JAC 12th Result 2025 Live: आज जारी होगा JAC के 12वीं का रिजल्ट, एक क्लिक में डायरेक्ट देखें परिणाम

JAC Jharkhand Board 12th Result 2025 Live: झारखंड के 12वीं के रिजल्ट का इंतजार आज खत्म होने वाला है। JAC बोर्ड के अनुसार 12वीं साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट आज आएगा। वहीं आर्ट्स का रिजल्ट अगले हफ्ते आएगा। रिजल्ट आने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड31 May 2025, 11:57 AM IST
झारखंड बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट
झारखंड बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट

JAC 12th result 2025 Live: झारखंड बोर्ड के 12वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए गुड न्यूज है। JAC बोर्ड 12वीं के साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट आज जारी करेगा। इसके अलावा आर्ट्स का रिजल्ट अगले हफ्ते आएगा। रिजल्ट आने पर छात्र झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। बता दें कि इस बार झारखंड बोर्ड ने 12वीं की परीक्षा 11 फरवरी से 4 मार्च के बीच आयोजित की थी, जिसके बाद से ही सभी छात्र अपने रिजल्ट का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यहां अपडेट्स फॉलो करें:
31 May 2025, 11:57 AM IST

Jharkhand Board 12th Result 2025 Live: उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं - जैक अध्यक्ष डॉ नटवा हांसदा

जैक अध्यक्ष डॉ नटवा हांसदा ने झारखंड बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट जारी करते हुए कहा कि जो परीक्षार्थी सफल हुए हैं उनके उज्जवल भविष्य की कामना है और जो कुछ अंकों के कारण पास नहीं कर सके हैं वे कड़ी मेहनत करें और अगले प्रयास में सफलता पाएं।

31 May 2025, 08:20 AM IST

JAC 12th Result 2025 Live: कितने बजे आएगा झारखंड बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट

झारखंड बोर्ड के अनुसार आज सुबह 11.30 बजे JAC 12वीं के साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट जारी करेगा। सभी छात्र jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

30 May 2025, 12:53 PM IST

Jharkhand Board 12th Result 2025 Live: कल आएगा JAC बोर्ड के 12वीं साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट

अगर आप झारखंड बोर्ड के 12वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं , तो JAC बोर्ड आधिकारिक तौर पर तारीख का ऐलान कर दिया है। बोर्ड के अनुसार 12वीं साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट कल आएगा। वहीं आर्ट्स का रिजल्ट अगले हफ्ते आएगा।

30 May 2025, 11:42 AM IST

Jharkhand Board 12th Result 2025 Live: पिछले साल कैसा रहा था झारखंड बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट?

झारखंड बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट साल 2024 में 85.48 प्रतिशत था। पिछले साल साइंस स्ट्रीम में 93,805 छात्रों में से 68,2023 छात्र पास हुए थे।

30 May 2025, 11:25 AM IST

JAC 12th result 2025 Live:झारखंड बोर्ड को पिछले साल के आर्ट्स के टॉपर्स

  • जीनत परवीन - 94.4 - सरकारी प्लस टू हाई स्कूल कांके
  • बहामनी धान - 93.2 - एसएस प्लस टू हाई स्कूल खूंटी
  • दीपाली कुमारी - 91.6 - उर्सुलाइन रांची
30 May 2025, 11:23 AM IST

Jharkhand Board 12th Result 2025 Live: झारखंड बोर्ड को पिछले साल के कॉमर्स के टॉपर्स

  • प्रतिभा साहा- 94.8 - उर्सुलाइन इंटर कॉलेज रांची
  • रिया कुमारी - 94.4 - उर्सुलाइन इंटर कॉलेज रांची
  • सृष्टि कुमारी - 94 - उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, रांची
30 May 2025, 11:22 AM IST

Jharkhand Board 12th Result 2025 Live: झारखंड बोर्ड को पिछले साल के साइंस स्ट्रीम टॉपर्स

  • स्नेहा 98.02%, उर्सुलाइन कॉन्वेंट, रांची
  • रितिका कुमारी 96.4%, इंटर साइंस कॉलेज, हजारीबाग
  • पंकज कुमार साहू 96%, बैजनाथ जलन कॉलेज, सिसई
30 May 2025, 11:07 AM IST

JAC 12th result 2025 Live: किन दो वेबसाइट पर आएगा JAC बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट

झारखंड बोर्ड के 12वीं के सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट्स jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

30 May 2025, 11:05 AM IST

Jharkhand Board 12th Result 2025 Live: नाम से कैसे देखें JAC के 12वीं का रिजल्ट

  • सबसे पहले jacresults.com पर जाएं।
  • होमपेज पर JAC 12th Result 2025 Name Wise लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें।
  • Submit बटन पर क्लिक करें।
  • नाम के अनुसार परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल लें।
30 May 2025, 10:58 AM IST

Jharkhand Board 12th Result 2025 Live: आसानी से कैसे देखें झारखंड बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट

  • सबसे पहले jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर "JAC 12th Result 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें (जो आपके एडमिट कार्ड पर उपलब्ध है)।
  • Submit बटन पर क्लिक करें।
  • परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • रिजल्ट का स्क्रीनशॉट लें या प्रिंट आउट निकालें।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़TrendsJAC 12th Result 2025 Live: आज जारी होगा JAC के 12वीं का रिजल्ट, एक क्लिक में डायरेक्ट देखें परिणाम
MoreLess