Kal ka Mausam, 26 August 2026: देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश जारी है। 27 अगस्त को उत्तर भारत से लेकर पूर्वी और मध्य भारत तक कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में भी तेज बारिश देखने को मिल सकती है। कुछ राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाओं को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है।
देश के पांच से अधिक राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी से चलने वाली तेज हवाओं के चलते पूर्वी राज्यों में लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पूर्वोत्तर असम और उसके आस-पास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। वहीं, इस सिस्टम के अगले 24 घंटों के दौरान झारखंड से होते हुए लगभग पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है।
इन राज्यों में आंधी - बारिश का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, असम, केरल, तमिलनाडु, मेघालय, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम, तेलंगाना और सिक्किम जैसे कई राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। किसानों के लिए विशेष चेतावनी जारी की गई है।
दिल्ली - NCR में मौसम का हाल
देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आसमान में घने बादल छाए रहेंगे। मध्यम स्तर की बारिश के साथ 40 से 50 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है। अधिकतम तापमान 34°C से 36°C के बीच रहने की संभावना है। नोएडा में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज बौछारें पड़ सकती हैं।
हवा की गति 30 से 40 किमी/घंटा रहने और भारी उमस बनी रहने की संभावना है। गाजियाबाद के मैदानी इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। सुबह के समय उमस के बाद दोपहर में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।
क्या यूपी में होगी बारिश
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, मुजफ्फर नगर, मोरादाबाद, गाजियाबाद, हमीरपुर, सैफई, मैनपुरी, इटावा अलीगढ़, मथुरा, आगरा, कानपुर, एटा, फर्रुखाबाद, औरैया, रायबरेली, सोनभद्र, प्रयागराज, चंदौली, चित्रकूट, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, झांसी, बिजनौर, ललितपुर, गोरखपुर, आजमगढ़ और शामली में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, लखनऊ में कल यानी 27 अगस्त को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?
पूर्वी राजस्थान में कुछ जगह बारिश हो सकती है और 27 अगस्त को गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में मौसम मुख्य रूप से सूखा रहने का अनुमान है।
महाराष्ट्र और गुजरात में क्या होगा?
महाराष्ट्र के कोंकण और गोवा में 27 अगस्त को कई जगह बारिश जारी रहेगी। मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में कुछ जगह बारिश हो सकती है। विदर्भ में भी कई जगह बारिश का अनुमान है। गुजरात और सौराष्ट्र-कच्छ में कुछ जगह बारिश हो सकती है, लेकिन भारी बारिश की चेतावनी नहीं है।
दक्षिण भारत में भी बारिश
दक्षिण भारत में 27 अगस्त को केरल में कई जगह बारिश हो सकती है और कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है। तटीय कर्नाटक में भी कई जगह बारिश होगी। आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु-पुडुचेरी में गरज और तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है।