Tomorrow Weather Update, 12 January 2026: कड़ाके की ठंड के बीच पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक का वेदर बदल गया है। ठंड के बीच IMD ने 12 जनवरी के लिए 4 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी की भी संभावना जताई है। आइए जानते हैं कल कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली में कल कैसा रहेगा वेदर?
राजधानी दिल्ली में वेदर बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, कल दिल्ली में दिन की शुरुआत घने कोहरे के साथ हो सकती है। कोहरे साथ ही चलने वाली सर्द हवाओं से तापमान में भी गिरावट आ सकती है। हालांकि दोपहर में हल्की धूप देखने को मिलेगी, लेकिन शाम को फिर से ठंड राजधानी को जकड़ लेगी।
यूपी-बिहार में ठंड के साथ छा सकते हैं बादल
दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश में शीतलहर का रौद्र रूप देखने को मिलने वाला है। गोरखपुर, देवरिया, प्रयागराज, अयोध्या, कानपुर, लखनऊ, बिजनौर, सीतापुर, रामपुर, मैनपुरी, आजमगढ़, रायबरेली, अमेठी, आगरा, मथुरा, टुंडला, अलीगढ़, मेरठ में कल शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की गई है।
वहीं यूपी से सटे बिहार में कल आसमान में बादल छा सकते हैं। मौसम विभाग ने बक्सर, सारण, भोजपुर, पू्र्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज,खगड़िया, बेगूसराय, समस्तीपुर, लखीसराय में घना कोहरा छाने की संभावना जताई है।
कश्मीर में शीतलहर का अलर्ट
कश्मीर में शीत लहर की स्थिति और भीषण हो गई है और न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे गिर गया है।तापमान शून्य से नीचे पहुंचने और आसमान साफ रहने के कारण डल झील के कुछ हिस्से जम गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज कल तापमान में थोड़ी और गिरावट आ सकती है। वहीं उत्तराखंड में कल भीषण ठंड पड़ने वाली है।चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी गढ़वाल और पिथौरागढ़ में ऊंचाई में हल्की हिमपात होने की संभावना है।
झारखंड में येलो अलर्ट जारी
झारखंड के कुछ हिस्सों में 13 से 16 जनवरी के बीच शीत लहर की आशंका के मद्देनजर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। IMD के अनुसार गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा और गुमला जिलों के लिए 13 से 16 जनवरी तक ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। वहीं, हजारीबाग जिले में 14 से 16 जनवरी के बीच शीत लहर की चेतावनी दी गई है।