Vaseline Myths: कहीं आपके स्किन को नुकसान तो नहीं पहुंचा रहा वैसलीन? डॉक्टर ने बताया पूरा सच

Myths about Vaseline: वैसलीन को लेकर सोशल मीडिया पर कई सवाल और दावे सामने आते रहते हैं। कई लोगों ने ये तक दावा किया है कि वैसलीन हमारी त्वचा के लिए हानिकारक है। आखिर सच क्या है और किन बातों को समझना जरूरी है, चलिए जानते हैं।

Priya Shandilya
पब्लिश्ड18 Dec 2025, 01:11 PM IST
वैसलीन स्किन के लिए कितना फायदेमंद या नुकसानदेह?
वैसलीन स्किन के लिए कितना फायदेमंद या नुकसानदेह?

Myths about Vaseline: सर्दियों में कई लोग अक्सर वैसलीन का इस्तेमाल करते हैं। फटे होंठों से लेकर रूखी त्वचा तक हर छोटी समस्या का आसान इलाज। लेकिन कई लोग इस 'पेट्रोलियम जेली' के इस्तेमाल को गलत भी ठहराते हैं। यह दरअसल वैसलीन के डिब्बे के पीछे लिखे इसके 'पेट्रोलियम जेली' की वजह से है।

सोशल मीडिया पर भी आए दिन ऐसे वीडियो दिख जाते हैं, जहां कुछ लोग वैसलीन को स्किन के लिए जहर बता देते हैं। लेकिन क्या सच में ऐसा है, या फिर हम सिर्फ नाम से डर रहे हैं? इस सवाल का जवाब एक जाने-माने डर्मेटोलॉजिस्ट ने बेहद साफ तरीके से दिया है।

वैसलीन का सच

एक वायरल वीडियो में दावा किया गया था कि वैसलीन खतरनाक है क्योंकि यह पेट्रोलियम से बनी है। इसपर कनाडा के मशहूर स्किन एक्सपर्ट डॉ. डैनी गुओ ने बताया कि वैसलीन को लेकर फैलाया गया डर बेवजह है। उनका कहना है कि पेट्रोलियम कोई इंसानी केमिकल नहीं बल्कि प्राकृतिक रूप से धरती में पाया जाने वाला पदार्थ है। डॉ. गुओ साफ कहते हैं कि सही तरीके से प्रोसेस की गई वैसलीन त्वचा के लिए न सिर्फ सुरक्षित है, बल्कि कई मामलों में बेहद फायदेमंद भी है।

पेट्रोलियम और पेट्रोलैटम में क्या है फर्क?

असल गड़बड़ी शब्दों को लेकर है। कच्चा पेट्रोलियम, जो जमीन से ड्रिलिंग के दौरान निकलता है, अगर सीधे त्वचा पर लगाया जाए तो नुकसानदायक हो सकता है। लेकिन वैसलीन उस कच्चे पदार्थ का इस्तेमाल नहीं करती। इसमें इस्तेमाल होता है पेट्रोलैटम, जो एक हाईली रिफाइंड और शुद्ध फॉर्म है। यही वजह है कि FDA, हेल्थ कनाडा और यूरोपियन यूनियन जैसे बड़े हेल्थ रेगुलेटर्स ने पेट्रोलैटम को सुरक्षित माना है। नाम में “पेट्रोलियम” होने की वजह से लोग डर जाते हैं, जबकि हकीकत इससे बिल्कुल अलग है।

वैसलीन के 6 कमाल के इस्तेमाल

स्प्लिट एंड्स कंट्रोल: बालों के सिरों पर लगाने से फ्रिज कम होता है और चमक आती है।

नेचुरल हाइलाइटर: फेस पाउडर में मिलाकर चीकबोन्स पर लगाने से ओस जैसी चमक मिलती है।

बॉडी पॉलिश: नहाने के बाद समुद्री नमक के साथ मिलाकर लगाने से त्वचा नरम रहती है।

ग्लॉसी आईलिड्स: पलकों पर लगाने से हाई-शाइन आईशैडो जैसा लुक मिलता है।

आइब्रो सेट करना: ब्रो जेल की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

जलन शांत करना: कपड़ों से हुई रैशेज पर लगाने से आराम मिलता है।

वैसलीन को लेकर जितनी भी अफवाहें हैं, वे सिर्फ गलतफहमियां हैं। असलियत यह है कि वैसलीन सुरक्षित है और रोजमर्रा की जिंदगी में कई तरह से काम आती है। फटे होंठ, रूखी त्वचा, बालों की समस्या या मेकअप हैक्स, वैसलीन हर जगह काम की है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सVaseline Myths: कहीं आपके स्किन को नुकसान तो नहीं पहुंचा रहा वैसलीन? डॉक्टर ने बताया पूरा सच
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सVaseline Myths: कहीं आपके स्किन को नुकसान तो नहीं पहुंचा रहा वैसलीन? डॉक्टर ने बताया पूरा सच