
Israel Attack North Korean Embassy: ईरान इजरायल के बीच चल रही जंग को 10 दिन से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन अभी तक ये युद्ध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि ईरान से युद्ध के बीच इजरायली मिसाइल ने गलती से तेहरान में उत्तर कोरियाई दूतावास को निशाना बना दिया है। ये दावा सोशल मीडिया पर बहुत सारे यूजर्स ने किया है। आइए जानते हैं क्या है इसकी सच्चाई
एक्स पर @talkwithgt नाम के यूजर ने पोस्ट करते हुए लिखा- ब्रेकिंग: ईरानी युद्ध के बीच इजरायली मिसाइल ने 'गलती से' तेहरान में उत्तर कोरियाई दूतावास को निशाना बनाया अप्रमाणित रिपोर्टों और कूटनीतिक हलकों में चर्चाओं के अनुसार, अमेरिका-इज़राइल अभियान के दौरान हुए एक हमले ने डीपीआरके (उत्तर कोरिया) के दूतावास को नुकसान पहुंचाया या प्रभावित किया। सोशल मीडिया पर ये दावा तेजी से फैल रहा है कि यह हमला संप्रभु राजनयिक क्षेत्र पर आकस्मिक रूप से हुआ। सवाल उठ रहा है कि क्या इजरायल ने अनजाने में ही एक रेड लाइन पार कर दी है।
एक अन्य यूजर्स @lran_prees ने एक्स पर दावा किया कि उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन ने कहा कि तेहरान में उसके दूतावास को निशाना बनाकर इज़राइल ने एक गंभीर गलती की है।
इरान इजरायल की इस जंग में अभी तक किसी भी आधिकारिक सोर्स ने दावा नहीं किया है कि तेहरान में नॉर्थ कोरिया की एबेंसी को निशाना बनाया गया है या फिर उसपर मिसाइल गिरी है। हमारी टीम ने Reuters, Associated Press या BBC जैसी वेबसाइटों को भी चेक किया, हालांकि किसी भी बड़ी International News Agency ने North Korean Embassy के नष्ट होने की पुष्टि नहीं की है। ये दावा महज सोशल मीडिया अकाउंट पर किया जा रहा है।
वहीं इस मामले में एक्स के AI ग्रोक ने भी इसे अफवाह बताया है। ग्रोक ने अनुसार सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों में कहा जा रहा है कि इजरायल ने तेहरान में उत्तर कोरियाई दूतावास को निशाना बनाया या उसे नुकसान पहुंचाया और इसी वजह से किम जोंग-उन की प्रतिक्रिया से जुड़ी बातें सामने आ रही हैं। हालांकि अब तक रॉयटर्स, एनके न्यूज़, केसीएनए या किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय समाचार माध्यम ने इसकी पुष्टि नहीं की है। हां ये सच है कि उत्तर कोरिया ने हाल ही में अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों को गैरकानूनी आक्रामकता बताया था और ईरान के नए नेता का समर्थन किया था,मगर उनके दूतावास पर किसी हमले का जिक्र नहीं किया गया।
वहीं इसी बीच उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन और उनकी बेटी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे मिसाइल परीक्षण को देखते नजर आ रहे हैं। मिसाइलों के सफल परीक्षण के बाद किम की बेटी बेहद खुश दिखाई देख रही थी। केसीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक़, इन मिसाइलों ने उत्तर कोरिया के पश्चिमी तट के पास मौजूद लक्ष्य द्वीपों पर सटीक निशाना साधा था।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.