की कोशिश कर रहे हैं।

IPL Point Table 2026 में टॉप 5 टीम

आईपीएल 2026 की पॉइंट टेबल के अनुसार, अभी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) 5 मैचों में 4 जीत और +1.503 के ज़बरदस्त रन रेट के साथ 8 पॉइंट्स लेकर टेबल में सबसे ऊपर है। उसके पीछे राजस्थान रॉयल्स है, जिसके पास भी 8 पॉइंट्स हैं लेकिन रन रेट (+0.889) थोड़ा कम होने की वजह से वे दूसरे स्थान पर हैं। इसके बाद 4 मैचों में 3 जीत के साथ तीसरे नंबर पर पंजाब किंग्स है। पंजाब किंग्स के पास अभी 7 पॉइंट्स है। वहीं, चौथे और पांचवें स्थान के लिए कड़ी टक्कर है, जहां सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स दोनों के 4-4 पॉइंट्स हैं,लेकिन बेहतर नेट रन रेट की बदौलत हैदराबाद चौथे और दिल्ली पांचवें नंबर पर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें | किसके सिर सजी ऑरेंज कैप? IPL में पर्पल-ऑरेंज कैप के टॉप खिलाड़ियों की List देखें

IPL Point Table 2026

टीमखेले (Played)जीते (Won)हारे (Loss)नेट रन रेट (NRR)अंक (Points)
RCB541+1.5038
RR541+0.8898
PBKS430+0.7207
SRH523+0.5764
DC422+0.3224
GT422-0.0294
LSG523-0.8044
CSK523-0.8464
MI413-0.7722
KKR504-1.3831
यह भी पढ़ें | गोल्ड लोन या गोल्ड ओवरड्राफ्ट, किससे होगा ज्यादा फायदा?

CSK को ज्यादा मेहनत की जरूरत

टेबल के बीच के हिस्से में जबरदस्त घमासान मचा है। SRH, DC, GT, LSG और CSK—इन सभी 5 टीमों के खाते में 4-4 अंक हैं। यहां से प्ले-ऑफ की रेस काफी दिलचस्प होने वाली है। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का रन रेट प्लस में है, जो उन्हें बढ़त दिला रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए यह सीजन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहा है। 5 मैचों में 3 हार उनके जैसे दिग्गजों के लिए असामान्य है। एमएस धोनी के फैंस को उम्मीद है कि टीम हमेशा की तरह सीजन के दूसरे हाफ में जोरदार वापसी करेगी।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सIPL 2026 Points Table: कौन है IPL के पॉइंट्स टेबल का बादशाह? मैच के बाद मची खलबली, जानिए टॉप-5 टीमों का हाल
More