
IPL 2026 Players List: IPL 2026 का मिनी ऑक्शन अगले महीने होने वाला है, लेकिन उससे पहले जो रिटेंशन और ट्रेडिंग देखने को मिली है, वह किसी सुपरहिट मसाला फिल्म से कम नहीं। आमतौर पर मिनी ऑक्शन में टीमें शांत रहती हैं, लेकिन इस बार हर फ्रेंचाइजी ने ऐसा दांव लगाया है जिसने फैंस को हिलाकर रख दिया। सबसे बड़ा झटका लगा रविंद्र जडेजा के चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) छोड़कर राजस्थान रॉयल्स जाने से, और दूसरी तरफ संजू सैमसन के CSK में आने से पूरा माहौल बदल गया है।
CSK ने इस बार कई बड़े फैसले लिए। जडेजा को ट्रेड करना भले ही सबसे चौंकाने वाला फैसला था, लेकिन मैनेजमेंट ने पैथिराना और डेवॉन कॉनवे जैसे बड़े नाम छोड़कर अपनी जेब में अच्छी-खासी रकम वापस जोड़ ली। यानी टीम ने अपना कैश पर्स काफी बढ़ा लिया। अब धोनी की टीम नए कॉम्बो के साथ मैदान में उतरेगी।
रिलीज्ड: रचिन रविंद्र, दीपक हुड्डा, विजय शंकर, शेख राशिद, कमलेश नागरकोटी, मथीशा पथिराना, राहुल त्रिपाठी, वंश बेदी, सी आंद्रे सिद्धार्थ, डेवोन कॉनवे, सैम करन (ट्रेड आउट), रविंद्र जडेजा (ट्रेड आउट)
रिटेन्ड: ऋतुराज गायकवाड़, आयुष म्हात्रे, डेवॉल्ड ब्रेविस, एमएस धोनी, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कांबोज, गुरजनप्रीत सिंह, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी
ट्रेड इन: संजू सैमसन (RR से)
रिलीज्ड: आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, क्विंटन डी कॉक, मोईन अली, एनरिच नॉर्टजे, मयंक मार्कंडे (ट्रेड आउट), स्पेंसर जॉनसन, चेतन सकारिया, रहमानुल्लाह गुरबाज़, लवनीत सिसोदिया
रिटेन्ड: अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, अंग्रिश रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, सुनील नारायण, रामनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक
ट्रेड इन: किसी को भी नहीं
रिलीज्ड: सत्यनारायण राजू, रीस टोपली, केएल श्रीजित, कर्ण शर्मा, अर्जुन तेंदुलकर (ट्रेड आउट), बेवन जैकब्स, मुजीब उर रहमान, लिज़ार्ड विलियम्स, विग्नेश पुथिर, चरिथ असलंका, जॉनी बेयरस्टो
रिटेन्ड: रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रॉबिन मिन्ज, रयान रिकेल्टन, हार्दिक पांड्या, नमन धीर, मिशेल सैंटनर, विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, राज बावा, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, अश्वनी कुमार, रघु शर्मा, अल्लाह ग़ज़नफ़र
ट्रेड इन: शेरफेन रदरफोर्ड, शार्दुल ठाकुर, मयंक मार्कंडे
रिलीज्ड: संजू सैमसन (ट्रेड आउट), नितीश राणा (ट्रेड आउट), वानिंदु हसरंगा, महेश थीक्षाना, कुनाल सिंह राठौर, फज़लहक फारूकी, आकाश मधवाल, अशोक शर्मा, कुमार कार्तिकेय
रिटेन्ड: यशस्वी जायसवाल, शिमरॉन हेटमायर, वैभव सूर्यवंशी, शुभम पांडे, लुआन ड्रे-प्रिटोरियस, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, युधवीर सिंह, क्वेना माफाका, नांद्रे बर्गर
ट्रेड इन: रविंद्र जडेजा, सैम करन, डोनोवन फेरेरा
रिलीज्ड: लियाम लिविंगस्टोन, स्वस्तिक चिकार, मयंक अग्रवाल, टिम सीफर्ट, मनोज बांधगे, लुंगी एनगिडी, मोहित राठी, ब्लेसिंग मुरज़ाबानी
रिटेन्ड: विराट कोहली, रजत पाटीदार, टिम डेविड, देवदत्त पडिक्कल, फिल सॉल्ट, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, जैकब बेथेल, रोमारीयो शेफर्ड, स्वप्निल सिंह, जोश हेजलवुड, भुवनेश्वर कुमार, रसीख सलाम, यश दयाल, सुयश शर्मा, नुवान तुषारा, अभिनंदन सिंह
ट्रेड इन: कोई नहीं
रिलीज्ड: मोहम्मद शमी (ट्रेड आउट), अथर्व ताइडे, अभिनव मनोहर, सचिन बेबी, वियान मुल्डर, सिमरजीत सिंह, राहुल चाहर, एडम ज़म्पा
रिटेन्ड: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनीकेत वर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कमिंदु मेंडिस, हर्षल पटेल, ब्राइडन कार्स, पैट कमिंस, जयदेव उनादकट, ईशन मलिंगा, ज़ीशान अंसारी, रविचंद्रन स्मरण
ट्रेड इन: कोई नहीं
रिलीज्ड: फाफ डु प्लेसिस, जेक फ्रेशर मैकगर्क, सेदिकुल्लाह अतल, मनवंथ कुमार, मोहित शर्मा, दर्शन नालकंडे, डोनोवन फेरेरा (ट्रेड आउट)
रिटेन्ड: ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिज़वी, करुण नायर, केएल राहुल, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, अशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय, अजय मंडल, कुलदीप यादव, मिशेल स्टार्क, टी नटराजन, मुकेश कुमार, दुश्मंथा चमीरा
ट्रेड इन: कोई नहीं
रिलीज्ड: दासुन शनाका, करीम जनत, शेरफेन रदरफोर्ड (ट्रेड आउट), महिपाल लोमरोर, जेराल्ड कोएट्ज़ी, कुलवंत खेड़ोलिया
रिटेन्ड: शुभमन गिल, साई सुदर्शन, एम शाहरुख खान, कुमार कुशाग्र, जोस बटलर, अनुज रावत, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, जयंत यादव, निशांत सिंधु, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, साई किशोर, गुर्नूर बरार, अरशद खान, ईशांत शर्मा, मानव सुथार
ट्रेड इन: कोई नहीं
रिलीज्ड: आर्यन जुयाल, डेविड मिलर, युवराज चौधरी, राजवर्धन हंगरगेकर, शार्दुल ठाकुर (ट्रेड आउट), आकाश दीप, रवि बिश्नोई, शमार जोसेफ
रिटेन्ड: अब्दुल समद, आयुष बडोनी, एडेन मार्कराम, मैथ्यू ब्रीट्जके, हिम्मत सिंह, ऋषभ पंत, निकोलस पूरन, मिचेल मार्श, शाहबाज अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, मयंक यादव, आवेश खान, मोहसिन खान, एम सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव, आकाश सिंह
ट्रेड इन: मोहम्मद शमी
अब फैंस की नजर मिनी ऑक्शन पर है। इतने बड़े रिटेंशन बदलावों के बाद यह साफ है कि IPL 2026 एकदम नए रूप में दिखेगा। कौन-सी टीम किस खिलाड़ी पर करोड़ों लगाएगी, यह देखना अब और मजेदार होगा।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.