
IPL 2026 Auction Live Updates: आज इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी चल रही है। इस छोटी नीलामी में 10 टीमें दुनियाभर के कुल 77 खिलाड़ियों के लिए बोलियां लग रही हैं। ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने आईपीएल इतिहास में नया कीर्तिमान बना दिया है। अबु धाबी में हो रहे मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 25.20 करोड़ रुपये की भारी बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया। बता दें कि सभी टीमों के पास 237 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की रकम है। इनमें सबसे ज्यादा कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के पास है जबकि सबसे छोटा पर्स मुंबई इंडियंस (MI) का है।
नीलामी में 10 टीम 77 खिलाड़ियों को खरीदने उतरेंगी और सभी टीम के पास मिलाकर 237 करोड़ 55 लाख रुपये की राशि उपलब्ध है। हालांकि, मुंबई इंडियन्स की नीलामी में अधिक भूमिका नहीं होगी क्योंकि उसके पास सिर्फ 2.75 करोड़ रुपये उपलब्ध हैं। ऐसे में वह कुछ अनकैप्ड खिलाड़ियों को उनके आधार मूल्य पर ही खरीद पाएगी, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला हो।
कोलकाता नाइट राइडर्स के पास सबसे अधिक 64 करोड़ 30 लाख रुपये की राशि उपलब्ध है और उसकी नजरें टीम को नए सिरे से तैयार करने पर टिकी होंगी। टीम को 13 खिलाड़ियों को खरीदना है और नीलामी में उसे मुख्य रूप से चुनौती सुपरकिंग्स से मिलने की उम्मीद है जिसके पास 43 करोड़ 40 लाख रुपये की राशि उपलब्ध है।
ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज जोस इंग्लिस इस बार पूरा सीजन नहीं खेलेंगे और अधिकतम 4 मैच ही खेल पाएंगे, इसी वजह से पंजाब किंग्स ने उन्हें रिलीज किया था। इसके बावजूद आईपीएल ऑक्शन में जबरदस्त बिडिंग वॉर हुआ और आखिरकार लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 8.60 करोड़ रुपये में खरीद लिया।
मुंबई के धाकड़ बल्लेबाज सरफराज खान, जो फिलहाल टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं, उनको आखिरकार खरीदार मिल गया। चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया।
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कूपर कोनोली को लेकर कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच जोरदार बिडिंग वॉर देखने को मिला। 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस से शुरू हुई बोली आखिरकार पंजाब किंग्स ने जीत ली और कोनोली को 3 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल कर लिया।
ऑलराउंडर राहुल त्रिपाठी की एक बार फिर कोलकाता नाइट राइडर्स में वापसी हुई है, जहां उन्हें 75 लाख रुपये में खरीदा गया। वहीं श्रीलंका के आक्रामक बल्लेबाज पथुम निशांका को दिल्ली कैपिटल्स ने 4 करोड़ रुपये खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया है।
आईपीएल 2026 नीलामी में कई खिलाड़ियों के नाम सामने आए। वाहिदुल्लाह जादरान और शिवम शुक्ला को उनके 30 लाख रुपये के आधार मूल्य पर किसी ने नहीं खरीदा। वहीं यश राज पुंजा को राजस्थान रॉयल्स ने 30 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। इसी तरह प्रशांत सौलंकी को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा और विग्नेश पुथुर भी राजस्थान की टीम में 30 लाख रुपये में चले गए। दूसरी ओर करण शर्मा का 50 लाख रुपये का आधार मूल्य रहा, लेकिन उन्हें भी कोई फ्रेंचाइजी नहीं खरीद सकी। कुमार कार्तिकेय सिंह को भी उनके 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर किसी ने नहीं लिया।
आईपीएल 2026 की नीलामी में फ्रेंचाइजियों ने अब तक अनकैप्ड खिलाड़ियों पर कुल 46.7 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा को 14.2-14.2 करोड़ रुपये में खरीदा, जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने आकिब को 8.40 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया।
आईपीएल 2026 ऑक्शन में विघ्नेश पुथुर को उनके बेस प्राइस पर खरीदा गया। राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 30 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया।
आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने लेफ्ट आर्म पेसर सुशांत मिश्रा को 90 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। उनके लिए शुरुआत में राजस्थान और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बोली लगी, फिर कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी दावेदारी की, लेकिन फिर राजस्थान ने बाजी मारते हुए सुशांत को अपने स्क्वाड का हिस्सा बना लिया।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली के विकेटकीपर-बल्लेबाज तेजस्वी सिंह दहिया को 3 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। तेजस्वी ने दिल्ली प्रीमियर लीग में सिर्फ 10 पारियों में 339 रन बनाए थे, जहां उनका स्ट्राइक रेट 190 से ऊपर रहा।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने जहां बड़े खिलाड़ियों पर भारी बोली लगाई जा रही थी, वहीं बीच-बीच में कम कीमत पर भी खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया। इसी रणनीति के तहत उन्होंने मुकुल चौधरी को 2.60 करोड़ रुपये में खरीद लिया।
चेन्नई सुपर किंग्स ने संजू सैमसन के ट्रेड के बाद उत्तर प्रदेश के 20 वर्षीय स्पिनर प्रशांत वीर को 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा। इस बोली के साथ वे आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए और आवेश खान का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
दिल्ली कैपिटल्स ने अनकैप्ड ऑलराउंडर आकिब डार पर बड़ा दांव खेला है। 30 लाख रुपये के बेस प्राइस से ऑक्शन में उतरे आकिब को फ्रेंचाइजी ने 9.40 करोड़ रुपये खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया, जो उनके लिए करियर का सबसे बड़ा मौका साबित हो सकता है।
राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के साथ जोरदार बोली मुकाबले के बाद रवि बिश्नोई को 7.2 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ लिया। यह राशि इस सीजन में किसी भारतीय खिलाड़ी को मिली सबसे बड़ी रकम है।
आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन में भारतीय स्पिनर राहुल चाहर को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा। अच्छी प्रतिभा और पिछले अनुभव के बावजूद इस बार फ्रेंचाइज़ियों ने उन पर भरोसा नहीं जताया और वे अनसोल्ड रह गए।
इंग्लैंड दौरे पर शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय तेज गेंदबाज आकाशदीप सिंह को इस बार कोई खरीदार नहीं मिला। आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन में वे बिना बिके रह गए।
पिछले सीजन में उम्मीदों पर खरे न उतरने वाले जैक-फ्रेजर मैकगर्क को इस बार आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन में कोई खरीदार नहीं मिला। उनके प्रदर्शन की कमी ने टीमों का भरोसा नहीं जीत पाया और नतीजतन वे अनसोल्ड रह गए।
IPL 2026 मिनी ऑक्शन में विकेटकीपर-बल्लेबाज़ों की बोली दिलचस्प रही। फिन ऐलन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा, जबकि क्विंटन डी कॉक को मुंबई इंडियंस ने 1 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा। दिल्ली कैपिटल्स ने बेन डकेट पर 2 करोड़ रुपये खर्च किए। वहीं जॉनी बैरस्टो, के.एस. भरत, रहमानुल्लाह गुरबाज़ और जेमी स्मिथ जैसे नामी खिलाड़ी इस बार अनसोल्ड रह गए।
सरफराज खान की अच्छी फॉर्म के बावजूद उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला। इस मिनी ऑक्शन में वे बिना बिके रह गए।
ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को आईपीएल 2026 की नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.20 करोड़ रुपये की भारी बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया।
दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी बल्लेबाज डेविड मिलर को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। मिलर पिछले 12 साल से अधिक समय से आईपीएल का हिस्सा रहे हैं और अपने लंबे अनुभव के दम पर टीम को मजबूती देने की उम्मीद है।
आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी शुरू हो गई है। नीलामी के दौरान पृथ्वी शॉ को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा और वो अनसोल्ड रह गए।
IPL 2026 मिनी ऑक्शन में उम्र के लिहाज से दो विपरीत चेहरे देखने को मिलेंगे। अफगानिस्तान के युवा ऑफ-स्पिनर वाहिदुल्लाह जादरान महज 18 साल और 31 दिन की उम्र में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी होंगे, जो फिलहाल अंडर-19 एशिया कप में अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। दूसरी ओर महाराष्ट्र के अनुभवी ऑलराउंडर जलज सक्सेना 39 साल और 1 दिन की उम्र के साथ सबसे वरिष्ठ खिलाड़ी के रूप में नीलामी में उतरेंगे। यह दिलचस्प है कि एक ओर भविष्य की उम्मीदें हैं तो दूसरी ओर अनुभव का खज़ाना।
आईपीएल की नीलामी हर दौर में अलग‑अलग ऑक्शनियर्स ने संभाली है। 2008 से 2018 तक रिचर्ड मैडली ने लगातार नीलामी का संचालन किया और उन्हें शुरुआती सीज़न का चेहरा माना गया। इसके बाद ह्यू एडमीड्स ने 2018, 2021, 2022 और 2023 में ऑक्शन की कमान संभाली, जबकि 2022 में अचानक बदलाव के चलते चारु शर्मा को रिप्लेसमेंट के तौर पर बुलाया गया। 2024 से मल्लिका सागर नीलामी का संचालन कर रही हैं और 2026 तक उनकी भूमिका जारी है, जिससे वे आईपीएल की पहली महिला ऑक्शनियर बनीं।
IPL की नीलामी में भारतीय और विदेशी दोनों खिलाड़ियों पर करोड़ों की बोली लगती रही है, लेकिन 2025 में ऋषभ पंत ने इतिहास रच दिया। लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 27 करोड़ में खरीदा था।
IPL 2026 मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स सबसे बड़े 64.30 करोड़ रुपये के पर्स के साथ उतरेगी और उसे 13 खिलाड़ियों को खरीदकर टीम का संतुलन बनाना है। दूसरी ओर चेन्नई सुपर किंग्स के पास 43.40 करोड़ रुपये हैं और यह राशि उन्हें नीलामी में कोलकाता को कड़ी टक्कर देने का मौका देती है।
आईपीएल के मिनी ऑक्शन में तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के लिए हमेशा से बड़ी बोलियां लगती रही हैं। इसे देखते हुए ग्रीन, वेंकटेश अय्यर और वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जेसन होल्डर सबसे अधिक दो करोड़ रुपये के आधार मूल्य वाले खिलाड़ियों की सूची में हैं।
IPL 2026 मिनी ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी मजबूत रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है। दोनों टीमों ने अनुभवी सितारों और युवा खिलाड़ियों का संतुलन बनाए रखते हुए ऑक्शन में उतरने की तैयारी की है।
कोलकाता नाइट राइडर्स के पास सबसे अधिक 64 करोड़ 30 लाख रुपये की राशि उपलब्ध है और उसकी नजरें टीम को नए सिरे से तैयार करने पर टिकी होंगी। टीम को 13 खिलाड़ियों को खरीदना है और नीलामी में उसे मुख्य रूप से चुनौती सुपरकिंग्स से मिलने की उम्मीद है जिसके पास 43 करोड़ 40 लाख रुपये की राशि उपलब्ध है।
IPL 2026 मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स 64.30 करोड़ रुपये और चेन्नई सुपर किंग्स 43.40 करोड़ रुपये के सबसे बड़े पर्स के साथ उतरेंगी। ऐसे में विदेशी स्टार खिलाड़ियों पर जोरदार बोली लगने की संभावना है। कैमरन ग्रीन, क्विंटन डी कॉक और लियाम लिविंगस्टोन जैसे दिग्गजों की निगाहें इस ऑक्शन पर टिकी हैं, क्योंकि फ्रेंचाइजियां अपनी टीमों को और मजबूत बनाने के लिए बड़े कदम उठाना चाहती हैं।
जलज सक्सेना इंदौर, मध्य प्रदेश के 39 वर्षीय ऑलराउंडर हैं, जो दाएं हाथ से बल्लेबाजी और ऑफब्रेक गेंदबाजी करते हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश, केरल और महाराष्ट्र जैसी टीमों के लिए खेलते हुए फर्स्ट क्लास में 7000 से अधिक रन और करीब 500 विकेट हासिल किए हैं। IPL में उन्हें कई बार टीमों ने चुना है, लेकिन ज्यादा मौके नहीं मिले। लंबे करियर और निरंतर प्रदर्शन के कारण वे IPL 2026 मिनी ऑक्शन में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी होंगे।
विश्व स्तरीय तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के उपलब्ध नहीं होने के कारण कैमरन ग्रीन इंडियन प्रीमियर लीग की मंगलवार को यहां होने वाली छोटी नीलामी में फायदे की स्थिति में रह सकते हैं और कोलकाता नाइट राइडर्स तथा चेन्नई सुपरकिंग्स जैसी टीम इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर के लिए बड़ी बोली लगा सकती हैं।
इंडियन प्रीमियर लीग का अगला सत्र 26 मार्च से 31 मई की विंडो (टूर्नामेंट के लिए निर्धारित समय) के बीच होगा लेकिन यह देखना होगा है कि क्या रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) अपने घरेलू मैदान बेंगलुरु में टूर्नामेंट के पहले मैच की मेजबानी कर पाएगा या नहीं।
IPL 2026 ऑक्शन का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर होगा। दर्शक इसे ऑनलाइन देखने के लिए JioHotstar ऐप और वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
अनकैप्ड भारतीयों में अशोक शर्मा पर भी अच्छी बोली लगने की उम्मीद है। वह पहले आईपीएल टीम का हिस्सा रह चुके हैं और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इस सूची में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी भी हैं जिन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय सर्किट में पहले ही अपना नाम बना लिया है और आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष खिलाड़ियों में से एक हैं।
अनकैप्ड भारतीय प्रशांत वीर और मुकुल चौधरी बोली लगाने वालों को आकर्षित करेंगे जबकि पृथ्वी साव और सरफराज खान भी उम्मीद करेंगे कि उन्हें 75 लाख रुपये के कम आधार मूल्य पर कोई खरीदार मिले।
बोली की रकम और खिलाड़ियों का वेतन दोनों अलग-अलग होगा जिसमें बोली की रकम को टीम के कुल सालाना खिलाड़ी वेतन में से काटा जाएगा। इसका कारण आईपीएल का ‘अधिकतम फीस’ नियम है जिसके अनुसार छोटी नीलामी में किसी विदेशी खिलाड़ी की अधिकतम फीस सबसे अधिक कीमत (18 करोड़ रुपये) पर रिटेन किए गए खिलाड़ी और पिछली बड़ी नीलामी सबसे अधिक बोली (2025 में ऋषभ पंत के लिए 27 करोड़ रुपये) में से जो भी कम हो, वह होगी।
जहां तक बात वेंकटेश की है तो नाइट राइडर्स के सीईओ वैंकी मैसूर को छोड़कर सभी का मानना है कि नीलामी में 23.75 करोड़ रुपये की राशि काफी अधिक थी और अपने सबसे खराब सत्र में यह ऑलराउंडर इस राशि को सही ठहराने की कोशिश में ही लगा रहा। वेंकटेश के मामले में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या उनकी बोली 10 करोड़ रुपये से ऊपर जाती है जो उनके कौशल और काबिलियत को देखते हुए एक बोली होगी।
ऐसी चर्चा है कि ग्रीन आईपीएल नीलामी में सबसे अधिक कीमत वाले विदेशी खिलाड़ियों की सूची में अपने हमवतन मिचेल स्टार्क (24.75 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ सकते हैं लेकिन इसमें भी एक पेच है। भले ही ग्रीन की बोली 25 करोड़ रुपये से अधिक हो जाए लेकिन फिर भी इस सत्र के लिए उनका वेतन 18 करोड़ रुपये ही रहेगा। कैमरन ग्रीन ने आईपीएल में प्रभावित किया है। उन्होंने 29 मैच में 704 रन बनाने के अलावा 16 विकेट भी चटकाए हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के लिए सभी प्रारूपों में नियमित रूप से खेलते हैं और ऐसे में नीलामी में उनका आकर्षण का केंद्र होना लगभग तय है।
आज की नीलामी में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन, भारतीय टीम से बाहर चल रहे वेंकटेश अय्यर और इंग्लैंड के आक्रामक बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन पर भारी-भरकम बोली लग सकती है। तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के लिए हमेशा से बड़ी बोलियां लगती रही हैं। इसे देखते हुए ग्रीन, वेंकटेश अय्यर और वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जेसन होल्डर सबसे अधिक दो करोड़ रुपये के आधार मूल्य वाले खिलाड़ियों की सूची में हैं।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.