KBC17: क्या जया बच्चन को पता है अमिताभ बच्चन के फोन का पासवर्ड? कौन बनेगा करोड़पति में बिग बी ने खोला राज

कौन बनेगा करोड़पति का नया प्रोमा आया है। इसमें कार्तिक आर्यन ने अमिताभ बच्चन से उनके मोबाइल के पासवर्ड के बारे में सवाल पूछा। उसके जवाब में बिग बी ने जो कहा उसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे…

Anuj Shrivastava
अपडेटेड17 Dec 2025, 05:20 PM IST
अमिताभ बच्चन मोबाइल पासवर्ड
अमिताभ बच्चन मोबाइल पासवर्ड

Amitabh Bachchan Mobile Password: कौन बनेगा करोड़पति एक ऐसा मंच है, जहां से लोग लखपति से साथ ही करोड़पति भी बनकर जाते हैं। क्विज बेस्ड इस रियलिटी शो में अकसर अमिताभ बच्चन कंटेस्टेंट से सवाल पूछते हैं, लेकिन कभी-कभी ये उल्टा भी हो जाता है। हाल में शो का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और एक्ट्रेस अनन्या पांडे नजर आई हैं।

केबीसी के सेट पर पहुंचे कार्तिक-अनन्या

इस प्रोमो में कार्तिक आर्यन बिग बी से कुछ सवाल पूछते हैं। इस दौरान कार्तिक आर्यन अमिताभ बच्चन से पूछते हैं कि क्या उनके मोबाइल का पासवर्ड पत्नी जया जानती हैं? कार्तिक आर्यन का सवाल सुनकर अमिताभ बच्चन शॉक्ड हो जाते हैं और कहते हैं कि पागल हो क्या हम बता देंगे उनको।

कल रात आएगा एपिसोड

हालांकि जवाब के बाद बिग बी, अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन हंसने लगते हैं।इसके बाद सभी लोग अमिताभ बच्चन के चुम्मा-चुम्मा गाने पर डांस करते नजर आए। बता दें कि ये एपिसोड कल यानी गुरुवार की रात 9 बजे टीवी पर आएगा।

यह भी पढ़ें | KBC में 7 करोड़ का था इंदिरा गांधी से जुड़ा ये सवाल, क्या आप जानते हैं जवाब

केबीसी के सेट पर कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे अपनी अपकमिंग फिल्म तू मेरी मैं तेरा (Tu Meri Main Tera) के प्रमोशन के लिए आए थे। कार्तिक आर्यन की ये फिल्म एक रोमांटिक-कॉमेडी है और 25 दिसंबर 2025 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में कार्तिक और अनन्या पांडे मुख्य भूमिकाओं में हैं और फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं।

बता दें कि 'कौन बनेगा करोड़पति' साल 2000 में शुरू हुआ था, और तभी से अमिताभ इसे होस्ट करते आ रहे हैं। हालांकि साल 2007 में बिग बी की तबीयत बिगड़ गई थी। इस वजह से वो शो को होस्ट नहीं कर पाए, लेकिन उसके बाद अगले सीजन से बिग बी ने खुद कमान संभाल ली थी। अगर प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो अमिताभ बच्चन नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में अहम रोल में नजर आएंगे।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सKBC17: क्या जया बच्चन को पता है अमिताभ बच्चन के फोन का पासवर्ड? कौन बनेगा करोड़पति में बिग बी ने खोला राज
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सKBC17: क्या जया बच्चन को पता है अमिताभ बच्चन के फोन का पासवर्ड? कौन बनेगा करोड़पति में बिग बी ने खोला राज
OPEN IN APP