IRCTC New Rule: अगर आप ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक करने का प्लान बना रहे हैं, तो IRCTC का यह अपडेट आपके लिए जरूरी है। आज (5 जनवरी 2026) से एडवांस टिकट बुकिंग के नियम बदल गए हैं। अब इसका फायदा सिर्फ उन यूज़र्स को मिलेगा जिन्होंने IRCTC वेबसाइट या ऐप पर आधार वेरिफिकेशन पूरा कर लिया है। जिन यात्रियों के पास वेरिफाइड आधार कार्ड नहीं है, उन्हें दिक्कतें हो सकती हैं और कन्फर्म टिकट मिलने में परेशानी हो सकती है।
5 जनवरी से बिना आधार लिंक वाले IRCTC यूजर्स सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक टिकट बुक नहीं कर पाएंगे। ये नियम केवल सिर्फ रिजर्व रेल टिकट बुकिंग खुलने के पहले दिन पर लागू होगा। रिजर्व टिकट की बुकिंग ट्रेन डिपार्चर की तारीख के 60 दिन पहले खुलती है। रेलवे इस नियम को तीन फेज में लागू कर रहा है। पहला फेज 29 दिसंबर से लागू हुआ था। वहीं दूसरे फेज में आज से शुरू हो गया है और तीसरा फेज 12 जनवरी से लागू होगा।
1. 29 दिसंबर से बिना आधार सुबह 8 बजे से 12 बजे तक टिकट बुकिंग बंद की थी।
2. आज (5 जनवरी) से सुबह 8 से शाम 4 बजे तक टिकट बुकिंग पर पाबंदी रहेगी।
3. 12 जनवरी से सुबह 8 से रात 12 बजे तक ऐसे यूजर्स की टिकट बुक नहीं होगी।
रेलवे ने क्यों लिया यह फैसला
रेलवे का कहना है कि आधार लिंक करने से फर्जी और डुप्लीकेट अकाउंट की पहचान आसान होती है। अब तक लाखों फेक अकाउंट बंद किए जा चुके हैं। इससे एडवांस टिकट की ओपनिंग के दिन आम यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी। जिन यात्रियों के पास आधार नहीं है, वे या तो ऑफलाइन टिकट बुक कर सकते हैं या तय समय सीमा के बाद ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।
टिकट बुकिंग के समय आधार कैसे काम करेगा?
IRCTC अकाउंट को आधार से लिंक करना होगा। बुकिंग के वक्त आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर एक OTP आएगा, जिसे डालने के बाद ही टिकट कन्फर्म होगा। बिना आधार लिंक वाले यूजर्स शुरुआती 4 घंटों (विंडो ओपनिंग) में टिकट बुक नहीं कर पाएंगे। इसके बाद ही उन्हें मौका मिलेगा। फिलहाल कोई दूसरा विकल्प नहीं दिया गया है। काउंटर पर भी OTP जरूरी है। आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना चाहिए। यदि किसी और के लिए टिकट ले रहे हैं, तो उसका आधार और OTP भी जरूरी होगा।
IRCTC अकाउंट को आधार से कैसे लिंक करें?
1. IRCTC वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर लॉग इन करें।
2. इसके बाद My Profile में जाकर Aadhaar KYC विकल्प चुनें।
3. अपना आधार नंबर दर्ज करें।
4. आपके मोबाइल पर OTP आएगा।
5. OTP भरते ही आपका IRCTC अकाउंट आधार से लिंक हो जाएगा।