कल का मौसम: IMD ने 9 राज्यों में बारिश तो यूपी के 23 जिलों में दी शीतलहर की चेतावनी, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम

देश में मौसम लगातार बिगड़ा हुआ है। मौसम विभाग ने 9 राज्यों में बारिश, तेज हवाओं और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। उत्तर भारत में ठंड बढ़ेगी, कई इलाकों में बारिश और कोहरा रहेगा। 14 फरवरी तक ठंड से राहत नहीं मिलने की संभावना है।

Manali Rastogi
पब्लिश्ड2 Feb 2026, 06:06 PM IST
कल का मौसम: IMD ने 9 राज्यों में बारिश तो यूपी के 23 जिलों में दी शीतलहर की चेतावनी, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम
कल का मौसम: IMD ने 9 राज्यों में बारिश तो यूपी के 23 जिलों में दी शीतलहर की चेतावनी, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम(AP)

देश में मौसम इन दिनों लगातार करवट बदल रहा है। खासतौर पर उत्तर भारत में हो रही बारिश और तेज हवाओं ने लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने एक बार फिर 9 राज्यों में बारिश और तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें | Mahashivratri Kab Hai: किस दिन है महाशिवरात्रि? जानिए चार प्रहर पूजा समय

इस दौरान 55–60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान और गिरने की संभावना है। बच्चों, बुजुर्गों और पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों को खास सतर्क रहने की सलाह दी गई है। फिलहाल 14 फरवरी तक ठंड से राहत मिलती नहीं दिख रही है। दिल्ली में भी दोबारा बादल छा गए हैं।

9 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानिए 3 फरवरी का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार कई राज्यों में फिर से तेज और मूसलाधार बारिश हो सकती है। जिन राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है, उनमें उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख शामिल हैं। बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी।

यह भी पढ़ें | मथुरा-वृंदावन में कब से खेली जाएगी होली, जानिएहोने वाले उत्सव के बारे में

3 फरवरी को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज-चमक, बिजली और करीब 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के साथ भारी बारिश की संभावना है। वहीं उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश और तमिलनाडु में भी बारिश हो सकती है। इस दौरान मछुआरों को समुद्र किनारे न जाने और किसानों को खुले में काम करने से बचने की सलाह दी गई है।

उत्तर भारत के इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट

उत्तर भारत के 23 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश के अयोध्या, बिजनौर, प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, रायबरेली, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर शामिल हैं। हरियाणा के गुरुग्राम, हिसार, सोनीपत, कुरुक्षेत्र और पानीपत में भी सुबह ठंडी हवाएं चलेंगी। इसके अलावा पंजाब के अमृतसर, पटियाला, होशियारपुर, गुरदासपुर, जालंधर, बठिंडा और लुधियाना में भी ठंड बढ़ने के आसार हैं।

जानिए दिल्ली और उत्तर प्रदेश का हाल

दिल्ली में 3 फरवरी को मौसम बदल सकता है। सुबह हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। तापमान में गिरावट आ सकती है। अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। कुछ इलाकों में घना कोहरा भी देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें | ऋतिक रोशन ने फैंस के साथ शेयर की डाइट, पोस्ट वर्कआउट मील के बारे में दी जानकारी

उत्तर प्रदेश में भी 3 फरवरी को बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। आजमगढ़, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, सोनभद्र, महोबा, ललितपुर, झांसी, प्रयागराज, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, मऊ, प्रतापगढ़ और बलिया में बारिश की संभावना है। कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, आगरा, मथुरा और अलीगढ़ में घना कोहरा छा सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। लखनऊ में तापमान 22 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

बिहार और उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम?

बिहार में 3 फरवरी को बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन कई जिलों में घना कोहरा छाया रह सकता है। गोपालगंज, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, सिवान और सारण में कोहरे का असर रहेगा। पटना और आसपास के इलाकों में बादल रहेंगे। पटना का अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें | आज से शुरू हुआ फाल्गुन का महीना, जानें जरूरी व्रत और त्योहारों की पूरी सूची

उत्तराखंड में मंगलवार को तेज बारिश हो सकती है। नैनीताल, अल्मोड़ा, चमोली, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, बागेश्वर और टिहरी गढ़वाल में बारिश की चेतावनी है। इससे तापमान 2–3 डिग्री तक गिर सकता है। नैनीताल में तापमान 17 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

जानिए हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के मिजाज

हिमाचल प्रदेश में 3 फरवरी को बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। शिमला, मनाली, कुल्लू, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, कांगड़ा, चंबा और हमीरपुर में मौसम खराब रह सकता है। मनाली में अधिकतम तापमान माइनस 3 और न्यूनतम माइनस 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें | ग्रामीण डाक सेवक पदों के लिए निकली भर्तियां, जानें चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क

जम्मू-कश्मीर में भी मौसम बिगड़ने के संकेत हैं। उधमपुर, कठुआ, बांदीपोरा, बारामूला, किश्तवार, जम्मू, पुंछ और राजौरी में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। कुछ इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि पहलगाम और कुलगाम में भारी बर्फबारी हो रही है। श्रीनगर में तापमान 3 से माइनस 4 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

राजस्थान और मध्य प्रदेश का पूर्वानुमान

राजस्थान के कई जिलों में 3 फरवरी को बारिश हो सकती है। चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, झालावाड़, कोटा और बारन में बारिश का अलर्ट है। हनुमानगढ़, चुरू, झुंझुनू, सीकर और दौसा में भी मौसम बदलेगा। तापमान में 2–3 डिग्री की गिरावट आ सकती है।

यह भी पढ़ें | बजट के साथ महंगी हुई सिगरेट, अब स्मोकिंग की जगह इन 51 चीजों को करें ट्राई

मध्य प्रदेश में 3 से 5 फरवरी के बीच बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। भिंड, गुना, विदिशा, सतना, पन्ना, सागर, राजगढ़, अशोकनगर, दमोह और रीवा में बारिश हो सकती है। भोपाल में तापमान 25 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सकल का मौसम: IMD ने 9 राज्यों में बारिश तो यूपी के 23 जिलों में दी शीतलहर की चेतावनी, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सकल का मौसम: IMD ने 9 राज्यों में बारिश तो यूपी के 23 जिलों में दी शीतलहर की चेतावनी, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम