जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा - गणेश जी की आरती

Ganesh Ji Ki Aarti in Hindi: भगवान गणेश की पूजा के बिना किसी भी शुभ काम की शुरुआत नहीं होती है। यही कारण है कि लोग किसी भी शुभ कार्य से पहले गणेश जी की आरती जरूर करते हैं।

Manali Rastogi
अपडेटेड21 Jan 2026, 07:05 AM IST
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा - गणेश जी की आरती
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा - गणेश जी की आरती

जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा।

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा।

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

एकदन्त, दयावन्त, चार भुजा धारी।

माथे पर तिलक सोहे, मूषक की सवारी॥

जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा।

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

अंधन को आँख देत, कोढ़िन को काया।

बाँझन को पुत्र देत, निर्धन को माया॥

जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा।

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

हार चढ़े, फूल चढ़े और चढ़े मेवा।

लड्डूवन का भोग लगे, संत करें सेवा॥

जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा।

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

दीनन की लाज रखो, शम्भु सुतवारी।

कामना को पूरा करो, जाऊं बलिहारी॥

जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा।

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सजय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा - गणेश जी की आरती
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सजय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा - गणेश जी की आरती