
IPL 2026 Auction Live Updates: आज इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी चल रही है। इस छोटी नीलामी में 10 टीमें दुनियाभर के कुल 77 खिलाड़ियों के लिए बोलियां लग रही हैं। ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने आईपीएल इतिहास में नया कीर्तिमान बना दिया है। अबु धाबी में हो रहे मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 25.20 करोड़ रुपये की भारी बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया। बता दें कि सभी टीमों के पास 237 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की रकम है। इनमें सबसे ज्यादा कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के पास है जबकि सबसे छोटा पर्स मुंबई इंडियंस (MI) का है।
नीलामी में 10 टीम 77 खिलाड़ियों को खरीदने उतरेंगी और सभी टीम के पास मिलाकर 237 करोड़ 55 लाख रुपये की राशि उपलब्ध है। हालांकि, मुंबई इंडियन्स की नीलामी में अधिक भूमिका नहीं होगी क्योंकि उसके पास सिर्फ 2.75 करोड़ रुपये उपलब्ध हैं। ऐसे में वह कुछ अनकैप्ड खिलाड़ियों को उनके आधार मूल्य पर ही खरीद पाएगी, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला हो।
कोलकाता नाइट राइडर्स के पास सबसे अधिक 64 करोड़ 30 लाख रुपये की राशि उपलब्ध है और उसकी नजरें टीम को नए सिरे से तैयार करने पर टिकी होंगी। टीम को 13 खिलाड़ियों को खरीदना है और नीलामी में उसे मुख्य रूप से चुनौती सुपरकिंग्स से मिलने की उम्मीद है जिसके पास 43 करोड़ 40 लाख रुपये की राशि उपलब्ध है।
छोटी नीलामी हमेशा बड़ी नीलामी से अधिक दिलचस्प होती है क्योंकि फ्रेंचाइजी खास पसंद के साथ आती हैं और अलग-अलग कौशल वाले खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहती हैं। छोटी नीलामी में राइट टू मैच (आरटीएम) कार्ड इस्तेमाल करने का कोई विकल्प नहीं है इसलिए अगर नाइट राइडर्स को वेंकटेश को वापस लेना है तो कुछ समझदारी भरे फैसले करने होंगे।
इस मिनी ऑक्शन के लिए कुल 359 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जिनमें से 77 खिलाड़ियों की ही खरीदारी संभव होगी। इन 77 में 31 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। खास बात यह है कि 40 खिलाड़ियों ने 2 करोड़ रुपए के बेस प्राइस के साथ रजिस्ट्रेशन कराया है, जिनमें वेंकटेश अय्यर और रवि बिश्नोई जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन अबू धाबी में आयोजित किया जा रहा है। यह ऑक्शन एक ही दिन में पूरा होगा और भारतीय समयानुसार इसकी शुरुआत दोपहर 2:30 बजे से होगी। चूंकि यह मिनी ऑक्शन है, इसलिए इस बार फ्रेंचाइजियों को राइट टू मैच (RTM) कार्ड का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं होगी, जिससे बोली की प्रतिस्पर्धा और रोमांच और बढ़ने की उम्मीद है।
आईपीएल 2026 सीजन के लिए मंच पूरी तरह सज चुका है। सभी फ्रेंचाइजी ने अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची आईपीएल गवर्निंग काउंसिल को सौंप दी है। और अब क्रिकेट फैंस की नजरें अब 16 दिसंबर को होने वाले मिनी ऑक्शन पर टिक गई हैं, जहां टीमों की रणनीति और खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला होगा।