रेलवे का नया नियम बेहद सख्त, बिना आधार कार्ड के नहीं मिलेगा टिकट, जानिए पूरा प्रोसेस

IRCTC Account Aadhaar Link: इंडियन रेलवे ने टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है। रेलवे ने सुबह 8 बजे से 10 बजे के बीच रिज़र्व ट्रेन टिकट बुकिंग करने वालों के लिए आधार ऑथेंटिकेशन जरूरी कर दिया है। ऐसे में अब सिर्फ आधार वेरिफाइड यूज़र्स को ही टिकट मिलेगा। आइये जानते हैं क्या है पूरा नियम

Jitendra Singh
पब्लिश्ड7 Nov 2025, 11:12 AM IST
IRCTC Account Aadhaar Link: सुबह 8 से 10 बजे तक बिना आधार के ट्रेन का टिकट नहीं बुक कर पाएंगे।
IRCTC Account Aadhaar Link: सुबह 8 से 10 बजे तक बिना आधार के ट्रेन का टिकट नहीं बुक कर पाएंगे।

IRCTC Account Aadhaar Link: अगर आप सुबह के समय ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। इंडियन रेलवे ने अब टिकट बुकिंग के नियमों (Indian Railways) में बड़ा बदलाव किया है। IRCTC के जरिए सुबह 8 बजे से 10 बजे के बीच ट्रेन टिकट बुक करने के लिए आधार ऑथेंटिकेशन (Aadhaar Authentication) जरूरी हो गया है। यह नया नियम 28 अक्टूबर से लागू हो चुका है।

इस नए नियम का सीधा असर उन यात्रियों पर पड़ेगा, जो बिना आधार वेरिफिकेशन के टिकट निकालने की कोशिश करते हैं। पहले की तरह मोबाइल नंबर या अन्य डॉक्यूमेंट की मदद से टिकट बुकिंग संभव नहीं होगी। यात्रियों को अब टिकट बुकिंग से पहले आधार नंबर अपडेट करना जरूरी होगा। हालांकि 10 बजे के बाद बिना आधार वेरिफिकेशन किए भी टिकट बुक किया जा सकता है।

आधार वेरिफाइड यूजर्स को ही मिलेगा टिकट

IRCTC की वेबसाइट के मुताबिक, 28 अक्टूबर 2025 से रिजर्व टिकट बुकिंग के सुबह 8 बजे से 10 बजे तक केवल आधार वेरिफाइड यूजर्स ही टिकट बुक कर सकेंगे। इस दो घंटे के समय में हाई डिमांड वाले ट्रेनों के टिकट सबसे पहले रिलीज होते हैं। ऐसे में धोखाधड़ी और गड़बड़ी के आसार ज्यादा रहते हैं।

यह भी पढ़ें | बढ़ने लगी है ठंड! दिल्ली प्रदूषण से बेहाल, पहाड़ों पर बर्फबारी, जानें आज का मौसम

जानिए रेलवे ने क्यों लिया फैसला

रेलवे का कहना है कि यह दो घंटे का टाइम स्लॉट बहुत हाई डिमांड वाला होता है। इसी समय पर लोकप्रिय ट्रेनों के टिकट ओपन होते हैं। कई बार सिस्टम का गलत इस्तेमाल या फर्जी बुकिंग के मामले सामने आते हैं। लिहाजा रेलवे ने तय किया है कि सुबह के इन दो घंटों में सिर्फ आधार से वेरिफाइड अकाउंट से ही टिकट बुक किए जा सकेंगे।

IRCTC प्रोफाइल को आधार से कैसे करें वेरीफाई?

जिन यात्रियों ने अभी तक IRCTC अकाउंट में आधार वेरीफाई नहीं किया है वे तुरंत ऐसा कर सकते हैं। आईआरसीटीसी वेबसाइट या मोबाइल ऐप में लॉगिन करके माय प्रोफाइल सेक्शन में आधार नंबर लिंक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें | ट्रेन का रिटर्न टिकट लेने पर आज से मिलेगा 20% डिस्काउंट, जानिए कैसे उठाएं फायदा

ऐसे करें लिंक

1. ब्राउजर में www.irctc.co.in खोलें।

2. लॉगिन क्रेडेंशियल डालकर साइन इन करें।

3. MY Account टैब में जाएं और ऑथेंटिकेट यूजर चुनें।

4. अथेंटिकेशन पेज पर आधार नंबर या वर्चुअल आईडी डालें। स्क्रीन पर दिख रहे नाम जन्म तिथि और लिंग चेक करें। आधार कार्ड से मैच करना चाहिए। अगर नहीं मैच करता तो एडिट ऑप्शन से ठीक किया जा सकता है।

5. वेरिफाई डिटेल्स एंड रिसीव ओटीपी बटन क्लिक करें। आधार से लिंक मोबाइल पर ओटीपी आएगा।

6. ओटीपी डालें। सहमति बॉक्स पढ़ें और सहमत हों।

7. सबमिट बटन पर क्लिक करें।

8. इसके बाद आधार वेरीफाई हो जाएगा।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सरेलवे का नया नियम बेहद सख्त, बिना आधार कार्ड के नहीं मिलेगा टिकट, जानिए पूरा प्रोसेस
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सरेलवे का नया नियम बेहद सख्त, बिना आधार कार्ड के नहीं मिलेगा टिकट, जानिए पूरा प्रोसेस