
कल का मौसम,10 मार्च 2026: देशभर में मौसम करवट बदल चुका है और ज्यादातर हिस्से से सर्दी गायब हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली से बिहार तक अभी से अप्रैल वाली गर्मी महसूस हो रही है। वहीं पहाड़ों की बात करें,तो वहां पर अगले तीन दिनों तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। आइए जानते हैं कल कैसा रहेगा देशभर का वेदर
दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदल चुका है और ठंड की विदाई हो गई है। हर दिन गर्मी ज्यादा महसूस हो रही है। आलम ऐसा है कि अब पूरे दिन से घरों में पंखे चल रहे हैं और रात तो बिना AC के नींद ही नहीं आ रही है। हालांकि कल के मौसम की बात करें, तो राजधानी में कल हल्के बादल छाए रहेंगे, लेकिन इससे गर्मी से कोई कमी नहीं आएगी।
दिल्ली में भले ही कल आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन यूपी में लोग गर्मी से बेहाल रहने वाले हैं। मौसम विभाग के अनुसार कल यूपी में सामान्य से 3-4 डिग्री तापमान अधिक रहने वाला है। तापमान के बढ़ने से गर्मी भी काफी हद तक बढ़ जाएगी।
| शहर | अधिकतम तापमान (9 मार्च) | न्यूनतम तापमान (9 मार्च) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 35°C | 19°C |
| मुंबई | 33°C | 26°C |
| कोलकाता | 32°C | 23°C |
| चेन्नई | 29°C | 24°C |
| लखनऊ | 34°C | 21°C |
| पटना | 33°C | 23°C |
| रांची | 31°C | 20°C |
| भोपाल | 36°C | 21°C |
| जयपुर | 36°C | 19°C |
| शिमला | 24°C | 13°C |
| नैनीताल | 24°C | 15°C |
यूपी की तरह बिहार से भी ठंड गायब हो गई है और कल मौसम बिल्कुल साफ रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार कल बिहार के अधिकतर जगहों पर नीला आसमान देखने को मिलेगा, लेकिन कुछ इलाके ऐसे भी है जहां हल्की बरसात हो सकती है। इस दौरान 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।
दक्षिण भारत, पूर्वोत्तर और पश्चिम भारत के कई राज्यों में गर्मी का सिलसिला शुरू हो गया है।
राजस्थान में गर्मी तेजी से बढ़ रही है। यहां दिन हो या रात हर वक्त घरों में लोग पंखे चला रहे हैं। मौसम विभाग ने 10 मार्च से पश्चिमी राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। हीटवेव की वजह से दिन में राजस्थान में लोग पसीने से नहाने वाले हैं।
पश्चिम बंगाल में मौसम दिल्ली-बिहार से काफी हद तक अलग है। मौसम विभाग ने कल से पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, उत्तर दिनाजपुर में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
हीटवेव यानी लू एक ऐसी स्थिति है जब तापमान सामान्य से काफी अधिक हो जाता है और लगातार कई दिनों तक बना रहता है। मैदानी इलाकों में इसे तब माना जाता है जब तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक हो और यह सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री ज्यादा हो। तटीय क्षेत्रों के लिए यह सीमा 37 डिग्री और पहाड़ी इलाकों के लिए 30 डिग्री है। मार्च की शुरुआत से ही तेलंगाना, विदर्भ, मराठवाड़ा, तमिलनाडु और रायमसीला जैसे राज्यों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और अगले 10 दिनों में यह 40 डिग्री तक पहुंच सकता है।
पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) की सक्रियता से उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में कुदरत का कड़ा पहरा है। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ की चोटियों से लेकर लाहौल-स्पीति, रोहतांग दर्रा और चंद्रभागा की पहाड़ियों तक भारी बर्फबारी और बारिश का दौर जारी है। वहीं हिमाचल प्रदेश के निचले जिलों को आगामी बारिश से बढ़ती गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.