
Trump Old Tweets Viral: आज इजरायल और यूएस ने ईरान पर अचानक हमला बोल दिया। इसके जवाब में ईरान ने भी कई देशों को एक साथ अपने मिसाइल से निशाना बनाया है। ईरान यूएस की इस जंग के बीच सोशल मीडिया पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दो पुराने ट्वीट वायरल हो रहे हैं। आइए जानते हैं कि ऐसा क्या था उन पोस्ट में
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का साल 2011 का ये ट्वीट तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की भविष्यवाणी को लेकर था। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा था कि चुनाव जीतने के लिए ओबामा ईरान पर हमला करेंगे।ये ट्वीट उन्होंने साल 2011 में भारतीय समयानुसार रात को 1 बजकर 18 मिनट पर किया था।
इसके अलावा उनका एक और ट्वीट वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने लिखा था, ‘याद रखें मैंने बहुत पहले भविष्यवाणी की थी कि राष्ट्रपति ओबामा ईरान पर हमला करेंगे क्योंकि उनमें ठीक से बातचीत करने की क्षमता नहीं है—कुशल नहीं हैं!’
सोशल मीडिया पर यूजर्स इन पोस्ट को शेयर कर रहे हैं और उनको ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ट्रंप ने जिस काम के लिए ओबामा को 'अक्षम' कहा था, आज वे खुद वही कर रहे हैं।
बता दें कि इजरायल ने अमेरिका के सहयोग से शनिवार सुबह ईरान की राजधानी तेहरान सहित कई बड़े शहरों में हवाई हमले किये। इसके बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई में इजरायल सहित आसपास के कुछ देशों को निशाना बनाया। ईरान ने ये हमले इजरायल के अलावा बहरीन, यूएई, इराक, कुवैत और कतर में बने अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर किए हैं। इजरायल के हमलों में ईरान में करीब 60 छात्राओं की मौत हो गई।
इससे पहले इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने कहा कि इजरायल ने अपने खिलाफ खतरों को समाप्त करने के लिए ईरान पर एहतियाती हमला किया है। काट्ज ने यह भी कहा कि देश में आपातकाल लगा दिया है और उन्हें आशंका है कि ईरान की ओर से इजरायल और उसके नागरिकों के खिलाफ मिसाइल और ड्रोन हमले किये जाएंगे।
ये हमले तेहरान के अलावा कौम, इश्फहान, करज केरमनशाह शहरों में भी किए गए। कुछ मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि ईरान के रक्षा मंत्री आमिर नासिरजादेह और ईरान के प्रमुख रक्षा बल रिवोल्यूशनरी गार्ड के कमाडंर मोहम्मद पाकपोर की इन हमलों की मौत हो गयी। ऐसी भी खबरें है कि इजरायल ने तेहरान में सर्वोच्च नेता खामेनेई के कार्यालय के पास हमला किया है। ईरानी स्थानीय मीडिया में कहा गया है कि ख़ामेनेई फिलहाल तेहरान में नहीं हैं, उन्हें सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया है।ईरान की न्यूज़ एजेंसी 'फार्स' ने यह भी बताया कि राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन, पूर्व पार्लियामेंट स्पीकर अली लारीजानी, पार्लियामेंट स्पीकर मोहम्मद बाघेर कलीबाफ, न्याय प्रमुख गुलाम हुसैन मोहसेनी एजेई, और आर्मी कमांडर-इन-चीफ अब्दोलरहीम मौसवी हतामी जिंदा और ठीक हैं।
ईरानी मीडिया के अनुसार, राजधानी में कई जगहों पर धमाकों की आवाज सुनी गयी और कुछ हिस्सों में धुआं उठता देखा गया। रिपोर्टों के अनुसार, कम से कम एक हमला ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई से जुड़े कार्यालयों के निकट हुआ। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी फार्स के मुताबिक, यूनिवर्सिटी स्ट्रीट और जुमहूरी इलाके के आसपास मिसाइलें गिरीं। सरकारी कार्यालयों वाले 'रिपब्लिक' क्षेत्र में भी विस्फोट की सूचना है।
अमेरिका और इजरायल ने ईरान के खिलाफ शनिवार को सैन्य कार्रवाई शुरू करते हुए कहा है कि यह लड़ाई ईरान के खतरनाक परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम को खत्म करने और वहां की जनता को आजादी दिलाने के लिए है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने वॉशिंगटन में शुक्रवार रात अमेरिका के खिलाफ कार्रवाई के बाद एक संबोधन में कहा कि यह हमला ईरान के परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम के खतरे को हमेशा के लिए समाप्त करने और वहां क्रूर और खतरनाक लोगों की समूह की सत्ता को समाप्त कर शासन ईरान की महान और गौरवशाली जनता के हाथों में देने के लिए है।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.