कल का मौसम: क्या कल दिल्ली में होगी बारिश? IMD ने 7 राज्यों में जारी किया आंधी-तूफान का अलर्ट, जानिए देशभर का वेदर

Tomorrow Weather Update: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में मौसम में बदलाव आने वाला है। अगले 48 घंटे मौसम साफ रहेगा, लेकिन 17 तारीख से बारिश की संभावना है। यूपी और बिहार में भी कल मौसम में बदलाव हो सकता है। हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी है…

Anuj Shrivastava
अपडेटेड15 Feb 2026, 08:12 PM IST
कल का वेदर अपडेट
कल का वेदर अपडेट

Kal Ka Mausam, 16 February 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में आने वाले कुछ दिनों में एक बार फिर से मौसम बिगड़ने वाला है। हालांकि अभी 2 दिनों तक आसमान साफ रहने की उम्मीद है। उसके बाद मैदानी इलाके से लेकर पहाड़ी इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। आइए जानते है कि कल कैसा रहेगा देशभर का वेदर

दिल्ली में कल खिलेगी धूप

दिल्ली-एनसीआर में कल धूप निकलने वाली है। सुबह के वक्त हल्की हवाएं चल सकती है, लेकिन 10 बजने के बाद कड़क धूप निकलने की पूरी संभावना है। IMD के अनुसार,अगले 48 घंटे ऐसा ही मौसम रहने वाला है। हालांकि 17 तारीख से राजधानी में भी हल्का मौसम बदल सकता है।

यह भी पढ़ें | देश में सबसे ज्यादा और सबसे कम कौन से नोट हैं? देखिए आपका आइडिया सही है क्या

यूपी-बिहार में कल कैसा रहेगा वेदर?

दिल्ली की तरह यूपी-बिहार में अभी मौसम साफ है, लेकिन कल वेदर में बदलाव देखने को मिल सकता है। सुबह के वक्त दोनों राज्यों में हल्का कोहरा छा सकता है। वहीं शाम होते- होते यूपी में बादल डेरा जमा लेंगे। कुछ जिलों में बारिश भी हो सकती है। वहीं बिहार में मौसम काफी खुशनुमा रहने वाला है। आईएमडी ने बताया कि 17-18 फरवरी को राज्य के कुछ हिस्सों पर बादलों की आवाजाही हो सकती है, जिससे धूप-छांव का खेल जारी रह सकता है।

कल आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली11°C27°C
जयपुर12°C28°C
चंडीगढ़11°C26°C
भोपाल16°C28°C
मुंबई23°C31°C
लखनऊ13°C26°C
कोलकाता16°C29°C
पटना13°C26°C
देहरादून8°C19°C
शिमला5°C16°C
कश्मीर-1°C10°C

पहाड़ों पर क्या कल होगी बर्फबारी?

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में अगले 24 घंटे में मौसम बदलने वाला है। पहाड़ों पर 16 फरवरी से नये पश्चिमी विक्षोभ की एंट्री हो रही है, जो बारिश और बर्फबारी लेकर आएगा। उत्तराखंड के चमोली, बागेश्वर, रूद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी में कल बादल मंडराने वाले हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति, कुकुमसेरी, ताबो, चंबा समेत कई इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा जम्मू कश्मीर में 20 फरवरी तक बारिश बर्फबारी का सिलसिला जारी रहने वाला है।

इन 7 राज्यों में कल से बारिश का अलर्ट

राज्य/क्षेत्रतारीखेंअलर्ट/संभावना
जम्मू-कश्मीर16–17 फरवरीमध्यम से भारी बारिश
लद्दाख16–17 फरवरीमध्यम से भारी बारिश
उत्तराखंड17–18 फरवरीभारी बारिश की चेतावनी
हिमाचल प्रदेश17–18 फरवरीभारी बारिश की चेतावनी
पंजाब17–18 फरवरीगरज-चमक के साथ तेज बारिश
हरियाणा17–18 फरवरीगरज-चमक के साथ तेज बारिश
उत्तर राजस्थान17–18 फरवरीगरज-चमक के साथ तेज बारिश
पश्चिम उत्तर प्रदेश17–18 फरवरीकुछ स्थानों पर हल्की बारिश
मध्य प्रदेश18–19 फरवरीहल्की बारिश की संभावना
Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सकल का मौसम: क्या कल दिल्ली में होगी बारिश? IMD ने 7 राज्यों में जारी किया आंधी-तूफान का अलर्ट, जानिए देशभर का वेदर
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सकल का मौसम: क्या कल दिल्ली में होगी बारिश? IMD ने 7 राज्यों में जारी किया आंधी-तूफान का अलर्ट, जानिए देशभर का वेदर