JEE Main 2026 Result: आज जारी नहीं होंगे रिजल्ट, बदली तारीख, अब किस दिन आएंगे नतीजे? जानें पूरा अपडेट

JEE MAIN Result 2026 NTA: JEE Main 2026 Session 1 का रिजल्ट अब 16 फरवरी को आएगा। पहले यह 12 फरवरी को घोषित होना था। परीक्षा 21 से 29 जनवरी तक हुई थी। रिजल्ट nta.ac.in और jeemain.nta.nic.in पर मिलेगा। फाइनल आंसर की भी जारी होगी।

Priya Shandilya
अपडेटेड12 Feb 2026, 12:11 PM IST
JEE Main 2026 Result Date: 16 फरवरी तक आएगा नतीजा
JEE Main 2026 Result Date: 16 फरवरी तक आएगा नतीजा(HT)

JEE MAIN Result 2026 NTA: इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों की धड़कनें इन दिनों तेज हैं। JEE Main 2026 सेशन 1 का रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों को अब कुछ दिन और सब्र रखना पड़ेगा। दरअसल, जेईई मेन 2026 सेशन 1 के नतीजे पहले 12 फरवरी को आने वाले थे, लेकिन अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने तारीख बदल दी है। अब परीक्षा का रिजल्ट 16 फरवरी तक घोषित किए जाएंगे।

कहां और कैसे देख पाएंगे स्कोर?

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र nta.ac.in और jeemain.nta.nic.in पर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे। इसके साथ ही फाइनल आंसर की भी जारी होगी, जिससे छात्र अपने संभावित अंक खुद भी मिलान कर सकेंगे।

इस बार 13 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने परीक्षा दी है। ये सभी छात्र देशभर के इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर और प्लानिंग कोर्सेज़ में सीट पाने की दौड़ में शामिल हैं।

परीक्षा कब हुई थी?

सेशन 1 की परीक्षा 21 जनवरी से 29 जनवरी के बीच कंप्यूटर आधारित मोड में हुई। हर दिन दो शिफ्ट में एग्जाम हुआ, सुबह 9 से 12 और दोपहर 3 से 6 बजे तक।

BE और BTech पेपर 21 से 28 जनवरी के बीच आयोजित किए गए थे। छात्रों और एक्सपर्ट्स के अनुसार पेपर कुल मिलाकर मध्यम स्तर का रहा, हालांकि अलग-अलग शिफ्ट और विषयों में कठिनाई में अंतर देखा गया।

स्टेप बाय स्टेप ऐसे चेक करें रिजल्ट:

  • सबसे पहले jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • “View score card” या “View JEE Main 2026 result” विकल्प चुनें।
  • अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
  • अब अपने स्कोरकार्ड को डाउनलोड करें
  • इसका प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें।

लॉगिन करने के लिए एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि की जरूरत होगी, जो रजिस्ट्रेशन के समय दी गई जानकारी से मेल खाना चाहिए।

किसका रिजल्ट नहीं होगा जारी?

NTA ने साफ किया है कि जिन छात्रों ने अनुचित तरीके से परीक्षा दी यानी अनफेयर मीन्स प्रैक्टिसेज (UMP) में दोषी पाए जाएंगे, उनका रिजल्ट रद्द कर दिया जाएगा। अगर कोई छात्र तय सेंटर की जगह किसी और सेंटर से परीक्षा देता है, या किसी और से परीक्षा दिलवाता है, तो भी उसका परिणाम घोषित नहीं होगा। एक ही सेशन में एक से अधिक बार परीक्षा देने की कोशिश करने वाले उम्मीदवारों की उम्मीदवारी भी रद्द कर दी जाएगी। ऐसे मामलों में कोई अपील स्वीकार नहीं की जाएगी।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सJEE Main 2026 Result: आज जारी नहीं होंगे रिजल्ट, बदली तारीख, अब किस दिन आएंगे नतीजे? जानें पूरा अपडेट
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सJEE Main 2026 Result: आज जारी नहीं होंगे रिजल्ट, बदली तारीख, अब किस दिन आएंगे नतीजे? जानें पूरा अपडेट