
Kal ka Mausam, 28 August 2026: अगस्त का आखिरी दौर भी देश के कई हिस्सों में बारिश के साथ गुजर रहा है। 28 अगस्त को पूर्वी और मध्य भारत से लेकर पूर्वोत्तर तक बारिश का जोर रहेगा, जबकि दक्षिण और पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में भी बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। मौसम विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान में ओडिशा के लिए सबसे ज्यादा बारिश की संभावना जताई गई है।
28 अगस्त को ओडिशा में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। राज्य में 28 से 31 अगस्त के दौरान गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर भी रह सकता है। ओडिशा के साथ आसपास के इलाकों में भी मौसम सक्रिय रहेगा। IMD के मुताबिक राज्य में आने वाले दिनों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
देश के 22 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, केरल, त्रिपुरा, तमिलनाडु, तेलंगाना, असम और सिक्किम में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही किसानों के फसलों को नुकसान होने की भी आशंका जताई गई है।
बिहार में 28 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ कुछ स्थानों पर गरज, बिजली और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। IMD ने बिहार में 28 और 29 अगस्त को मध्यम से गंभीर स्तर की बिजली गतिविधि की भी संभावना जताई है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में कल यानी 28 अगस्त को भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। वहीं, दिल्ली में कल यानी 28 अगस्त को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में इन दिनों झमाझम बारिश जारी है। बांदा जिले में मुसलाधार बारिश के चलते निचले इलाकों में भीषण जल भराव हो गया है, जिससे सामान्य यातायात बाधित हुआ है और नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।
झांसी जिले में गरज-चमक और तेज बिजली कड़कना जारी है, जिससे प्रशासन ने कल के लिए भी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने कल भी सूबे के कई जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई है। वहीं, लखनऊ में कल यानी 28 अगस्त को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है।
अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 28 अगस्त को बारिश का असर रहेगा। अरुणाचल प्रदेश और असम-मेघालय में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश का अनुमान है। कई इलाकों में गरज और बिजली चमक सकती है।
उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 28 अगस्त को भारी बारिश की संभावना है। गंगीय पश्चिम बंगाल में भी बारिश का दौर जारी रहेगा। झारखंड के साथ पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में गरज और तेज हवाएं चल सकती हैं।
उत्तराखंड में 28 अगस्त को पहाड़ी जिलों में गरज के साथ तेज से बहुत तेज बारिश होने की संभावना है। IMD के अनुसार राज्य में 27 अगस्त से 2 सितंबर तक बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी।
दक्षिण भारत में केरल और तटीय कर्नाटक में बारिश का असर बना रहेगा। 28 अगस्त को तटीय कर्नाटक में कई जगह बारिश की संभावना है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु-पुडुचेरी, रायलसीमा और उत्तर एवं दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु-पुडुचेरी में गरज-चमक और तेज हवाओं की भी संभावना है।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.