JSW Combat Price: 1100Km की रेंज और 360hp की पावर, जानिए कब लॉन्च होगी Fortuner-Scorpio टेंशन बढ़ाने वाली ये SUV

JSW मोटर्स भारत में नए ऑटोमोटिव ब्रांड की शुरुआत Combat SUV से करने की तैयारी में है। इसे महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर प्लांट में असेंबल किया जा सकता है। आइए जानते हैं कब लॉन्च होगी ये एसयूवी

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड11 Oct 2026, 08:56 PM IST
JSW Combat की कीमत
JSW Combat की कीमत

JSW Combat Launch Date: JSW मोटर्स ने भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एंट्री करने की तैयारी पूरी कर ली है। कंपनी अपकमिंग SUV JSW Combat के साथ भारत में एंट्री करने वाली है। इस कार के जरिए JSW मोटर्स भारत में एक नए स्टैंडअलोन ऑटोमोटिव ब्रांड के तौर पर अपनी शुरुआत करेगी। खास बात यह है कि Combat को प्लग-इन हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है। आइए जानते हैं कि ये एसयूवी भारत में कब लॉन्च होगी और इसकी कीमत कितनी होगी।

माना जा रहा है कि JSW की ये दमदार पावर, लंबी ड्राइविंग रेंज और बॉक्सी SUV डिजाइन के चलते ये कार बाजार में अपनी अलग पहचान बना सकती है। बता दें कि कंपनी 4 दिसंबर को इस SUV से पर्दा उठाने वाली है।

JSW Combat की कितनी होगी कीमत?

JSW Combat को इंटरनेशनल मार्केट में बिकने वाली Jetour T2 पर आधारित माना जा रहा है। सितंबर में सामने आई रिपोर्ट्स में इसके नाम का खुलासा हुआ था। अब इसके संभावित पावरट्रेन, डिजाइन और फीचर्स को लेकर भी कई जानकारियां सामने आई हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी तक कार के सभी स्पेसिफिकेशन, कीमत और भारत में बिक्री शुरू होने की तारीख की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

यह भी पढ़ें | Harley की नई बाइक का टीजर जारी, Royal Enfield को मिलेगी टक्कर?
यह भी पढ़ें | किसी ने ₹10 तो किसी ने ₹156 प्रति शेयर बांटे, जानिए इन कंपनियों का पूरा हिसाब

JSW Combat SUV: संभावित फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

फीचरडिटेल
मॉडलJSW Combat
बॉडी टाइप5-सीटर SUV
इंजन1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल
हाइब्रिड सिस्टमप्लग-इन हाइब्रिड (PHEV)
बैटरी पैक18.4kWh
अधिकतम पावर360hp
अधिकतम टॉर्क610Nm
इलेक्ट्रिक रेंज90Km (NEDC)
कुल रेंज1100Km तक
ट्रांसमिशन3-स्पीड DHT
ड्राइवट्रेनफ्रंट-व्हील ड्राइव (FWD)
टचस्क्रीन15.6-इंच
डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले10.25-इंच
साउंड सिस्टम12-स्पीकर Sony
सेफ्टी फीचर्स6 एयरबैग, 540-डिग्री कैमरा, Level 2 ADAS
एक्सटीरियर20-इंच अलॉय व्हील्स, LED लाइट्स, रूफ रेल्स
संभावित कीमत ₹30–50 लाख (एक्स-शोरूम)
डेब्यू डेट4 दिसंबर 2026

1100Km तक की मिलेगी रेंज

JSW Combat की सबसे बड़ी खासियत इसकी संभावित प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में आने वाली इस SUV में 1.5-लीटर डायरेक्ट-इंजेक्शन टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। इसके साथ 18.4kWh का बैटरी पैक और दो इलेक्ट्रिक मोटर मिलने की उम्मीद है। इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर को 3-स्पीड डेडिकेटेड हाइब्रिड ट्रांसमिशन (DHT) से जोड़ा जा सकता है।

यह भी पढ़ें | रणवीर सिंह ने खरीदी ₹2 करोड़ की इलेक्ट्रिक BMW, जानिए लग्जरी कार की खासियत

रेंज के मामले में भी ये SUV लोगों का ध्यान खींच सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी बैटरी से NEDC टेस्टिंग साइकिल पर लगभग 90 किलोमीटर की इलेक्ट्रिक रेंज मिल सकती है। वहीं, पेट्रोल इंजन और बैटरी के फुल इस्तेमाल से ये लगभग 1100 किलोमीटर की रेंज सकती है।

बॉक्सी SUV डिजाइन

डिजाइन के मामले में JSW Combat में Jetour T2 की झलक देखने को मिल सकती है। ये SUV अपने बॉक्सी लुक और दमदार रोड प्रेजेंस के लिए जानी जाती है। इसके फ्रंट प्रोफाइल में हेडलाइट्स और बंपर के डिजाइन में बदलाव देखने को मिल सकता है।

इसके अलावा, इसमें 20-इंच के अलॉय व्हील्स, बड़े व्हील आर्च क्लैडिंग और नियॉन ग्रीन डिजाइन एलिमेंट्स वाली रूफ रेल्स मिलने की उम्मीद है। हालांकि, भारतीय मॉडल के फाइनल डिजाइन और एक्सटीरियर फीचर्स की पुष्टि कंपनी की ओर से की जानी बाकी है।रिपोर्ट्स के अनुसार, JSW Combat को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्थित कंपनी के प्लांट में असेंबल किया जा सकता है।

Mahindra Scorpio-N और Toyota Fortuner से होगी टक्कर?

भारतीय बाजार में JSW Combat को उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर लॉन्च किया जा रहा है, जो प्रीमियम और दमदार SUV Mahindra Scorpio-N और Toyota Fortuner जैसे मॉडल खरीदना चाहते हैं। वहीं, इसके बॉक्सी डिजाइन और ऑफ-रोडिंग लुक की तुलना Toyota Land Cruiser और Land Rover Defender जैसी SUVs से भी की जा सकती है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सJSW Combat Price: 1100Km की रेंज और 360hp की पावर, जानिए कब लॉन्च होगी Fortuner-Scorpio टेंशन बढ़ाने वाली ये SUV
More