JKBOSE Class 10-12 Results Out: जम्मू-कश्मीर के हजारों छात्रों के लिए इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। जम्मू एंड कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) ने अक्टूबर–नवंबर 2025 सेशन के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राएं अब अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
JKBOSE 10th Result Overview: कितने छात्रों ने दी परीक्षा
इस साल JKBOSE कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए कुल 94,783 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें कश्मीर डिवीजन से 68,804 छात्र, जम्मू के विंटर ज़ोन क्षेत्रों से 25,224 छात्र शामिल थे। इसके अलावा करगिल से 660 और लेह जिले से 95 छात्रों ने परीक्षा दी। बोर्ड के मुताबिक, इस बार का ओवरऑल पास प्रतिशत 84% रहा है।
कैसे चेक करें 10वीं के नतीजे?
- छात्र अपने रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले JKBOSE की आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर “JKBOSE Class 10 Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर और अन्य डिटेल्स डालें।
- सबमिट करने पर रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
- रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट रखें।
कब हुई थी 10वीं की परीक्षा?
JKBOSE कक्षा 10वीं की विंटर सेशन परीक्षा 6 नवंबर 2025 को शुरू हुई थी। शुरुआत वोकेशनल सब्जेक्ट्स से हुई और परीक्षा 27 नवंबर 2025 को पेंटिंग, आर्ट और ड्रॉइंग के पेपर के साथ खत्म हुई। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सुचारू रूप से आयोजित की गई थी।
कब हुई थी 12वीं की परीक्षा?
JKBOSE ने कक्षा 12वीं विंटर सेशन के नतीजे भी घोषित कर दिए हैं। यह परीक्षा 8 नवंबर 2025 से शुरू होकर 3 दिसंबर 2025 तक चली थी। सभी स्ट्रीम्स के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसकी शुरुआत जनरल इंग्लिश से हुई और समापन कंप्यूटर साइंस समेत अन्य विषयों के साथ हुआ। रिजल्ट देखने के लिए छात्र jkbose.nic.in और jkresults.nic.in पर लॉगिन कर सकते हैं।