Kal Ka Mausam: ठंड है प्रचंड! कोहरे के बीच इन 3 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानिए कल कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का वेदर

Tomorrow Weather Update: उत्तर और पूर्वी भारत में लोग कड़ाके की ठंड और कोहरे की मार झेल रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर में पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर देखने को मिल रहा है। वहीं झारखंड, यूपी, हरियाणा और पश्चिम बंगाल में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है…

Anuj Shrivastava
अपडेटेड7 Jan 2026, 07:59 PM IST
8 जनवरी 2026 का वेदर अपडेट
8 जनवरी 2026 का वेदर अपडेट

कल का मौसम अपडेट, 8 जनवरी 2026: उत्तर भारत से लेकर पूर्वी भारत तक कड़ाके की ठंड और कोहरे का असर साफ़ दिख रहा है। दिल्ली‑एनसीआर में पहाड़ों की बर्फबारी का असर महसूस किया जा रहा है, वहीं झारखंड, यूपी, हरियाणा और पश्चिम बंगाल में शीतलहर और घना कोहरा जनजीवन को प्रभावित कर रहा है। आइए जानते हैं कल कैसा रहेगा देशभर में मौसम

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम?

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर दिल्ली-एनसीआर में दिखने लगा है। मौसम विभाग ने कल राजधानी में घना कोहरा छाने की संभावना है। इसके साथ ही IMD ने येलो अलर्ट भी जारी किया है।

झारखंड में शीतलहर का अलर्ट

झारखंड में इन दिनों हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है।राज्य के लगभग सभी जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। खूंटी, रांची, बोकारो, चाईबासा, डाल्टनगंज और लोहरदगा सहित कई जिलों में शीतलहर चलने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। मौसम विभाग ने बताया है कि कड़ाके की ठंड के बीच 8 जनवरी से राज्य के कई इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। यह स्थिति 10 जनवरी तक बनी रह सकती है।

यह भी पढ़ें | यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा रद्द, CM योगी ने लिया बड़ा फैसला

यूपी में घने कोहरे का अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का प्रकोप लगातार जारी है, लेकिन गुरुवार के बाद प्रदेशवासियों को ठंड से थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं।मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में यह तीव्र शीतलहर का दौर 08 जनवरी तक बिना किसी बड़े बदलाव के बना रहेगा। हालांकि इसके बाद कुछ समय के लिए ठंड से हल्की राहत मिलने की संभावना जताई गई है।

हरियाणा में कल कैसा रहेगा मौसम?

हरियाणा और पंजाब में तेज ठंड पड़ रही है और कुछ हिस्सों में तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ दिनों तक ठंड ऐसे ही अपना रौद्र रूप दिखाएगी। कल पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में घना कोहरा छा सकता है।

पश्चिम बंगाल में अगले 3 दिन ठंड का अलर्ट

पश्चिम बंगाल के कई जिलों में अगले तीन से पांच दिनों तक भीषण ठंड की स्थिति बने रहने की आशंका है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहेगा। आईएमडी के बुलेटिन के अनुसार, सुबह और दोपहर के समय हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है। पहाड़ी इलाकों में बुधवार को दार्जिलिंग सबसे ठंडा रहा यहां न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मैदानी इलाकों में सबसे ठंडा स्थान बीरभूम जिले का श्रीनिकेतन रहा, यहां न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी

दक्षिण भारत के कई हिस्सों में आने वाले दिनों में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 9 से 11 जनवरी के बीच तमिलनाडु और पुडुचेरी में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कन्याकुमारी, पंबन, तूतीकोरिन और नागरकोइल जैसे इलाकों में तेज़ आंधीनुमा हवाएं चलेंगी और भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। समुद्र के किनारे मौसम काफी खराब रहेगा और तूफानी हवाओं के कारण ऊंची लहरें उठने की आशंका है।

पहाड़ों पर कैसा रहेगा मौसम?

कल हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के ऊंचे इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी जारी रहेगी, जबकि निचले क्षेत्रों में हल्की बारिश होगी। तापमान सामान्य से नीचे रहेगा और कोहरे के कारण दृश्यता कम होगी, जिससे यातायात प्रभावित होगा। IMD ने चेतावनी दी है कि 7 से 13 जनवरी के बीच भारी बर्फबारी और ठंड की स्थिति और तेज हो सकती है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सKal Ka Mausam: ठंड है प्रचंड! कोहरे के बीच इन 3 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानिए कल कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का वेदर
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सKal Ka Mausam: ठंड है प्रचंड! कोहरे के बीच इन 3 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानिए कल कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का वेदर