
JioCinema और Disney+ Hotstar अब JioHotstar में बदल गया है, जो भारत का सबसे बड़ा OTT प्लेटफॉर्म होगा। यह प्लेटफॉर्म 50 करोड़ से अधिक यूज़र्स के साथ बाजार में आया है।
JioHotstar को शुक्रवार को JioStar (Viacom18 और Star India के विलय से बनी संयुक्त कंपनी) ने लॉन्च किया।
JioHotstar लॉन्च होने के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि मौजूदा JioCinema और Disney+ Hotstar यूज़र्स का क्या होगा?
JioStar के CEO (एंटरटेनमेंट) केविन वाज़ ने आश्वासन दिया कि मौजूदा Disney+ Hotstar यूज़र्स को नए प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट करने में कोई परेशानी नहीं होगी।
AI-पावर्ड रिकमेन्डेशन और 19 भाषाओं में स्ट्रीमिंग
JioHotstar में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित रिकमेन्डेशन दी जाएंगी, जिससे यूज़र्स की पसंद के आधार पर फिल्में और शो सजेस्ट किए जाएंगे।
JioStar के CEO (डिजिटल) किरण मणि ने कहा, "हमारा लक्ष्य प्रीमियम एंटरटेनमेंट को हर भारतीय के लिए सुलभ बनाना है। JioHotstar पर असीमित संभावनाएं होंगी, जिससे एंटरटेनमेंट केवल एक विशेषाधिकार नहीं, बल्कि सभी के लिए एक साझा अनुभव बनेगा।"
यह प्लेटफॉर्म 19 भाषाओं में स्ट्रीमिंग की सुविधा देगा, जिससे हर क्षेत्र के दर्शकों को अपनी पसंदीदा भाषा में कंटेंट देखने का मौका मिलेगा।
JioHotstar पर भारतीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह का कंटेंट उपलब्ध होगा। इसमें हॉलीवुड और इंटरनेशनल कंटेंट-Disney, NBCUniversal Peacock, Warner Bros., Discovery, HBO, Paramount का प्रीमियम कंटेंट, स्पोर्ट्स स्ट्रीमिंग-IPL, WPL और घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट, English Premier League (EPL), Wimbledon (टेनिस), Pro Kabaddi League और Indian Super League (ISL) शामिल हैं।
HD और मल्टी-एंगल स्ट्रीमिंग- 4K अल्ट्रा HD स्ट्रीमिंग मल्टी-एंगल व्यूइंग फीचर भी मौजूद है। AI-पावर्ड लाइव इनसाइट्स और रियल-टाइम स्टैट ओवरले
JioHotstar पर दो प्रकार की स्ट्रीमिंग सुविधाएं दी जाएंगी। पहला- फ्री टियर (ऐड-सपोर्टेड फ्री स्ट्रीमिंग) और दूसरा- पेड प्लान ( ₹149 से शुरू)। सभी मौजूदा Disney+ Hotstar और JioCinema यूज़र्स को JioHotstar में माइग्रेट किया जाएगा।
Google Play Store और Apple App Store पर Disney+ Hotstar ऐप अब JioHotstar के नाम से उपलब्ध है। Hotstar.com वेबसाइट पर विजिट करने पर अब JioCinema का कंटेंट दिखता है। फिलहाल, JioHotstar का यूज़र इंटरफेस Disney+ Hotstar जैसा ही है, लेकिन भविष्य में इसमें बदलाव हो सकते हैं।
भारत में मीडिया इंडस्ट्री की सबसे बड़ी डील अगस्त 2024 में हुई, जब Competition Commission of India (CCI) और National Company Law Tribunal (NCLT) ने Disney और Reliance Industries के विलय को मंजूरी दी।
नवंबर 2024 में Viacom18 और Star India के विलय के बाद JioStar बनी। $8.5 बिलियन ( ₹70,000 करोड़) की इस डील से भारत का सबसे बड़ा मीडिया ग्रुप बना। Reliance के पास JioStar में 60% हिस्सेदारी है, जिसमें 16% सीधे और 47% Viacom18 के माध्यम से आती है।Disney के पास 37% हिस्सेदारी है।
JioHotstar के लॉन्च के साथ, भारत के OTT मार्केट में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। यह नया प्लेटफॉर्म क्रिकेट, हॉलीवुड, बॉलीवुड, और AI-पावर्ड पर्सनलाइजेशन के साथ एक नई एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस देने का दावा कर रहा है।
अब देखना यह होगा कि यह नया प्लेटफॉर्म Amazon Prime Video, Netflix, और अन्य भारतीय OTT सेवाओं को कितनी कड़ी टक्कर देता है!
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.