IRCTC Server Down: ध्यान दें! 14-15 मार्च की रात को ठप रहेंगी भारतीय रेलवे की ये सुविधाएं, नहीं कर पाएंगे टिकट बुक

Indian Railway Enquiry Portal Down: भारतीय रेलवे ने 14-15 मार्च को रात में PRS को मेंटेनेंस के लिए बंद करने की घोषणा की है। इस दौरान टिकट बुक करने और अन्य सेवाओं में कठिनाई होगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजनाएं पहले से तैयार करें…

Anuj Shrivastava
अपडेटेड13 Mar 2026, 02:53 PM IST
14-15 को टिकट बुक करने में आएगी दिक्कत
14-15 को टिकट बुक करने में आएगी दिक्कत

Indian Railway Enquiry Portal Update: क्या आप 14-15 मार्च को भारतीय रेलवे से टिकट बुक करने वाले हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है। इस वीकेंड यानी 14 और 15 मार्च की रात को टिकट बुक करने,सीट की उपलब्धता चेक करने या अपना PNR स्टेटस देखने में दिक्कत आने वाली है। रेलवे प्रशासन ने घोषणा की है कि दिल्ली पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) की सेवाओं को कुछ घंटों के लिए रोक दिया जाएगा।

इसका मतलब है कि उस दौरान न तो आप ऑनलाइन टिकट बुक कर पाएंगे और न ही रेलवे काउंटर या ऐप का इस्तेमाल कर सकेंगे। आइए विस्तार से जानते हैं कि रेलवे ने ये फैसला क्यों लिया है और इसका आपकी यात्रा पर क्या असर पड़ेगा।

यह भी पढ़ें | उमंग ऐप में आया ‘मेरा राशन’ फीचर, मिलेंगी कई सुविधाएं

कितने देर तक नहीं कर पाएंगे टिकट बुक?

भारतीय रेलवे की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, 14 मार्च और 15 मार्च 2026 की रात को 'मेंटेनेंस वर्क' चलेगा। ये काम लगभग 3 घंटे तक होगा। इन तीन घंटे तक आप टिकट न तो बुक कर पाएंगे और न ही टिकट कैसिल कर पाएंगे। इस फाइलों का कम्प्रेशन (Data Compression) और सिस्टम अपग्रेडेशन का काम चलेगा।

अक्सर देखा जाता है कि रेलवे ऐसे भारी मेंटेनेंस का काम रात के समय ही करता है ताकि कम से कम यात्रियों को परेशानी हो। रेलवे का कहना है कि डेटा फाइलों को कम्प्रेस करने से सिस्टम तेजी से लोड होगा और टिकट बुकिंग के दौरान होने वाली देरी या 'हैंग' होने की समस्या कम होगी।

यह भी पढ़ें | क्या आप भी IPO के जरिए शेयर बाजार में करना चाहते हैं एंट्री?

इन सेवाओं पर लगेगा ब्रेक

जब पीआरएस PRS बंद होता है, तो उससे जुड़ी लगभग सभी डिजिटल और पूछताछ सेवाएं भी रुक जाती हैं। इस 3 घंटे की अवधि के दौरान आप ये 4 काम नहीं कर पाएंगे।

  • आईआरसीटीसी (IRCTC) की वेबसाइट, मोबाइल ऐप और रेलवे काउंटरों से न तो नई टिकट बुक होगी और न ही पुरानी टिकट रद्द की जा सकेगी।
  • रेलवे का हेल्पलाइन नंबर 139 इस दौरान सक्रिय तो रहेगा, लेकिन पीआरएस सिस्टम बंद होने के कारण आप फोन के जरिए अपना PNR स्टेटस, सीट उपलब्धता या अन्य रीयल-टाइम पूछताछ नहीं कर पाएंगे।
  • माल ढुलाई या विशेष कोच की बुकिंग से जुड़ी ई-डिमांड रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी इस समय सीमा के भीतर उपलब्ध नहीं होगी।
  • स्टेशनों पर मिलने वाली करंट टिकट की सुविधा पर भी ब्रेक लगा रहेगा।

क्या है ह पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम?

कई लोगों के मन में सवाल होता है कि आखिर ये 'पीआरएस'क्या होता है, जिसके बंद होने से पूरी रेल सेवा के डिजिटल पहिए थम जाते हैं? आसान शब्दों में समझें तो पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) भारतीय रेलवे का वो दिमाग, जो पूरे देश की ट्रेनों की सीटों का हिसाब-किताब रखता है। ये लाखों यात्रियों के डेटा को मैनेज करता है।

यह भी पढ़ें | क्या आज सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? नोट कर लें दिल्ली से पटना तक अपने शहर का रेट

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस 'शटडाउन' को ध्यान में रखते हुए अपनी योजना बनाएं। अगर आपकी ट्रेन 14 या 15 मार्च की सुबह की है, तो बेहतर होगा कि आप अपना PNR स्टेटस और टिकट संबंधी अन्य काम 14 मार्च की शाम तक ही निपटा लें।

नोट- अपने टिकट का प्रिंट-आउट या डिजिटल कॉपी पहले ही सेव कर लें। इसके अलावा अगर तत्काल टिकट या करंट बुकिंग की योजना है, तो मेंटेनेंस समय से पहले या बाद का स्लॉट चुनें। ऐसा करने से आपको परेशानी का सामना नहीं करना पडे़गा।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सIRCTC Server Down: ध्यान दें! 14-15 मार्च की रात को ठप रहेंगी भारतीय रेलवे की ये सुविधाएं, नहीं कर पाएंगे टिकट बुक
More