कल का मौसम, 12 अप्रैल 2026: दिल्ली में छाएंगे बादल तो यूपी-बिहार में दिखेगा गर्मी का रौद्र रूप, जानिए देशभर का वेदर

Kal Ka Mausam, 12 April 2026: दिल्ली-एनसीआर में धूप जारी है, लेकिन कई राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट है।  IMD ने 12 अप्रैल को कई राज्यों में बारिश और तूफान की चेतावनी जारी है।आइए जानते हैं कल का वेदर अपडेट

Anuj Shrivastava
अपडेटेड11 Apr 2026, 07:30 PM IST
12 अप्रैल का वेदर अपडेट
12 अप्रैल का वेदर अपडेट

Kal Ka Mausam, 12 April 2026: दिल्ली-एनसीआर में भले ही दो दिनों से धूप निकल रही है, लेकिन कई राज्यों में अभी भी आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 12 अप्रैल को उत्तराखंड, हिमाचल सहित 13 राज्यों में बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की है। इस दौरान खासकर किसानों को सावधान रहने की सलाही दी गई है। आइए जानते हैं कल मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों पर कैसा रहेगा वेदर

क्या कल दिल्ली में निकलेगी धूप?

दिल्ली-एनसीआर में बीते दो दिनों से गर्मी बढ़ गई है, लेकिन इस रविवार मौसम सुहावना होने वाला है। मौसम विभाग ने 12 अप्रैल को हल्के बादल छाए रहने की संभावना जताई है। हालांकि सोमवार से फिर से राजधानी में धूप निकलेगी और तापमान में भी बढोतरी होगी।

यूपी में कल मिलेगी बारिश से राहत

उत्तर प्रदेश में भी कल मौसम सुहावना बना रहेगा। मौसम विभाग ने कल यानी 12 अप्रैल को दिन में तेज हवा चलने का अनुमान जताया है। हालांकि कुछ जिले ऐसे भी होंगे, जहां पर लू चलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार,कल मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, बरेली, फिरोजाबाद, मैनपुरी, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर और देवरिया में तापमान बढ़ने के साथ ही दोपहर में लू वाली हवा चलेगी।

यह भी पढ़ें | इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान शांति वार्ता, सुरक्षा के लिए 10,000 कर्मी तैनात

बिहार में बढ़ेगी गर्मी

यूपी से सटे बिहार में भी तापमान बढ़ने वाला है। मौसम विभाग ने कल यानी 12 अप्रैल को बिहार में गर्मी का रौद्र रुप दिखने की संभावना जताई है। IMD के अनुसार कल पटना, गया, जहानाबाद, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, बक्सर, सिवान, सारण, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, भागलपुर, कटिहार और खगड़िया में तापमान बढ़ सकता है।

पहाड़ों पर कल कैसा रहेगा वेदर?

उत्तराखंड औ हिमाचल दोनों ही राज्यों में कल बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 12-13 अप्रैल को नैनीताल, उत्तरकाशी, चमोली,रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं हिमाचल प्रदेश के किन्नौर, शिमला, सोलन, चंबा, ऊना, मंडी, कुल्लू और कांगड़ा में भी कल बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं मनाली में तापमान गिरने की संभावना है। अगर जम्मू कश्मीर के मौसम पर नजर डाले, तो जम्मू कश्मीर के शोपियां, बांदीपोरा, रामबन, अनंतनाग, बारामूला, पुलवामा, राजौरी, सांबा, गांदरबल, कठुआ, डोडा, उधमपुर में कल भारी बारिश देखने को मिल सकती है।

कल आपके शहर में कितना रहेगा तापमान

शहरअधिकतम तापमान (12 अप्रैल)न्यूनतम तापमान (12 अप्रैल)
दिल्ली33 °C21 °C
मुंबई33 °C26 °C
चेन्नई33 °C27 °C
कोलकाता36 °C26 °C
लखनऊ36 °C22 °C
पटना37 °C23 °C
रांची34 °C22 °C
भोपाल37 °C23 °C
जयपुर34 °C21 °C
शिमला21 °C09 °C
नैनीताल24 °C13 °C

पंजाब में 15 अप्रैल से बिगड़ेगा मौसम

पंजाब और चंडीगढ़ में पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश और आंधी का सिलसिला अब थम गया है। मौसम विभाग के अनुसार 15 अप्रैल तक मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है और किसी भी तरह की बारिश या आंधी को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।मौसम विभाग के अनुसार 15 अप्रैल के बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है, जिससे वहां मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें | कल लाडली बहनों को मिलेंगे 1500 रुपये, सीएम मोहन यादव जारी करेंगे 35वीं किस्त

राजस्थान मध्य प्रदेश में क्या कल होगी बारिश?

राजस्थान मध्य प्रदेश में कल मौसम शुष्क रहने वाला है। मौसम विभाग ने कल यानी 12 अप्रैल के लिए बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। इतना ही नहीं कल दोनों ही राज्यों में तापमान बढ़ने की संभावना है। मौसम विभआग ने कल मध्य प्रदेश के ग्वालियर, भोपाल, इंदौर, कटनी, सागर, जबलपुर, गुना, नीमच, रतलाम, झबुआ, उज्जैन और रीवा में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सकल का मौसम, 12 अप्रैल 2026: दिल्ली में छाएंगे बादल तो यूपी-बिहार में दिखेगा गर्मी का रौद्र रूप, जानिए देशभर का वेदर
More