Kal Ka Mausam, 15 April 2026: महाराष्ट्र में हीटवेव से हाल बेहाल, 11 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

Tomorrow Weather Update, 15 April 2026: देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया है। वहीं कुछ आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। महाराष्ट्र में भीषण गर्मी से सरकार ने SOP जारी कर दिया है। 11 राज्यों में बारिश लोगों की मुश्किलें बढ़ाने वाली हैं।

Jitendra Singh
अपडेटेड14 Apr 2026, 06:57 PM IST
Kal Ka Mausam, 15 April 2026: हीटवेव के खतरे को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार अलर्ट हो गई है।
Kal Ka Mausam, 15 April 2026: हीटवेव के खतरे को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार अलर्ट हो गई है।

Kal Ka Mausam, 15 April 2026: देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। कहीं बारिश तो कहीं भीषण गर्मी से लोगों के हाल बेहाल हैं। मौसम विभाग ने अलग - अलग राज्यों में हीटवेव और बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 15 अप्रैल से लेकर 17 अप्रैल तक पंजाब, हरियाणा समेत 11 राज्यों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। वहीं, पहाड़ी राज्यों में भी मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। इधर महाराष्ट्र में भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने केरल के इडुक्की और वायनाड के ऊंचे पहाड़ी जिलों को छोड़कर, पूरे राज्य में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।

बढ़ती गर्मी की वजह से महाराष्ट्र सरकार ने असंगठित क्षेत्र के आउटडोर कामगारों की सुरक्षा के लिए सख्त मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) लागू की है। आपदा प्रबंधन मंत्री गिरीश महाजन ने इसकी घोषणा की। महाजन के जारी निर्देश के अनुसार, ऑरेंज और रेड अलर्ट के दौरान दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक काम पूरी तरह बंद रहेगा। काम के समय को बदलकर सुबह 6 से 11 बजे और शाम 4 से 8 बजे तक किया गया है। स्थानीय प्रशासन को निर्माण, औद्योगिक और ठेला-वेंडिंग क्षेत्रों में इन नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

हीटवेव खतरे के बीच महाराष्ट्र सरकार अलर्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भीषण गर्मी और बढ़ते हीटवेव खतरे के बीच महाराष्ट्र सरकार अलर्ट हो गई है। सरकारी रिपोर्ट के अनुसार, तापमान में लगातार वृद्धि, हीटवेव की अवधि बढ़ना और जलवायु परिवर्तन के कारण स्थिति गंभीर होती जा रही है। विदर्भ और मराठवाड़ा का इलाका सबसे ज्यादा प्रभावित है। मुंबई, नागपुर, पुणे और नासिक जैसे राज्य के अन्य शहरों में ‘अर्बन हीट आइलैंड’ प्रभाव के चलते तापमान और अधिक बढ़ रहा है। तटीय इलाकों में उच्च आर्द्रता के कारण गर्मी का असर और खतरनाक हो जाता है। मौसम में बदलाव के चलते राज्य के कई इलाकों में तापमान 47 से 49 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है।

यह भी पढ़ें | कल दिल्ली में होगी बारिश? यूपी में गर्मी, पंजाब में ठंड, जानिए देशभर का वेदर

देश के 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में हिमाचल,जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, 17 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। लोगों को इस दौरान सावधान रहने की सलाह दी गई है। पूर्वी भारत में 20 अप्रैल के बाद से मौसम बदलने की संभावना है।

दिल्ली में 15 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली में 15 अप्रैल को मौसम सामान्य रहेगा लेकिन 17 अप्रैल से मौसम में बदलाव दिखेगा। आसमान में बादल छाएंगे। पूर्वी दिल्ली और उत्तरी दिल्ली में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। दिल्ली में कल यानी 15 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

यह भी पढ़ें | तापमान में गिरावट के बाद अब तपेगी दिल्ली, IMD ने बताया कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड में मौसम का हाल

उत्तराखंड में 17 अप्रैल से फिर से बारिश-आंधी का सिलसिला शुरू होने वाला है। वहीं, उत्तराखंड के जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें देहरादून, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, उत्तर काशी, रुड़की और अल्मोड़ा शामिल हैं। देहरादून में कल अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

केरल के 12 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी

केरल में भीषण गर्मी पड़ रही है। इससे लोगों को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। राज्य का पालक्काड सबसे गर्म ज़िला बना हुआ है। यहां 40 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। इस जिले में पिछले दिन ही 39.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था, जो इस मौसम में अब तक राज्य का सबसे अधिक तापमान है। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, राज्य में गर्मी का कहर जारी रहेगा। फिलहाल लोगों को राहत मिलने के आसार नहीं है। राज्य सरकार ने लोगों को दोपहर में बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सKal Ka Mausam, 15 April 2026: महाराष्ट्र में हीटवेव से हाल बेहाल, 11 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट
More