कल का मौसम: कड़ाके की ठंड के बीच बारिश के आसार, जानें अपने शहर में मौसम का हाल

Weather Updates: देश के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिल्ली समेत कई राज्यों में ठंड से हालात खराब हैं। इसबीच मौसम विभाग ने बारिश का अनुमान जताया है। ऐसे में उत्तर भारत में और ज्यादा ठंड बढ़ सकती है।

Jitendra Singh
अपडेटेड20 Jan 2026, 09:56 PM IST
उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है
उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है

Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में कड़ाके की ठंड जारी है। हालांकि, दिन में कई जगह धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान भी बढ़ रहा है। जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश जैसे उत्तरी राज्यों में शीतलहर का प्रकोप जारी है। हालांकि, कश्मीर, राजस्थान और कुछ अन्य क्षेत्रों में तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दिल्ली-एनसीआर में धूप की वजह से थोड़ा राहत मिली हुई है।

पश्चिमी विक्षोभों और पछुआ हवाओं की सक्रियता से अगले कुछ दिनों में बारिश, बर्फबारी और कोहरे का सिलसिला जारी रहने के आसार हैं। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार के अधिकांश क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 5 से 9 डिग्री सेल्सियस के दायरे में रहा। मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों तथा राजस्थान, झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़, ओडिशा, सिक्किम और असम-मेघालय के कुछ हिस्सों में भी इसी तरह का तापमान दर्ज किया गया।

दिल्ली में हल्की बारिश के आसार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली में बुधवार को हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। सुबह के समय अलग-अलग इलाकों में धुंध देखने को मिल सकती है। राजधानी में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी में अगले कुछ दिनों में धूप निकलने के साथ ही कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है। इसके अलावा 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चलने का अनुमान है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। आने वाले 3-4 दिन सुबह के समय घने कोहरे का सामना करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें | बारिश का तांडव! ठंड के बीच दिल्ली से बिहार तक बरसात की एंट्री, जानिए आज का वेदर

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी जारी

हिमाचल प्रदेश में शीतलहर की स्थिति बनी रहने की संभावना जताई है। मौसम केंद्र ने हिमाचल प्रदेश के पांच जिलों - कांगड़ा, मंडी, ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर - के अलग-अलग इलाकों में भीषण ठंड का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार तक मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन एक और शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ के जल्दी आने के कारण बृहस्पतिवार से शनिवार के बीच राज्य में फिर से बर्फबारी और बारिश का नया दौर देखने को मिल सकता है। इस पश्चिमी विक्षोभ के बुधवार से ही उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है।

जानिए झारखंड में मौसम का हाल

झारखंड में मौसम का मिजाज फिलहाल स्थिर बना रहेगा। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के अधिकांश जिलों में अगले एक सप्ताह तक सुबह के समय हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा या धुंध छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की धीमी बढ़ोतरी का अनुमान जताया है। उसके बाद तीन दिनों तक कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में 25 जनवरी तक सुबह कोहरा या धुंध रहेगी, बाद में आसमान साफ हो जाएगा। यहां अधिकतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9-12 डिग्री के बीच रहेगा।

UP में मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों में मौसम बदलते रहने की संभावना है। 22 से 25 जनवरी के दौरान प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 23 और 24 जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा अगले 2-3 दिनों में सुबह और रात के समय घना से बहुत घना कोहरा रहने की उम्मीद है, जिससे दृश्यता कम हो सकती है।

यह भी पढ़ें | तमिलनाडु के कई इलाकों में बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट

जानकारों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण पिछले कुछ दिनों से रात के तापमान में हो रही गिरावट अब रुक सकती है। प्रदेश के मध्यवर्ती इलाकों जैसे हरदोई, अमेठी, अयोध्या और बाराबंकी में बीती रात आंशिक शीतलहर देखी गई, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के चलते हवाओं की दिशा बदल गई है। इसके चलते अगले 24 से 48 घंटों में प्रदेश के तापमान में लगभग चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे रात के समय महसूस हो रही ठंडक में राहत मिलने की संभावना है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सकल का मौसम: कड़ाके की ठंड के बीच बारिश के आसार, जानें अपने शहर में मौसम का हाल
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सकल का मौसम: कड़ाके की ठंड के बीच बारिश के आसार, जानें अपने शहर में मौसम का हाल