कल का मौसम: इन राज्यों में आंधी-बारिश की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Kal ka mausam 11 February 2026: देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 11 फरवरी तक प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश और पहाड़ों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। बारिश-बर्फबारी से राज्य में तीन डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिरने के आसार हैं।

Jitendra Singh
पब्लिश्ड10 Feb 2026, 08:00 PM IST
Kal ka mausam 11 February 2026: पहाड़ी राज्यों में हल्की बारिश हो सकती है।
Kal ka mausam 11 February 2026: पहाड़ी राज्यों में हल्की बारिश हो सकती है।

Kal ka mausam 11 February 2026: देश के कई हिस्सों में ठंड का असर अब कम हो रहा है। सुबह के समय हल्की ठंड का एहसास हो रहा है लेकिन दोपहर में पारा बढ़ने के साथ ही ठंड का असर खत्म हो रहा है। पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिया हो रहा है। ऐसे में कुछ राज्यों में झमाझम बारिश हो सकती है। इससे उत्तर भारत के मौसम में बदलाव आ सकता है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 11 फरवरी तक 3 राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश हो सकती है। इसके साथ तापमान भी गिर सकता है। वहीं बर्फबारी भी हो सकती है।

मौसम विभाग (IMD) ने अगले हफ्ते यानी 16 से 18 फरवरी के बीच एक और नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के असर से पहाड़ों समेत हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और मध्य प्रदेश तक बारिश का पूर्वानुमान जताया है। हालांकि, उत्तर भारत में दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के असर समूचे उत्तर भारत में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है, जिससे दिन में गर्मी का एहसास होने लगा है।

इन राज्यों में होगी बारिश

IMD के अनुसार, 13 और 16-17 फरवरी को लगातार तीन पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत को प्रभावित करेंगे। इनके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत 6 राज्यों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान आंधी-तूफान, बिजली गिरने और 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। वहीं 16 फरवरी को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

यह भी पढ़ें | Kal Ka Mausam: 5 फरवरी को दिल्ली और उत्तर भारत में कोहरा, ठंडी हवाओं का अलर्ट

पहाड़ी राज्यों में ठंड का सितम

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभों के कारण पहाड़ी इलाकों में अभी ठंड जारी रहेगी। आने वाले दिनों में पूर्वी भारत के राज्य बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में तापमान थोड़ा बढ़ सकता है लेकिन उत्तर भारत में ठंड अभी जारी रहने की संभावना है। इधर उधर, दक्षिण भारत, महाराष्ट्र, गुजरात में मौसम शुष्क और गर्म होने का अनुमान है। पूर्वोत्तर के हिस्सों पर बारिश के संकेत हैं।

उत्तराखंड में मौसम का हाल

आईएमडी ने उत्तराखंड के पांच पर्वतीय जिलों में 11 फरवरी तक बारिश की संभावना जताई है। आईएमडी ने 12 फरवरी से पूरे उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। ऐसे हालात में संभावना जताई जा रही है कि महाशिवरात्रि पर्व पर उत्तराखंड में मौसम सुहावना रह सकता है। इसके साथ ही आईएमडी ने आज और कल हरिद्वार और अन्य आसपास के जिलों में कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है। कोहरे से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें | Kal Ka Mausam: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में बदलेगा मौसम

दिल्ली -NCR में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में 10 से 13 फरवरी तक मौसम ज्यादातर साफ रहेगा, लेकिन सुबह के समय हल्का कोहरा बना रह सकता है। इन दौरान राजधानी में अधिकतम तापमान 25 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रह सकता है।

यूपी-एमपी का मौसम कैसा है

उत्तर प्रदेश में अब धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी से दिन में सर्दी का असर खत्म होगा। हालांकि, सुबह और शाम काफी सर्दी महसूस होगी। इस दौरान हल्का कोहरा छाया रह सकता है, लेकिन हवाओं की गति तेज होने से ये भी छट जाएगा। अगले कई दिनों तक मौसम साफ रहेगा। उधर, मध्य प्रदेश में भी मौसम साफ रहने का अनुमान है। तापमान बढ़ने से अब गर्मी के दस्तक की संभावना है। सुबह और शाम अभी सर्दी से बचने की चेतावनी है। वहीं, महाराष्ट्र और गुजरात में सर्दी लगभग गायब होने की कगार पर हैं।

यह भी पढ़ें | क्या दिल्ली-NCR संग यूपी-बिहार में भी हुई ठंड की छुट्टी! जानें IMD का नया अलर्ट

राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा

राजस्थान से अगले सप्ताह तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। हालांकि, 16 से 18 फरवरी तक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव की संभावना है। बहरहाल, अगले तीन से चार दिन में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ने की संभावना है, जिससे दिन में गर्मी का एहसास होगा, लेकिन सुबह-शाम काफी सर्द महसूस की जाएगी। फिलहाल, राज्य में बाड़मेर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और पाली में न्यूनतम 5.6 डिग्री सेल्सियस के आसपास है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सकल का मौसम: इन राज्यों में आंधी-बारिश की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सकल का मौसम: इन राज्यों में आंधी-बारिश की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट