iQOO 15 Price and Offers: iQOO 15 ने मार्केट में आते ही माहौल बना दिया है। कंपनी ने इस बार सिर्फ गेमर्स को नहीं, बल्कि उन यूजर्स को भी टारगेट किया है जो एक बैलेंस्ड और पावरफुल प्रीमियम फोन चाहते हैं।
iQOO 15 भारत में हुआ लॉन्च
iQOO ने भारत में अपना नया फ्लैगशिप iQOO 15 लॉन्च कर दिया है। यह फोन पिछले iQOO 13 का अपग्रेड है और इसमें Qualcomm का ताजा Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलता है। फोन पहली नजर में ही प्रीमियम लगता है और परफॉर्मेंस के हिसाब से OnePlus 15 जैसे बड़े प्रतिद्वंदियों को सीधी टक्कर देता है।
परफॉरमेंस और गेमिंग फीचर्स
फोन में 6.85-इंच का Samsung 2K M14 OLED डिस्प्ले है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 2600 nits की पीक ब्राइटनेस मिलती है। मतलब धूप में भी स्क्रीन साफ दिखेगी। गेमिंग के लिए कंपनी ने इसमें SuperComputing Q44 चिप और नई वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम लगाया है, जो लंबे गेमिंग सेशन में भी फोन को ज्यादा गर्म नहीं होने देता।
पावरफुल कैमरा और सेंसर
पीछे आपको बड़ा squircle-shaped कैमरा मॉड्यूल दिखता है, जिसमें तीन 50MP सेंसर लगे हैं। Sony IMX921 मुख्य कैमरा, 50MP IMX882 टेलीफोटो पेरिस्कोप लेंस (3x ऑप्टिकल जूम) और 50MP अल्ट्रावाइड सेंसर। सेल्फी के लिए 32MP कैमरा मिलता है, साथ ही iQOO की RGB LED स्ट्रिप भी दी गई है जो नोटिफिकेशन के वक्त चमकती है।
फास्ट चार्जिंग
iQOO 15 में 8K वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम और अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। सबसे मजबूत हिस्सा है 7000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी। यह 100W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। साथ में रिवर्स वायर्ड और बाईपास चार्जिंग भी है।
कीमत और ऑफर्स
iQOO 15 दो कलर- Legend (white glass) और Alpha (black matte) में आता है।
फोन 1 दिसंबर से Amazon, iQOO की साइट और vivo स्टोर्स पर सेल में उपलब्ध होगा। प्री-बुकिंग अभी जारी है। अर्ली बर्ड ऑफर में Axis, HDFC और ICICI बैंक कार्ड्स पर ₹7,000 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट और कुछ ग्राहकों को ₹1,000 का कूपन भी मिलेगा।