कल का मौसम: दो-दो पश्चिमी विक्षोभ! मौसम विभाग ने फिर किया अलर्ट, देखें कल देशभर में कैसा रहेगा मौसम

Kal ka mausam 6 February 2026: उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। दिल्ली-NCR में ठंड और हल्का कोहरा, यूपी-बिहार में घना कोहरा और पहाड़ी राज्यों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में और बदलाव हो सकता है।

Priya Shandilya
पब्लिश्ड5 Feb 2026, 07:12 PM IST
रविवार, 1 फरवरी, 2026 को जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग जिले में बर्फबारी के दौरान एक व्यक्ति श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे पर चलते हुए।
रविवार, 1 फरवरी, 2026 को जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग जिले में बर्फबारी के दौरान एक व्यक्ति श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे पर चलते हुए।(PTI)

Kal ka mausam: फरवरी की शुरुआत में उत्तर भारत का मौसम लगातार करवट ले रहा है। दिल्ली से लेकर जम्मू-कश्मीर तक कहीं कोहरा है, कहीं बारिश और कहीं बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने साफ कहा है कि आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ का असर कई राज्यों में दिखेगा।

दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-NCR में सुबह और शाम कड़ाके की ठंड बनी रहेगी, जबकि दिन में धूप निकलने से कुछ राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, कल 6 फरवरी को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। इसके बाद 7 और 8 फरवरी को भी मौसम कुछ ऐसा ही बना रहने की उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश में कोहरे की चुनौती

पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर प्रदेश में 6 फरवरी की सुबह राज्य के कई हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है। इस दौरान दृश्यता काफी कम हो सकती है। पश्चिमी यूपी और आसपास के इलाकों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलने की संभावना है।

बिहार में अलर्ट मोड

बिहार के लिए IMD ने 6 फरवरी को घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। सुबह और रात के समय कोहरे के कारण सड़क यातायात प्रभावित हो सकता है और ट्रेनें देरी से चल सकती हैं।

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के आसार

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। 7 फरवरी की सुबह घना कोहरा भी देखने को मिल सकता है। तेज हवाओं के कारण ठंड का असर और ज्यादा महसूस होगा।

मौसम विज्ञान ने कहा कि दो पश्चिमी विक्षोभों के पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने का अनुमान है जिससे 5-6 फरवरी और फिर 9-10 फरवरी को छिटपुट बारिश और हिमपात हो सकता है।

उत्तराखंड में कब बदलेगा मौसम

उत्तराखंड में 5 फरवरी को पाले का अलर्ट जारी किया गया था। फिलहाल अगले चार दिनों तक मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है, लेकिन 9 फरवरी से मौसम फिर करवट ले सकता है। 9 से 11 फरवरी के बीच बारिश और बर्फबारी के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग ने पाला पड़ने की संभावना पर चेतावनी जारी करते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और यात्रियों से सतर्क रहने का आग्रह किया है।

जम्मू-कश्मीर में दो पश्चिमी विक्षोभ

जम्मू-कश्मीर में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने वाले हैं। 6 फरवरी को बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं 9 से 11 फरवरी के बीच दूसरे विक्षोभ के असर से तेज बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इससे सड़कों और पहाड़ी रास्तों पर आवाजाही प्रभावित होने की आशंका है।

राजस्थान में ठंड और हल्का कोहरा

राजस्थान के कई जिलों में ठंड का असर जारी है। सीकर में तापमान करीब 4.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। पूर्वी राजस्थान में सुबह के समय हल्का कोहरा छाने की संभावना है। तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन ठंडी हवाएं चलती रहेंगी।

गुजरात में कैसा रहेगा मौसम

गुजरात के न्यूनतम तापमान में अगले चार दिनों तक कोई खास बदलाव होने का अनुमान नहीं है, जिसके बाद इसमें दो-तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

महाराष्ट्र में तापमान में होगा बदलाव

महाराष्ट्र में अगले 24 घंटों के दौरान तापमान स्थिर रहने के बाद अगले दो दिनों में भी इसी तरह की गिरावट हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत में तापमान में कोई खास बदलाव होने का अनुमान नहीं है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सकल का मौसम: दो-दो पश्चिमी विक्षोभ! मौसम विभाग ने फिर किया अलर्ट, देखें कल देशभर में कैसा रहेगा मौसम
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सकल का मौसम: दो-दो पश्चिमी विक्षोभ! मौसम विभाग ने फिर किया अलर्ट, देखें कल देशभर में कैसा रहेगा मौसम