JAC 12th Exam 2026: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने इंटरमीडिएट (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य) की कंपार्टमेंटल, इंप्रूवमेंट एवं विशेष परीक्षा-2026 का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा 7 अगस्त से 14 अगस्त तक राज्यभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
जैक के अनुसार परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक संचालित होगी। परिषद ने सभी परीक्षार्थियों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने और प्रवेश पत्र के साथ परीक्षा संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने का निर्देश दिया है।
7 अगस्त को होगी पहली परीक्षा
जारी कार्यक्रम के अनुसार 7 अगस्त को पहली पाली में समाजशास्त्र तथा दूसरी पाली में मनोविज्ञान की परीक्षा होगी। 8 अगस्त को पहली पाली में भूविज्ञान एवं इतिहास तथा दूसरी पाली में अंग्रेजी कोर-ए, हिंदी कोर-ए और हिंदी कोर-बी/मातृभाषा की परीक्षा आयोजित होगी।
11अगस्त को होगी पहली पाली में अर्थशास्त्र की परीक्षा
10 अगस्त को पहली पाली में राजनीति विज्ञान एवं उद्यमिता तथा दूसरी पाली में रसायन विज्ञान, गृह विज्ञान और व्यवसाय अध्ययन की परीक्षा होगी। 11 अगस्त को पहली पाली में अर्थशास्त्र तथा दूसरी पाली में गणित/सांख्यिकी की परीक्षा निर्धारित है।
12 अगस्त को पहली पाली में कंप्यूटर साइंस एवं भूगोल तथा दूसरी पाली में जीवविज्ञान, मानवशास्त्र और बिजनेस मैथेमेटिक्स की परीक्षा आयोजित की जाएगी। 13 अगस्त को पहली पाली में भौतिकी, दर्शनशास्त्र एवं लेखाशास्त्र तथा दूसरी पाली में कला संकाय के लिए ऐच्छिक भाषा और विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के लिए अतिरिक्त भाषा की परीक्षा होगी।
छात्र एडमिट कार्ड कर लें तैयार
परीक्षा के अंतिम दिन 14 अगस्त को पहली पाली में व्यावसायिक (वोकेशनल) विषय तथा दूसरी पाली में संगीत विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। जैक ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे अपने प्रवेश पत्र में अंकित परीक्षा तिथि, समय और परीक्षा केंद्र की जानकारी का मिलान कर समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।