Physics Nobel Prize 2025: तीन वैज्ञानिकों को मिलेगा भौतिकी नोबेल पुरस्कार, जानिए नाम और कितनी मिलती है इनाम की राशि

भौतिकी के नोबेल पुरस्कार 1901 से 2024 तक 118 बार दिए जा चुके हैं। इस वर्ष जॉन क्लार्क, माइकल एच डेवोरेट और जॉन एम मार्टिनिस को पुरस्कार के लिए चुना गया है…

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड7 Oct 2025, 04:43 PM IST
तीन वैज्ञानिकों को मिलेगा नोबेल पुरस्कार
तीन वैज्ञानिकों को मिलेगा नोबेल पुरस्कार

Physics Nobel Prize 2025: इस साल भौतिकी के नोबेल पुरस्कार के लिए तीन वैज्ञानिकों जॉन क्लार्क, माइकल एच डेवोरेट और जॉन एम मार्टिनिस को चुना गया है। इन तीनों ने क्वांटम मेकेनिक्स के एक खास सिद्धांत टनलिंग पर गहन शोध की है। मंगलवार को उन्हें भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई। इन तीनो वैज्ञानिकों को 10 दिसंबर को आयोजित समारोह में पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

कितने वैज्ञानिकों को मिला भौतिकी के नोबल पुरस्कार?

साल 1901 से 2024 के बीच 118 बार भौतिकी के क्षेत्र में ये सम्मान प्रदान किया जा चुका है। अब तक 226 वैज्ञानिकों को भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। स्टॉकहोम स्थित रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज द्वारा इस वर्ष घोषित किया जाने वाला यह दूसरा पुरस्कार है। एक दिन पहले ही तीन वैज्ञानिकों को चिकित्सा के क्षेत्र में योगदान के लिए नोबेल पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गई।

यह भी पढ़ें | दिन में हो गई रात… दिल्ली-NCR में बदला मौमस, कुछ इलाकों में आंधी-बारिश भी शुरू

पिछले साल दो वैज्ञानिकों को मिला था नोबल पुरस्कार

पिछले साल, कृत्रिम बुद्धिमत्ता के अग्रदूत जॉन हॉपफील्ड और जेफ्री हिंटन को मशीन लर्निंग के आधार स्तंभ बनाने में मदद के लिए भौतिकी का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था।मैरी ई. ब्रुनको, फ्रेड रैमस्डेल और डॉ. शिमोन साकागुची को सोमवार को चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई।

बता दें कि नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की कड़ी में बुधवार को रसायन विज्ञान और बृहस्पतिवार को साहित्य के क्षेत्र के विजेताओं के नाम घोषित किए जाएंगे। नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को और अर्थशास्त्र में नोबेल मेमोरियल पुरस्कार की घोषणा 13 अक्टूबर को की जाएगी। पुरस्कार समारोह 10 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा, जो इसके संस्थापक स्वीडिश उद्योगपति और डायनामाइट के आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि है। नोबेल की 1896 में इसी दिन मृत्यु हुई थी। इन प्रतिष्ठित पुरस्कारों में 1.1 करोड़ स्वीडिश क्रोनर (लगभग 12 लाख अमेरिकी डॉलर) की नकद राशि प्रदान की जाती है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सPhysics Nobel Prize 2025: तीन वैज्ञानिकों को मिलेगा भौतिकी नोबेल पुरस्कार, जानिए नाम और कितनी मिलती है इनाम की राशि
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सPhysics Nobel Prize 2025: तीन वैज्ञानिकों को मिलेगा भौतिकी नोबेल पुरस्कार, जानिए नाम और कितनी मिलती है इनाम की राशि