Iqra Hasan Viral Video: डीपफेक का शिकार हुईं इकरा हसन, जानिए किसने और क्यों बनाया था आपत्तिजनक वीडियो

देश में एक बार फिर डीपफेक का एक गंभीर मामला सामने आया है। इस बार इसका शिकार कोई आम नागरिक नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के कैराना से सांसद इकरा हसन हुई हैं। चलिए जानते हैं पूरा मामला।

Abhay Shankar Pandey
पब्लिश्ड2 Jul 2025, 03:00 PM IST
उत्तर प्रदेश के कैराना से सांसद इकरा हसन
उत्तर प्रदेश के कैराना से सांसद इकरा हसन (HT)

देश में एक बार फिर डीपफेक का एक गंभीर मामला सामने आया है। इस बार इसका शिकार कोई आम नागरिक नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के कैराना से सांसद इकरा हसन हुई हैं। सांसद जी का फेक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया गया। देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया जिससे पूरा हड़कंप मच गया।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल हरियाणा के नूंह के दो नाबालिगों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई के इस्तेमाल से उत्तर प्रदेश के कैराना से सांसद इकरा हसन का आपत्तिजनक वीडियो बनाया और उसे फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट कर दिया। फिर क्या था- कुछ ही समय में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

फेसबुक पर इकरा हसन चौधरी एमपी नाम से बनाया गया फेक अकाउंट

जानकारी के मुताबिक फेसबुक पर इकरा हसन चौधरी एमपी नाम से फेक अकाउंट बनाया गया और उसी पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाया गया आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया गया। मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक फर्जी अकाउंट और फेक वीडियो फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए बनाया गया। वीडियो वायरल होते ही सांसद इकरा हसन के समर्थकों में गुस्सा भर गया।

सांसद इकरा हसन के समर्थक इमरान नदवी ने वीडियो से फोटो काटकर एक्स पर पोस्ट किया जिसमें उन्होंने यूपी पुलिस को टैग करके शिकायत की।

यह भी पढ़ें | दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ड्राइवरों को मिलेगा ‘ अपना घर ’

वीडियो बनाने वालों ने मांगी माफी

जब वायरल वीडियो सांसद इकरा हसन के पास पहुंचा तो उन्होंने इसकी जांच करवाई। जांच में पता चला कि यह वीडियो हरियाणा के नूंह के फिरोजपुर झिरका खंड के एक गांव के दो दोस्तों ने बनाई है।

इतना पता चलते ही सांसद ने यहां की कांग्रेस नेता रजिया बानो को फोन कर पूरा मामला बताया। रजिया बानो ने इस नाराजगी जताई। इसके बाद गांव में पंचायत बुलाई गई। दोनों युवकों और उनके माता-पिता को बुलाया गया। युवकों की पिटाई की गई तो उन्होंने कान पकड़कर माफी मांगी। इसके बाद पूरे गांव के लोगों ने युवकों की हरकत के लिए शर्मिंदगी भी जताई।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सIqra Hasan Viral Video: डीपफेक का शिकार हुईं इकरा हसन, जानिए किसने और क्यों बनाया था आपत्तिजनक वीडियो
More