Jaipur Road Accident: जयपुर में डंपर का कहर! 50 को रौंदते हुए पलटा डंपर, 10 की मौत, कई घायल

Jaipur Road Accident: जयपुर में अनियंत्रित डंपर के सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं और कई लोग डंपर के नीचे फंसे हुए हैं, जिससे मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है…

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड3 Nov 2025, 02:40 PM IST
जयपुर में हुआ बड़ा हादसा
जयपुर में हुआ बड़ा हादसा

Rajasthan dumper Crash: राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज भीषण सड़क हादसा हो गया। हरमाड़ा थाना इलाके में अनियंत्रित डंपर ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डंपर पलटते हुए आगे दो गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। डंपर के पलटने से कई बाइक और लोग उसकी चपेट में आ गया। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार कई लोग अभी भी डंपर के नीचे मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है।

कब हुआ हादसा?

आज सुबह लोहा मंडी रोड पर लोहे से भरा डंपर तेज रफ्तार से चल रहा था। सड़क पर गाड़ी देखने पर जब ड्राइवर ने ब्रेक लगाने की कोशिश की, तो ब्रेक नहीं लग पाया। तेज रफ्तार की वजह से डंपर पहले स्विफ्ट कर पर चढ़ा, जिसमें 5 लोग सवार थे और फिर पलट गया। पलटते हुए डंपर अन्य कुछ कारों से टकराया और आखिर में एक ऑटो पर जा गिरा। इस हादसे में 10 से ज्यादा गाड़ियां आपस में टकरा गईं और सड़क पर चल रहे कई लोग चपेट में आ गए।

यह भी पढ़ें | फ्लैट-टू-पॉजिटिव बंद हुआ शेयर बाजार, M&M में उछाल, मारुति गिरा

टक्कर से मचा हड़कंप

हादसे के वक्त मौजूद लोगों ने बताया कि डंपर के पलटते ही उसमें लदी लोहे की छड़ें बाहर फैल गईं। छड़ों को गिरता देख वहां पर लोग चीखने लगे। कई गाड़ियों इस कदर दबी हुई थी कि कटर मशीन से उनको काटकर अंदर से घायलों और शवों को बाहर निकाला गया। इस हादसे की वजह से विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया से सीकर रोड बंद की गई है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सJaipur Road Accident: जयपुर में डंपर का कहर! 50 को रौंदते हुए पलटा डंपर, 10 की मौत, कई घायल
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सJaipur Road Accident: जयपुर में डंपर का कहर! 50 को रौंदते हुए पलटा डंपर, 10 की मौत, कई घायल
OPEN IN APP