कल का मौसम : दिल्ली-NCR में बारिश? 2 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट, जानिए कल का वेदर अपडेट

Kal Ka Mausam, 14 February 2026:  दिल्ली से बिहार तक एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पहाड़ों पर भी बारिश-बर्फबारी का सिलसिला जारी रहेगा। आइए जानते हैं कल कैसा रहेगा देशभर का मौसम

Anuj Shrivastava
अपडेटेड13 Feb 2026, 06:50 PM IST
14 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम
14 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम

Kal Ka Mausam (कल का मौसम): अभी आधी फरवरी भी खत्म नहीं हुई है, लेकिन रजाई-कंबल से मन भर गया है। दिन में मार्च वाली गर्मी महसूस हो रही है। हालांकि ,सुबह-शाम हल्का कोहरा होने की वजह से ठंड रहती है। धूप और ठंड के इस खेल में IMD ने आंधी-तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक मौसम एक बार फिर से करवट बदलने वाला है। आइए जानते हैं कि कल दिल्ली से मनाली तक कैसा रहेगा मौसम

क्या कल दिल्ली में बारिश होगी?

वैलेंटाइन डे के दिन दिल्ली में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने कल यानी 14 फरवरी को बारिश की कोई संभावना नहीं जताई है, लेकिन सुबह के वक्त कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 15 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा, लेकिन उसके बाद आंधी-बरसात आने वाली है।

यूपी-बिहार का कल कैसा रहेगा वेदर?

यूपी-बिहार में कल मौसम साफ रहने की उम्मीद है। IMD के अनुसार बिहार में अगले 5 दिन सर्दी का असर कम रहेगा और दोपहर में धूप निकलेगी। वहीं यूपी में भी कल मौसम खुशनुमा रहने की उम्मीद है। हालांकि, 17 और 18 फरवरी को पूरे उत्तर प्रदेश में हल्के बादल छाएंगे,जो कुछ जगहों पर बरस भी सकते हैं।

यह भी पढ़ें | कैसे जिम्बाब्वे से हार गई ऑस्ट्रेलिया? टी20 वर्ल्ड कप के इस उलटफेर की 5 वजह

14 फरवरी को कितना रहेगा आपके शहर में तापमान?

शहरन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली11°C26°C
जयपुर12°C26°C
चंडीगढ़11°C23°C
मुंबई23°C30°C
भोपाल16°C29°C
लखनऊ11°C26°C
पटना12°C26°C
कोलकाता16°C28°C
देहरादून8°C20°C
शिमला5°C16°C
कश्मीर1°C10°C

पहाड़ों पर कल कैसा रहेगा वेदर?

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। 14 से 16 फरवरी तक उत्तराखंड में बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी और 17 फरवरी को ऊंचे जगहों पर बर्फबारी भी हो सकती है। IMD के अनुसार केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री समेत ऊंचे भागों में माइनस 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे तापमान बना हुआ, जिसके कड़ाके की सर्दी महसूस हो रही है। वहीं हिमाचल प्रदेश में 16 फरवरी से मौसम बदल सकता है। अभी लाहौल स्पीति, ताबो, कुकुरसेमी और कांगड़ा समेत कई हिस्सों पर बर्फबारी जारी है।

यह भी पढ़ें | 16 या 17 फरवरी, कब लग रहा साल का पहला सूर्यग्रहण? जानिए टाइमिंग और सूतक काल

जम्मू-कश्मीर में कल कैसा रहेगा मौसम?

हिमालयी इलाकों में मौसम फिर करवट ले रहा है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 13 से 16 फरवरी तक जम्मू‑कश्मीर के ऊंचाई वाले हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। ऐसे में कल जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रहेगा।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सकल का मौसम : दिल्ली-NCR में बारिश? 2 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट, जानिए कल का वेदर अपडेट
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सकल का मौसम : दिल्ली-NCR में बारिश? 2 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट, जानिए कल का वेदर अपडेट