कल का मौसम: ठंड के बीच दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, जानिए यूपी-बिहार में कल कैसा रहेगा वेदर

Kal Ka Mausam Update: उत्तर भारत में सर्दी बढ़ रही है। दिल्ली में बारिश और ठंड का असर होगा। यूपी और बिहार में घना कोहरा रहेगा, जिससे यात्रा में दिक्कतें आएंगी। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी कल ठंड और कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित होगा…

Anuj Shrivastava
अपडेटेड29 Dec 2025, 08:00 PM IST
कल कैसा रहेगा मौसम
कल कैसा रहेगा मौसम

Kal Ka Mausam, 30 December 2025: साल के आखिरी दिनों में उत्तर भारत का मौसम लोगों की परीक्षा लेने वाला है। दिल्ली में जहां ठंड बढ़ने वाली है, तो वहीं यूपी और बिहार में घना कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ाने वाला है। वहीं पहाड़ों पर कल बर्फबारी होने की संभावना है। आइए जानते हैं कि कल कैसा रहेगा देशभर का मौसम

दिल्ली में बारिश का अलर्ट

देश की राजधानी दिल्ली में सर्दी अब अपने चरम पर पहुंचने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार 30 दिसंबर की शाम से ही आसमान में बादलों का डेरा जमना शुरू हो जाएगा। अनुमान है कि 31 दिसंबर को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान करीब 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। तापमान में गिरावट और बारिश के कारण गलन और भी बढ़ जाएगी, जिससे लोगों को ठंड का तीखा असर महसूस होगा।

यूपी-बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश और बिहार में आने वाले दिन लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण साबित हो सकते हैं। यूपी के लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज और आगरा समेत 20 से अधिक शहरों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। वहीं बिहार के पटना और मुजफ्फरपुर जैसे जिलों में विजिबिलिटी (दृश्यता) 50 मीटर से भी कम रहने की संभावना है। इस घने कोहरे के कारण सड़कों पर गाड़ी चलाना बेहद जोखिम भरा होगा। प्रशासन ने यात्रियों और वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें | गलत बिक्री पर लगेगा ब्रेक! फाइनेंशियल फ्रॉड से निपटने के लिए RBI लाएगा नए नियम

पंजाब-हरियाणा में ठंड का अटैक

पंजाब और हरियाणा में भीषण ठंड से कोई राहत नहीं मिली है और सोमवार को दोनों राज्यों में अधिकांश स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई। IMD के अनुसार कल दोनों राज्यों में कोहरे की घनी चादर छा सकती है। वहीं पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, पठानकोट, मोहाली और हरियाणा के अंबाला, हिसार और रोहतक सहित कई इलाकों में घना कोहरा देखा जा सकता है।

राजस्थान में घने कोहरे का अलर्ट

राजस्थान के भरतपुर संभाग में कई दिनों के बाद सोमवार को छाये घने कोहरे के साथ कड़ाके की सर्दी से आम जनजीवन और सड़क एवं रेल यातायात प्रभावित हुआ।मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में सम्भाग में सर्दी का असर और बढ़ने की संभावना है। कोहरे का यह सिलसिला आगे भी जारी रह सकता है, जिससे सुबह और रात के समय ठंड का असर ज्यादा रहेगा।

कश्मीर की बर्फबारी का अलर्ट

कश्मीर में एक नए दौर की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को कश्मीर में मध्यम बर्फबारी होने की संभावना है। बुधवार और बृहस्पतिवार को आसमान में बादल छाये रहने की संभावना है तथा ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

यह भी पढ़ें | सरकारी आवास से क्या-क्या ले गईं राबड़ी देवी? जेडीयू ने विभाग से मांगा जवाब

छत्तीसगढ़ में बढ़ गई ठंड

छत्तीसगढ़ में ठंड का असर लगातार बना हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर द्वारा जारी आज की ताजा मौसम बुलेटिन के अनुसार, उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ अलग-अलग इलाकों में अगले 24 घंटों के दौरान शीत लहर की स्थिति बनने की संभावना जताई गई है।छत्तीसगढ़ में ठंड का असर लगातार बना हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर द्वारा जारी आज की ताजा मौसम बुलेटिन के अनुसार, उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ अलग-अलग इलाकों में अगले 24 घंटों के दौरान शीत लहर की स्थिति बनने की संभावना जताई गई है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सकल का मौसम: ठंड के बीच दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, जानिए यूपी-बिहार में कल कैसा रहेगा वेदर
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सकल का मौसम: ठंड के बीच दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, जानिए यूपी-बिहार में कल कैसा रहेगा वेदर