IPS Viral video: आईपीएस रामचंद्र राव का महिलाओं संग आपत्तिजनक वीडियो वायरल, सरकार ने किया सस्पेंड

IPS officer scandal: सोशल मीडिया पर आईपीएस रामचंद्र राव का आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में वे महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करते नजर आए। कर्नाटक सरकार ने उन्हें डीजीपी पद से हटा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है…

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड20 Jan 2026, 08:30 AM IST
आईपीएस रामचंद्र राव का वीडियो वायरल
आईपीएस रामचंद्र राव का वीडियो वायरल

IPS Ramchandra Rao Viral video: 19 मिनट के वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ है। इस बार वीडियो में बेंगलुरु में तैनात डीजीपी रैंक के आईपीएस अधिकारी डॉ. रामचंद्र राव दिख रहे हैं। आईपीएस रामचंद्र राव के सोमवार को कई वीडियो वायरल हुए। इन वीडियो में वो ड्यूटी के दौरान महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करते दिख रहे हैं।

IPS रामचंद्र राव के इन वीडियो के वायरल होने के बाद कर्नाटक समेत देशभर में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने तुरंत रामचंद्र राव को डीजीपी के पद से हटा दिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इन आपत्तिजनक वीडियो को IPS रामचंद्र राव ने फर्जी बताया है। उन्होंने सभी आरोपों का खारिज करते हुए कहा कि ये वीडियो पूरी तरह से फर्जी और झूठे हैं।उन्होंने इसे उनकी छवि खराब करने की साजिश करार दिया और वीडियो की प्रामाणिकता साबित करने के लिए फॉरेंसिक जांच की मांग की है।

क्या है पूरा मामला

वायरल वीडियो में कथित तौर पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को वर्दी में, कार्यालय समय के दौरान महिलाओं को गले लगाते और चूमते हुए दिखाया गया है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो डीजीपी कार्यालय के भीतर गुप्त रूप से रिकॉर्ड किया गया, जिससे आधिकारिक मर्यादा, अनुशासन और सरकारी परिसरों के दुरुपयोग को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बता दें कि आईपीएस रामचंद्र राव सोना तस्करी मामले की आरोपी रान्या राव के पिता हैं।

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस मामले को लेकर कड़ी नाराजगी जताई और पूरे प्रकरण पर विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों को यह जांच करने का निर्देश दिया है कि वीडियो किस परिस्थिति में रिकॉर्ड किया गया और किसने इसे प्रसारित किया। इस मामले में साइबर अपराध विशेषज्ञों की मदद भी ली जाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि फुटेज में डिजिटल छेड़छाड़ की गई है या नहीं।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सIPS Viral video: आईपीएस रामचंद्र राव का महिलाओं संग आपत्तिजनक वीडियो वायरल, सरकार ने किया सस्पेंड
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सIPS Viral video: आईपीएस रामचंद्र राव का महिलाओं संग आपत्तिजनक वीडियो वायरल, सरकार ने किया सस्पेंड