Kal Ka Mausam: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में बदलेगा मौसम, तेज हवाओं और कोहरे का अलर्ट

उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। कल यानी 28 जनवरी को उत्तर भारत में मौसम पूरी तरह बदला हुआ नजर आएगा। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में इस दिन मौसम सबसे ज्यादा असर दिखाएगा।

Ashutosh Kumar
अपडेटेड27 Jan 2026, 10:36 PM IST
28 जनवरी मौसम पुर्वानुमान
28 जनवरी मौसम पुर्वानुमान

उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। कल यानी 28 जनवरी को उत्तर भारत में मौसम पूरी तरह बदला हुआ नजर आएगा। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक बारिश, बर्फबारी, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में इस दिन मौसम सबसे ज्यादा असर दिखाएगा। दिल्ली-एनसीआर में भी कल आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है।

उत्तराखंड में बारिश की संभावना

उत्तराखंड में 28 जनवरी को व्यापक स्तर पर बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। कई इलाकों में गरज-चमक, बिजली और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि कुछ स्थानों पर हवा के झोंके 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भी बर्फबारी और छिटपुट भारी बारिश के हालात बने रहेंगे।

बिहार में भी हो सकती है हल्की बारिश

मैदानी इलाकों में भी मौसम का असर साफ दिखेगा। बिहार में 28 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं सिक्किम में इसी दिन छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस

तापमान की बात करें तो 28 जनवरी के आसपास उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। मध्य भारत में तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है। इस गिरावट के चलते ठंड का असर और बढ़ेगा।

घने कोहरे की चेतावनी

इसके साथ ही घने कोहरे की चेतावनी भी जारी की गई है। 28 जनवरी को हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार के कई इलाकों में सुबह और रात के समय घना कोहरा छा सकता है। इससे दृश्यता प्रभावित होने और यातायात में परेशानी की आशंका है।

कुछ ऐसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में 28 जनवरी को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है। राजधानी में अधिकतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान सामान्य से काफी कम रह सकता है, जबकि ठंडी हवाओं से सर्दी का अहसास बढ़ेगा।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में बदलेगा मौसम, तेज हवाओं और कोहरे का अलर्ट
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में बदलेगा मौसम, तेज हवाओं और कोहरे का अलर्ट