
Jindal family wedding video: भारत के सबसे ताकतवर बिजनेस घरानों में से एक, जिंदल परिवार इस बार अपने बिजनेस नहीं बल्कि शादी के जश्न की वजह से सुर्खियों में रहा। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में जिंदल भाइयों को स्टेज पर साथ नाचते देखा गया। आमतौर पर गंभीर और बिजनेस की दुनिया में मशगूल दिखने वाले इन चारों भाइयों का इतना दिलकश अंदाज लोगों के लिए काफी दिलचस्प रहा।
सावित्री जिंदल का परिवार भारत का तीसरा सबसे अमीर परिवार माना जाता है। फोर्ब्स के अनुसार परिवार की कुल नेटवर्थ 36 अरब डॉलर से ज्यादा है। उद्योग जगत में जिंदल परिवार के चारों भाई- सज्जन, रतन, नवीन और पृथ्वी राज, कंपनी की मजबूती और सफलता के प्रमुख स्तंभ माने जाते हैं।
हाल ही में इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ जिसमें जिंदल परिवार के सभी भाई “ना ना ना ना रे” गाने पर एक साथ डांस करते नजर आए। यह वीडियो नवीन जिंदल की बेटी यशस्विनी जिंदल के वेडिंग फंक्शन का बताया जा रहा है। इस कार्यक्रम में राजनीति और उद्योग जगत की कई जानी-मानी हस्तियां भी नजर आईं। एक और वीडियो में कंगना रनौत, महुआ मोइत्रा और सुप्रिया सुले भी स्टेज पर डांस करती दिखाई दीं।
यशस्विनी, उद्योगपति व बीजेपी सांसद नवीन जिंदल और कुचिपुड़ी डांसर शालू जिंदल की बेटी हैं। यशस्विनी ने नई दिल्ली में शिक्षा प्राप्त की और उसके बाद उन्होंने येल यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी में डिग्री ली और मैंडरिन भाषा भी पढ़ी। उन्होंने मनोविज्ञान विषय में स्नातक के साथ-साथ कुचिपुड़ी नृत्य में भी गहन प्रशिक्षण लिया है। उन्हें युवाओं की प्रतिभा के लिए कई सम्मानों से नवाजा जा चुका है।
यशस्विनी की शादी शाश्वत सोमानी से हुई है। शाश्वत सोमानी, सोमानी इम्प्रेसा लिमिटेड के चेयरमैन संदीप सोमानी के बेटे हैं। संदीप सोमानी देश की एक बड़ी निर्माण सामग्री कंपनी के अध्यक्ष हैं। शाश्वत ने UCLA और लंदन बिजनेस स्कूल से पढ़ाई की है और कंपनी में स्ट्रैटेजी हेड हैं।
नवीन जिंदल, जिंदल स्टील एंड पावर के चेयरमैन और कुरुक्षेत्र से सांसद हैं। इसके अलावा वे OP जिंदल यूनिवर्सिटी के फाउंडर-चांसलर भी हैं। 2024 के हलफनामे के मुताबिक उनके पास ₹1230 करोड़ की चल और ₹11 करोड़ की अचल संपत्ति है। वे 20 किलो सोना, लग्जरी कारें और कई प्रॉपर्टीज के भी मालिक हैं।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.