Jee mains 2026 Exam Dates: एनटीए ने जारी की JEE मेन 2026 के एग्जाम की सिटी स्लिप, ऐसे करें डाउनलोड

Nta Jee Main 2026: ज्वाइंट एंट्रेस एग्जामिनेशन (मेन) 2026 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए NTA ने एग्जाम सिटी स्लिप जारी की है। इससे उन्हें परीक्षा के शहर की जानकारी मिल सकेगी…

Anuj Shrivastava
अपडेटेड8 Jan 2026, 05:53 PM IST
NTA ने जारी की JEE मेन 2026 के एग्जाम सिटी स्लिप
NTA ने जारी की JEE मेन 2026 के एग्जाम सिटी स्लिप

Nta JEE Main 2026: अगर आप भी ज्वाइंट एंट्रेस एग्जामिनेशन (मेन) 2026 की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए बड़ा अपडेट है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने सेशन 1 एग्जाम के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। अगर आप भी एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, तो सिटी इंटीमेशन स्लिप के जरिए अपने परीक्षा के शहर की जानकारी ले सकते हैं।

JEE Mains 2026 सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले उम्मीदवार को ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा।
  • उसके बाद City Slip Download Link पर क्लिक करना होगा।
  • अब अपने Application Number और Password से डालकर लॉगिन करना होगा।
  • लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर आपकी JEE Mains City Slip 2026 दिखाई देगा।
  • Slip को डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें, ताकि एग्जाम सेंटर की जानकारी आपके पास आ जाए।

JEE Main 2026 City Slip चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक

JEE मेन 2026 की परीक्षा का पूरा शेड्यूल

इवेंटतारीख / समयविवरण
परीक्षा तिथि21 जनवरी – 30 जनवरी 2026कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित होगी
शिफ्ट 1सुबह 9:00 बजे – दोपहर 12:00 बजेपहली शिफ्ट
शिफ्ट 2दोपहर 3:00 बजे – शाम 6:00 बजेदूसरी शिफ्ट
रिज़ल्ट घोषणा12 फरवरी 2026NTA द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा
एडमिट कार्डपरीक्षा से पहलेऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होगा

कब आएगा एडमिट कार्ड?

ज्वाइंट एंट्रेस एग्जामिनेशन (मेन) 2026 की तैयारी कर रहे उम्मीदावारों को बता दें कि एडमिट कार्ड एग्जाम से चार दिन पहले जारी किया जाएगा। अगर आप परीक्षा देने वाले हैं, तो आपके पास एग्जाम के दिन एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी होनी जरूरी है। ये एक कंप्यूटर बेस परीक्षा होगी। इसके अलावा परीक्षा के दिन प्रवेश पत्र के साथ एक वैलिड पहचान पत्र भी साथ लेकर जाना अनिवार्य है। बिना पहचान पत्र एवं एडमिट कार्ड के आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सJee mains 2026 Exam Dates: एनटीए ने जारी की JEE मेन 2026 के एग्जाम की सिटी स्लिप, ऐसे करें डाउनलोड
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सJee mains 2026 Exam Dates: एनटीए ने जारी की JEE मेन 2026 के एग्जाम की सिटी स्लिप, ऐसे करें डाउनलोड