कल का मौसम, 16 अगस्त: क्या कल दिल्ली में होगी बारिश? यूपी-बिहार से पहाड़ तक IMD का अलर्ट, जानिए कल के मौसम का हाल

Weather Tomorrow 16 August: मौसम विभाग ने 16 अगस्त को दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 12 राज्यों में मूसलाधार बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी है। इसके अलावा पहाड़ों पर लैंडस्लाइड की चेतावनी भी दी है।

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड15 Aug 2026, 07:16 PM IST
Add Mint as a preferred source on Google
कल के मौसम का हाल
कल के मौसम का हाल

कल का मौसम, 16 अगस्त 2026: देशभर में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलता हुआ दिख रहा है। राजधानी दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक पर बादलों के झमाझम बरसने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कल यानी 16 अगस्त को दिल्ली, बिहार समेत 12 राज्यों में झमाझम बारिश और तेज हवाओं के चलने की चेतावनी दी है। इसके अलावा कुछ शहरों में वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया गया है। IMD ने खासकर पहाड़ों पर लैंडस्लाइड के खतरे को लेकर सैलानियों सचेत किया है। आइए जानते हैं कल यानी 16 अगस्त को देशभर में मौसम कैसा रहेगा।

दिल्ली में कल बरसेंगे बादल

दिल्ली में कल यानी 16 अगस्त को बादलों के झमाझम बरसने की संभावना है। द्वारका, पालम, नजफगढ़, जनकपुरी, मयूर विहार, कीर्ति नगर समेत कई इलाकों में कल दिन की शुरुआत काले बदालों के साथ होगी और दोपहर होते-होते कुछ जगहों पर बरसात शुरू हो जाएगी। बारिश के साथ ही तेज हवा भी चल सकती है।

यह भी पढ़ें | 8वें वेतन आयोग में पूरा एरियर मिलेगा या नहीं? बीसी शर्मा ने बताया सच

यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली की तरह यूपी में भी कल झमाझम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कल यानी 16 अगस्त को मुजफ्फर नगर, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, कानपुर, बिजनौर, सहारनपुर, शामली, बदायूं, शाहजहांपुर, इटावा, खेरी, औरैया, जालौन, हमीरपुर, फिरोजाबाद, अयोध्या, बस्ती, बुलंदशहर, गाजीपुर, गोरखपुर, प्रयागराज और देवरिया में बारिश होने की संभावना जताई है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में आंधी भी चल सकती है।

यह भी पढ़ें | 198 करोड़ की दौलत, निवेश का अंदाज अलग! PK-जाह्नवी से सीखें पैसा लगाने का तरीका

बिहार में कल झमाझम होगी बारिश

पूर्वी उत्तर प्रदेश से सटे बिहार में कल यानी 16 अगस्त को बादल गरज-चमक के साथ बरस सकते हैं। श्चिम चंपारण, सिवान, गोपालगंज, सारण, पूर्वी चंपारण, पटना, गया, भोजपुर, बक्सर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, कटिहार, भागलपुर, पूर्णिया, खगड़िया और बेगूसराय में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा 17 अगस्त को भी कुछ जिलों में मौसम बारिशवाला ही रह सकता है।

पहाड़ों पर कल कैसा रहेगा मौसम?

उत्तराखंड से हिमाचल प्रदेश तक में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने कल एक बार फिर से बादलों के गरजने और चमकने की चेतावनी जारी की है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, कल यानी 16 अगस्त को उत्तराखंड के नैनीताल, ऋषिकेश, बागेश्वर, हरिद्वार, अल्मोड़ा, चमोली, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल और रुद्रप्रयाग में बादल जमकर बरसने वाले हैं। भारी बारिश की वजह से कुछ इलाकों में लैंडस्लाइड का भी खतरा मंडराने लगा है।

यह भी पढ़ें | आपके शहर में कब दौड़ेगी बुलेट ट्रेन? 15 अगस्त 2027 से शुरुआत, देखें पूरी List

मौसम विभाग ने सैलानियों को चेतावनी दी है कि वो पहाड़ों थोड़ा संभलकर चलें। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में भी झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने कल वहां भी आंधी संग बरसात की चेतावनी दी है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, कल कुल्लू, सिरमौर, कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर और सोलन में बादल गरजने के साथ ही बरसने भी वाले हैं।

जम्मू-कश्मीर में कल कैसा रहेगा मौसम?

वहीं अगर जम्मू कश्मीर के मौसम की बात करें, तो वहां पर इन दिनों बादल बरस रहे हैं। मौसम विभाग ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की तरह वहां पर भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, कल यानी 16 अगस्त को किश्तवाड़, मिरपुर, जम्मू, पुंछ, कुपवाड़ा, रियासी, रामबन, उधमपुर, बांदीपोरा, गांदरबल और शोपियां में जमकर बारिश देखने को मिल सकती है।

राजस्थान और मध्य प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम?

राजस्थान में दिन के वक्त चिपचिपी वाली गर्मी महसूस हो रही है। इस गर्मी से राहत दिलाने के लिए कल राजस्थान में इंद्रदेव बरसने वाले हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, कल यानी 16 अगस्त को अलवर, करौली, बारां, झालावाड़, चुरू, कोटा, सवाई माधोपुर, भरतपुर, अजमेर, करौली और भीलवाड़ा में बारिश देखने को मिल सकती है। बारिश की वजह से मौसम खुशनुमा होने की पूरी संभावना है। वहीं अगर मध्य प्रदेश के वेदर की बात करें, तो वहां पर भी 16 अगस्त को बरसात होने की भारी संभावना है। IMD ने कल दमोह, राजगढ़, श्योपुर, नीमच, विदिशा, बालाघाट, खांडवा, सिवनी, होशंगाबाद, खरगोन, शिवपुरी, भोपाल और इंदौर में बारिश की चेतावनी दी है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सकल का मौसम, 16 अगस्त: क्या कल दिल्ली में होगी बारिश? यूपी-बिहार से पहाड़ तक IMD का अलर्ट, जानिए कल के मौसम का हाल
More