Jio 5G Plans: इतना सस्ता इंटरनेट पहले कभी नहीं मिला, ₹200 से भी कम में Jio दे रहा अनलिमिटेड 5G

Jio 5G Unlimited Data Plans: जियो ने 5G यूजर्स के लिए दो बेहद सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं। इन प्लान्स में अनलिमिटेड 5G डेटा, कॉलिंग और कई एक्स्ट्रा फायदे मिलते हैं। जानिए कौन-सा प्लान आपके लिए बेहतर रहेगा और इसमें क्या-क्या मिलेगा।

Priya Shandilya
अपडेटेड29 Oct 2025, 03:41 PM IST
जियो के 5G प्लान्स में इंटरनेट भी अनलिमिटेड, फायदे भी धांसू
जियो के 5G प्लान्स में इंटरनेट भी अनलिमिटेड, फायदे भी धांसू

Jio 5G Unlimited Data Plans: जियो ने एक बार फिर इंटरनेट की दुनिया में हलचल मचा दी है। अब 5G यूजर्स को सिर्फ 200 से कम में अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग मिल रही है। कंपनी ने दो नए प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं- 198 और 349 वाले, जो सस्ते भी हैं और फायदे से भरपूर भी।

198 वाला प्लान: कम कीमत, लिमिटेड वैधता

इस प्लान में रोजाना 2GB डेटा मिलता है, साथ में अनलिमिटेड 5G डेटा, वॉयस कॉलिंग और 100 SMS भी। इसकी वैधता सिर्फ 14 दिन की है। एक्स्ट्रा फायदे में जियो टीवी, जियो क्लाउड और जियो सिनेमा की सब्सक्रिप्शन भी शामिल है। ये जियो का सबसे सस्ता 5G प्लान है।

349 वाला प्लान: ज्यादा दिन, ज्यादा फायदे

इसमें भी रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड 5G, कॉलिंग और 100 SMS मिलते हैं। लेकिन इसकी वैधता 28 दिन की है। त्योहारों के मौके पर इसमें कुछ खास ऑफर भी जुड़े हैं, जैसे जियो होम पर दो महीने की फ्री सर्विस, हॉटस्टार की तीन महीने की फ्री सब्सक्रिप्शन और जियो एआई क्लाउड से 50GB फ्री स्टोरेज।

कौन-सा प्लान पड़ेगा सस्ता?

अगर 198 वाला प्लान महीने में दो बार रिचार्ज करें तो 396 खर्च होंगे, जबकि 349 वाला एक बार में पूरा महीना चला देगा। यानी 349 वाला प्लान थोड़ा सस्ता और सुविधाजनक है।

ये तो थे सस्ते जियो प्लान्स, अब बात करें थोड़े महंगे प्लान्स की तो उसमें कई अन्य फायदे हैं। ये महंगे प्लान्स 84 दिनों की वैधता के साथ आते हैं।

1029 वाला प्लान: तीन महीने तक धमाल

इस प्लान की वैधता 84 दिन है। रोज 2GB डेटा, अनलिमिटेड 5G, कॉलिंग और 100 SMS मिलते हैं। साथ में अमेजन प्राइम लाइट, जियो होम का दो महीने का फ्री ट्रायल, जियो हॉटस्टार की तीन महीने की सब्सक्रिप्शन और जियो AI क्लाउड की 50GB फ्री स्टोरेज भी मिलती है। यानी एक ही प्लान में सब कुछ।

1049 वाला प्लान: OTT का तगड़ा पैक

इसमें भी 84 दिन की वैधता है। रोज 2GB डेटा, कॉलिंग और SMS के साथ आपको JioTV के अलावा SonyLiv, Zee5 और JioHotstar का एक्सेस मिलता है। JioHome का दो महीने का फ्री ट्रायल भी इसमें शामिल है।

1299 वाला प्लान: Netflix भी साथ में

इस प्लान में भी वही डेटा और कॉलिंग बेनिफिट्स हैं, लेकिन OTT में Netflix और JioHotstar का एक्सेस मिलता है। JioTV और JioHome ट्रायल भी साथ में है। यानी अगर आप एंटरटेनमेंट लवर हैं, तो ये प्लान आपके लिए है।

रिचार्ज करने का तरीका

MyJio ऐप या जियो की वेबसाइट पर जाकर प्रीपेड सेक्शन में जाएं। पॉपुलर प्लान्स में 198 और 349 वाले ऑप्शन दिखेंगे। Buy Now पर क्लिक करें, मोबाइल नंबर डालें और पेमेंट करें। गूगल पे, पेटीएम या फोनपे से पेमेंट करने पर 1– 3 का चार्ज लग सकता है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सJio 5G Plans: इतना सस्ता इंटरनेट पहले कभी नहीं मिला, ₹200 से भी कम में Jio दे रहा अनलिमिटेड 5G
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सJio 5G Plans: इतना सस्ता इंटरनेट पहले कभी नहीं मिला, ₹200 से भी कम में Jio दे रहा अनलिमिटेड 5G