Jharkhand JAC 10th Board Result 2025 LIVE : जारी हुआ JAC बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट, 91.71 प्रतिशत छात्र हुए पास

Jharkhand Board 10th Result 2025: झारखंड के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। आज सुबह 11:30 बजे JAC बोर्ड ने 10वीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा के परिणामों की घोषणा कर दी है। आप अपना रिजल्ट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in वेबसाइट्स पर देख सकते हैं।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड27 May 2025, 12:13 PM IST
झारखंड के 10वीं बोर्ड का रिजल्ट यहां डायरेक्ट देखें
झारखंड के 10वीं बोर्ड का रिजल्ट यहां डायरेक्ट देखें(Mint)

JAC Jharkhand Board 10th Result Live: झारखंड के करीब 4 लाख छात्रों के भविष्य का फैसला हो गया है। JAC बोर्ड ने आज सुबह 11.30 बजे 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। सभी छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और अन्य विवरणों की आवश्यकता होगी। शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए स्टूडेंट्स का रिजल्ट जारी किया है। रिजल्ट जारी होने के कुछ देर बाद ही टॉपर्स के नाम भी सामने आ जाएंगे।

मुख्य घटनाएँ

27 May 2025, 10:17 AM IST
यहां अपडेट्स फॉलो करें:
27 May 2025, 12:13 PM IST

JAC Jharkhand Board 10th Result Live: झारखंड 10वीं बोर्ड परीक्षा में जिलों का पास प्रतिशत

  • कोडरमा – 97.83%
  • पाकुड़ – 96.83%
  • जामताड़ा – 96%
  • लातेहार – 96.25%
27 May 2025, 12:07 PM IST

Jharkhand 10th result 2025 LIVE: JAC बोर्ड के 10वीं के रिजल्ट में बेटियों ने मारी बाजी, 91.71 प्रतिशत छात्र हुए पास

झारखंड के शिक्षा मंत्री ने JAC बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार 10वीं की परीक्षा में 97.71 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं।

27 May 2025, 11:45 AM IST

Jharkhand 10th result 2025 LIVE: चंद मिनटों में शुरू होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

झारखंड के 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट शिक्षा मंत्री कुछ देर में जारी करेंगे। उसके बाद सभी छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर देख सकते हैं।

27 May 2025, 11:11 AM IST

Jharkhand 10th result 2025 LIVE: DigiLocker पर भी देख सकते हैं JAC बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट

27 May 2025, 10:17 AM IST

यहां से डायरेक्ट देखें JAC बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट

27 May 2025, 10:10 AM IST

Jharkhand 10th result 2025 LIVE: पिछले साल JAC बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कैसा रहा था?

साल 2024 में झारखंड बोर्ड के 10वीं की परीक्षा में 4.18 छात्र शामिल हुए थे, और 3,78 लाख छात्र पास हो गए थे।

27 May 2025, 09:50 AM IST

Jharkhand 10th result 2025 LIVE: यहां से डायरेक्ट चेक करें रिजल्ट

झारखंड 10वीं बोर्ड की परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे सभी छात्र यहां से डायरेक्ट भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। ये रहा डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें!

27 May 2025, 09:46 AM IST

10th result 2025 JAC Board 2025 LIVE: पिछले साल बेटियों ने मारी थी बाजी

झारखंड के 10वीं की परीक्षा में साल 2024 में बेटियों ने बाजी मारी थी। पिछले साल JAC बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट 19 अप्रैल को जारी किया गया था।

27 May 2025, 09:29 AM IST

Jharkhand 10th result 2025 LIVE: रिजल्ट जारी होने पर क्या-क्या देखें?

यदि झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की बोर्ड परीक्षा 2025 में आपके नाम, माता-पिता के नाम, जन्मतिथि, हस्ताक्षर, फोटो या विषयों में कोई गलती है, तो इसे जल्द से जल्द सुधारना आवश्यक है। मार्कशीट में त्रुटि भविष्य में परीक्षा, प्रवेश या नौकरी के लिए समस्याएं उत्पन्न कर सकती है।

27 May 2025, 08:21 AM IST

Jharkhand 10th result 2025 LIVE: पिछले साल के 10वीं के टॉपर्स की लिस्ट

  • श्रेया सोनगिरी - 490
  • सौरभ कुमार पॉल - 489
  • दीक्षा भारती - 488
  • दीप मित्रा - 488
  • मनीष सिंह - 487
27 May 2025, 08:10 AM IST

JAC Board 10th Result 2025: कितने बजे जारी होगा JAC के 10वीं का रिजल्ट?

झारखंड बोर्ड के अनुसार आज सुबह 11.30 मिनट पर JAC के 10वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा। शिक्षा मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट की घोषणा करेंगे।

27 May 2025, 08:05 AM IST

JAC Board 10th Result 2025: SMS के जरिए रिजल्ट कैसे चेक करें?

  • अपने मोबाइल के मैसेज ऐप में जाएं
  • नया संदेश (New Message) बनाएं
  • JHA10 <स्पेस> रोल नंबर
  • उदाहरण: JHA10 123456
  • इस मैसेज को 5676750 पर भेजें
  • कुछ ही समय में आपको अपना रिजल्ट SMS के जरिए मिल जाएगा
27 May 2025, 08:03 AM IST

JAC Board 10th Result 2025: JAC बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट?

झारखंड बोर्ड के अनुसार आज सुबह 11.30 मिनट पर JAC बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा। हर बार की तरह इस बार भी रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी होगा।

27 May 2025, 08:00 AM IST

JAC Board 10th Result 2025: इन 2 वेबसाइटों पर आएगा JAC बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट

27 May 2025, 07:54 AM IST

झारखंड बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट कैसे देखें?

1.jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।

होमपेज पर दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

3अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण भरें।

4आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

5. आप रिजल्ट का पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़TrendsJharkhand JAC 10th Board Result 2025 LIVE : जारी हुआ JAC बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट, 91.71 प्रतिशत छात्र हुए पास
MoreLess