कल का मौसम: कहीं बारिश तो कहीं आंधी और बर्फबारी की चेतावनी! जानें दिल्ली से मध्य प्रदेश तक कैसा रहेगा कल का मौसम

देश में मौसम तेजी से बदल रहा है। आईएमडी ने कई राज्यों में बारिश, तेज हवा, शीतलहर और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। बारिश के बाद 14 फरवरी तक ठंड बनी रहेगी। लोगों को स्वास्थ्य और यात्रा में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Manali Rastogi
पब्लिश्ड1 Feb 2026, 07:41 PM IST
कल का मौसम: कहीं बारिश तो कहीं आंधी और बर्फबारी की चेतावनी, जानें दिल्ली से मध्य प्रदेश तक कैसा रहेगा कल का मौसम
कल का मौसम: कहीं बारिश तो कहीं आंधी और बर्फबारी की चेतावनी, जानें दिल्ली से मध्य प्रदेश तक कैसा रहेगा कल का मौसम

देश में मौसम तेजी से बदल रहा है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। कभी गर्मी, कभी ठंड और अब बारिश हर दो दिन में मौसम का मिजाज बदल रहा है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश और ठंड को लेकर नई चेतावनी जारी की है। बारिश के बाद 14 फरवरी तक ठंड का असर बना रहेगा और कई जिलों में शीतलहर चलने की आशंका है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का भी अलर्ट है।

कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 2 और 3 फरवरी को कुल 10 राज्यों में बारिश हो सकती है। इनमें उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और महाराष्ट्र शामिल हैं।

यह भी पढ़ें | सर्विस सेक्टर को प्रमोट करेगी केंद्र सरकार, इस समिति का होगा गठन

इन दिनों जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल और उत्तराखंड में गरज-चमक, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। वहीं उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

21 जिलों में शीतलहर की चेतावनी

आईएमडी ने बताया है कि कई जिलों में सुबह के समय कड़ाके की ठंड पड़ेगी। बिहार के सीमांचल क्षेत्र और कुछ अन्य जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे जा सकता है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में भी ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे ठंड और बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें | बांग्लादेश के लिए इस बार आधी हुई मदद की राशि, चाबहार पोर्ट के लिए नहीं हुआ आवंटन

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

2 फरवरी को दिल्ली में मौसम साफ रहेगा, लेकिन सुबह ठंडी हवाएं चल सकती हैं और कुछ जगहों पर हल्का कोहरा रहेगा। अधिकतम तापमान लगभग 22 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

जानिए उत्तर प्रदेश का हाल

यूपी के कई जिलों में 2 फरवरी को बारिश की संभावना है और येलो अलर्ट जारी किया गया है। तेज हवा के कारण ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में 14 फरवरी तक सर्दी से राहत नहीं मिलेगी।

यह भी पढ़ें | चंदन, नारियल, काजू की खेती करने वाले किसानों को होगा फायदा, सरकार से मिलेगी मदद

कैसी है बिहार और झारखंड की स्थिति?

बिहार में 2 फरवरी को मौसम साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि सुबह ठंडी हवा चलेगी। झारखंड में भी अगले कुछ दिनों तक मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन सुबह-शाम ठंड बनी रहेगी।

क्या है उत्तराखंड और हिमाचल के हाल?

उत्तराखंड में 2 और 3 फरवरी को बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। हिमाचल प्रदेश में भी मौसम बिगड़ने के आसार हैं और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।

जानिए पंजाब और जम्मू-कश्मीर के बारे में

पंजाब के कई जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। सुबह के समय दृश्यता कम रह सकती है, इसलिए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। ऊंचे इलाकों में बर्फ गिरने की पूरी संभावना है। श्रीनगर में तापमान शून्य से नीचे जा सकता है।

राजस्थान और मध्य प्रदेश भी नहीं हैं पीछे

राजस्थान के कुछ जिलों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है और तेज हवा चलेगी। मध्य प्रदेश में 2 फरवरी को बारिश नहीं होगी, लेकिन 3 फरवरी से कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी संभव है। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव को देखते हुए लोगों को स्वास्थ्य और यात्रा दोनों में सावधानी बरतने की जरूरत है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सकल का मौसम: कहीं बारिश तो कहीं आंधी और बर्फबारी की चेतावनी! जानें दिल्ली से मध्य प्रदेश तक कैसा रहेगा कल का मौसम
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सकल का मौसम: कहीं बारिश तो कहीं आंधी और बर्फबारी की चेतावनी! जानें दिल्ली से मध्य प्रदेश तक कैसा रहेगा कल का मौसम