Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली में शीतलहर के बीच यूपी-बिहार में कोहरे का अलर्ट, जानिए कल कैसा रहेगा देशभर का मौसम

Tomorrow Weather Update: उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। दिल्ली में रविवार को शीतलहर और घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है…

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड3 Jan 2026, 07:18 PM IST
कल का मौसम अपडेट
कल का मौसम अपडेट

Kal Ka Mausam, 4 January 2026 Update: नए साल में भी 3 दिन बीत गए हैं और ठंड ने भी अपनी पकड़ जमा ली है। दिल्ली से यूपी-बिहार तक सर्द हवाओं ने लोगों को घरों में रहने को मजूबर कर दिया है। वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना बढ़ गई है। इसके अलावा झारखंड, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के भी न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में कल यानी रविवार को ठंड और शीतलहर का प्रकोप देखने को मिलेगा।4 जनवरी को राजधानी में घना कोहरा भी देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही सर्द हवाएं ठंड में इजाफा कर सकती है। हालांकि राहत की बात ये है कि दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण से राहत मिल सकती है।

कश्मीर पर कल शुष्क रहेगा मौसम

कश्मीर में कुछ दिनों की राहत के बाद सर्दी फिर से तेज हो गयी है और घाटी में न्यूनतम तापमान गिरकर अधिकतर जगहों पर शून्य से नीचे चला गया है। वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 5 और 6 जनवरी को उत्तरी और मध्य कश्मीर के ऊंचे इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बर्फबारी का अनुमान लगाया है, जबकि चार जनवरी तक मौसम के ज्यादातर शुष्क रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें | बच्चे रात में सोते समय क्यों हटा देते हैं अपना कंबल? पीडियाट्रिशन से जानिए जवाब

झारखंड में गिरेगा तापमान

झारखंड में नए साल की शुरुआत के साथ ही ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में अगले पांच दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी। खासकर मध्य झारखंड के जिले सबसे ज्यादा ठंडे रहने की संभावना है। गुमला में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे यह राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा।

यह भी पढ़ें | Nicolas Maduro’s Net Worth: जानिए कितनी है निकोलस मादुरो की नेट वर्थ

राजस्थान में कड़ाके की ठंड जारी

राजस्थान के अनेक इलाकों में नए साल के पहले हफ्ते में जारी कड़ाके की ठंड के बीच बीते 24 घंटे में अनेक इलाकों में शीतलहर दर्ज की गई और शनिवार सुबह अनेक जगह घना कोहरा छाया रहा। मौसम केंद्र ने बताया कि राज्य में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने तथा बीकानेर, जयपुर एवं भरतपुर संभाग के कुछ भागों में कुछ दिन सुबह घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। साथ ही न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की और गिरावट हो सकती है।

वहीं पंजाब और हरियाणा में शनिवार को कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी रहा हालांकि दोनों राज्यों के कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा। हालांकि आने वाले दिनों में एक बार फिर तापमान गिरने का अनुमान है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सKal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली में शीतलहर के बीच यूपी-बिहार में कोहरे का अलर्ट, जानिए कल कैसा रहेगा देशभर का मौसम
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सKal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली में शीतलहर के बीच यूपी-बिहार में कोहरे का अलर्ट, जानिए कल कैसा रहेगा देशभर का मौसम